अखरोट खाने के फायदे (Benefits of eating Walnuts)

7 Min Read
अखरोट खाने के फायदे

अखरोट खाने के फायदे ( akhrot khane ke fayde ) : अखरोट खाने के फायदे कई होते हैं। अखरोट (Walnut) बीज और फल का यौगिक रूप है जो एक प्रकार का ड्राई फ्रूट होता है। अखरोट के सेवन से विभिन्न रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य के लिए कैलिफोर्निया वॉलनट कमीशन (C.W.C.) द्वारा अखरोट की भूमिका जानने के लिए एक दिन की वैज्ञानिक एवं शोध सम्मेलन की मेजबानी की गई जिसमें उन्होंने यह पाया की एक मुठ्ठी अखरोट में 4 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम फाइबर तथा 10 प्रतिशत डिवी मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है।

इसके अलावा अखरोट में कैलोरी, फैट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, शुगर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अखरोट के अध्ययन में पाया गया की अखरोट एकमात्र ऐसा फल है। जिसमें पादप आधारित ओमेगा-3 एवं अल्फा-लिनोलेनिक एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

अखरोट की खेती कहां होती है ?

अखरोट की खेती इटली, स्पेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे आदि देशों में की जाती है और बात करें भारत की तो यहाँ अखरोट की खेती हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, कश्मीर के कुपवाड़ा, उड़ी, द्रास एवं पुंछ जैसी बर्फीली पहाड़ियों में की जाती है।

जानें भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान

अखरोट का पेड़ कैसा होता है ?

अखरोट का पेड़ मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है, पहला – जंगली अखरोट, दूसरा – कृषिजन्य अखरोट। जंगली अखरोट के पेड़ की ऊंचाई लगभग 100 से 200 फुट तक होती है और कृषिजन्य यानि कृषि करने के लिए जिन पेड़ों की खेती की जाती है इस प्रकार के पेड़ों की ऊंचाई लगभग 40 से 90 तक होती है।

अखरोट का पेड़ कैसा होता है

अखरोट के अन्य नाम –

अखरोट को अंग्रेजी भाषा में वॉलनट (Walnut) कहा जाता है जिसका वैज्ञानिक नाम ‘जुगैलस जीनस’ है। इसके अलावा अखरोट को तेलुगु भाषा में अकरूट, कन्नड़ में आक्रोटा, मलयालम में अक्रोथंदी, मराठी में अकरोड़ तथा गुजरती भाषा में अक्रोट कहा जाता है।

अखरोट खाने का सही तरीका क्या है ?

अखरोट खाने का सही तरीका – रात भर अखरोट को भिगोकर रख, सुबह खाने से पहले यानि खाली पेट अखरोट का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले भी भिगोये हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं और निद्रा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

इसके अलावा 15 ग्राम अखरोट को दूध में उबालकर उसमें पीसी हुई मिश्री और 2-3 केसर की पत्तियां डालकर इसे उबालने के बाद गुनगुना होने दें और थोड़ी देर बाद पी लें, इसका मिश्रण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता जो विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। अखरोट की तासीर गर्म होती है और यदि आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो गर्मियों में स्वास्थ्य के अनुसार ही इसका सेवन करें।

अखरोट खाने के फायदे (Benefits of eating Walnuts in hindi)

  • खाली पेट अखरोट खाने के फायदे

सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाना बादाम खाने जितना फायदेमंद होता है। रात में 2 या 3 अखरोट सोने से पहले भिगो लें और सुबह खाली पेट खा लें। चूँकि सूखे हुए अखरोट की अपेक्षा भीगे हुए अखरोट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है इसीलिए अखरोट को ज्यादातर भिगोकर ही खाना चाहिए। रोजाना खाली पेट अखरोट के सेवन से डायबिटीज, कमजोर पाचन शक्ति, हड्डियों से संबंधी रोग, तनाव, वजन कम करना, ह्रदय संबंधी रोग आदि बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

  • पुरुषों के लिए अखरोट लाभ

पुरुषों के लिए अखरोट के लाभ – शुक्राणुओं की संख्या में कमी पुरुषों में पाई जाने वाली एक समस्या है जो दुनियाभर के लगभग सभी पुरुषों में देखी जा सकती है, अखरोट के सेवन से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। रोजाना एक मुठ्ठी अखरोट के सेवन से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि की जा सकती है तथा पुरुषों की जीवन शक्ति, गतिशीलता एवं सामान्य आकृति में सुधार किया जा सकता है।

जानें किशमिश और शहद के फायदे – पुरुषों की सेक्सुअल प्रॉब्लम करे दूर

  • प्रेगनेंसी में अखरोट खाने के फायदे

प्रेग्नेंसी में अखरोट का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला Vitamin B Complex होने वाले बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अखरोट में प्रोटीन पाया जाता है जिससे गर्भवती महिला को उचित मात्रा में प्रोटीन प्राप्त हो जाता है।

  • अखरोट भिगोकर खाने के फायदे

सूखे अखरोट की अपेक्षा भीगे हुए अखरोट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि माना जाता है कि भीगा हुआ अखरोट अधिक पौष्टिक होता है। अखरोट को भिगोकर खाने से यह डायबिटीज एवं ब्लड शुगर जैसे रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा रात में अखरोट भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से यह स्मरण शक्ति, ह्रदय एवं दिमाग की मजबूती के साथ-साथ शारीरिक मजबूती भी प्रदान करता है।

  • अखरोट और किशमिश के फायदे

अखरोट का उपयोग केक बनाने, दूध व किशमिश आदि के साथ, कच्चा, भूनकर, भिगोकर आदि तरीकों से किया जाता है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, फैट, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते है और इसके सेवन से शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान होती है जिससे कैंसर जैसे घातक रोगों से भी बचा जा सकता है।

किशमिश का सेवन करना भी बहुत ही फायदेमंद होता है, रोजाना भिगोए हुए किशमिश का सेवन करने से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर, खून की कमी, पाचन शक्ति, कब्ज की परेशानी आदि समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूती, आँखों एवं त्वचा को खूबसूरती प्रदान करने में भी सहायक होता है।

  • अखरोट और बादाम एक साथ खाने के फायदे

अखरोट और बादाम दोनों बहुत ही अच्छे ड्राई फ्रूट है जिनसे मिलने वाले पोषक तत्व न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है बल्कि विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करते है। अखरोट और बादाम एक साथ खाने से ये शरीर को प्रोटीन, विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर, फैट आदि पोषक तत्व प्रदान करते है जो मानसिक एवं शारीरिक रूप से शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायता करते है।

जानें प्याज के फायदे बालों के लिए

Share this Article