शहद खाने के फायदे

4 Min Read
शहद खाने के फायदे

शहद खाने के फायदे : शहद खाने के फायदे (shahad khane ke fayde) बहुत सारे हैं। शहद एक बहुत ही लाभकारी खाद्य पदार्थ है जोकि मानव शरीर को कई सारी परेशानियों और रोगों से दूर रखता है। शहद का नियमित उपयोग बेहद जरुरी होता है। Benefits of eating honey in Hindi.

शहद खाने के फायदे (Benefits of eating honey)

  • शहद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है, शहद में ज़रुरी एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पॉवर) मजबूत होने से शरीर कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बच सकता है।
  • शहद अनिद्रा दूर करता है, लोगों को रात में नींद नहीं आती है उनको रात में शहद का सेवन अवश्य करना चाहिए। रात में शहद का सेवन करने से स्लीपिंग हार्मोन में बढ़ोत्तरी होती है।
  • शहद पाचन क्रिया को ठीक रखता है, शहद में फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाती है और पाचन क्रिया को ठीक रखती है।
  • नियमित रूप से शहद का सेवन वजन कम करने में भी सहायक होता है शहद में वसा बिल्कुल भी नहीं होता है इसी वजह से यह वजन को नियंत्रित रखने और शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम रखने में कारगर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से आप बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • शहद ​गले की खराश और खांसी से छुटकारा दिलाता है शहद में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश और खांसी की समस्या को ख़त्म कर आपके गले को ठीक रखते हैं। एक चम्मच अदरक के रस में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से गले की खराश और खांसी में काफी राहत मिलती है।
  • शहद सिर दर्द की समस्या को भी दूर करता है, आजकल कि स्ट्रेस भरी जिंदगी और भागदौड़ के कारण सिर दर्द एक आम समस्या है लेकिन शहद का सेवन आपको इस समस्या से मुक्ति दिला सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के एक अध्ययन के अनुसार, यह पाया गया है कि शहद का सेवन करने वाले लोगों में सिरदर्द की समस्या से काफी हद तक कम पायी गयी है।
  • शहद का नियमित सेवन थकान मिटाने में भी कारगर है। सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर की थकावट में काफी राहत मिलती है।
  • शहद शरीर के घाव भरने में मददगार होता है, शहद में फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक एसिड जैसे तत्व और लाइसोजाइम में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि शरीर की सूजन को रोकते हैं और क्षतिग्रस्त ऊतकों और कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। शहद के इन्हीं गुणों के कारण शरीर के घाव जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
  • शहद त्वचा में निखार लाने में भी सहायक होता है। जिन लोगों की त्वचा बहुत रूखी-सुखी होती है उन्हें अपनी त्वचा को नम बनाये रखने के लिए शहद को अपनी त्वचा पर लगाना चाहिए।
  • शहद मुंहासे दूर करने में उपयोगी है शहद में मौजूद जायलोज (Xylose) और सुक्रोज, वाटर एक्टिविटी को कम करते हैं और शहद के एंटबैक्टेरियल गुण बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। सोने से पहले शहद सीधे मुंहासे पर लगाएं और अगली सुबह ठंडे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें – शहद खाने के नुकसान

Share this Article