ब्राह्मी तेल के फायदे और नुकसान – Brahmi Oil

6 Min Read
ब्राह्मी तेल के फायदे और नुकसान - Brahmi Oil

ब्राह्मी तेल के फायदे और नुकसान ( brahmi tel ke fayde aur nuksan ) : ब्राह्मी तेल के फायदे और नुकसान कई है। ब्राह्मी एक प्रकार का पौंधा है जो ज्यादातर नम क्षेत्रों में पाया जाता है। ब्राह्मी के पत्तों का रंग हरा और फूलों का रंग सफ़ेद होता है। ब्राह्मी एक बहुत ही गुणकारी पौधा है जिसका उपयोग आयुर्वेद में औषधि बनाने के लिए किया जाता है। ब्राह्मी तेल ब्राह्मी से बनाया जाता है जिसका इस्तेमाल कई वर्षों से एक औषधि के रूप में किया जाता है। ब्राह्मी तेल का उपयोग भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में इस्तेमाल किया जाता है।

ब्राह्मी तेल के फायदे और नुकसान (Benefits and Harms of Brahmi oil in hindi)

ब्राह्मी तेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्राह्मी तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो कई रोगों से सुरक्षा करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ब्राह्मी तेल की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका उपयोग गर्मियों के दिनों में बेहद लाभदायक होता है। ब्राह्मी का वानस्पतिक नाम बकोपा मोननेरी (Bacopa monnieri) है।

ब्राह्मी तेल के फायदे (Benefits of Brahmi oil in hindi)

  • ब्राह्मी तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्राह्मी तेल में बहुत से गुण मौजूद होते है जो बालों और खोपड़ी की त्वचा को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। बालों में हल्के हाथों से ब्राह्मी तेल की मालिश करने से बाल लंबे, घने, मुलायम, मजबूत और खूबसूरत हो जाते हैं।
  • बालों में ब्राह्मी तेल को नियमित रूप लगाने से यह बालों और खोपड़ी में होने वाले रोगों से सुरक्षा करने में भी मदद करता है। खोपड़ी में ब्राह्मी तेल की मालिश करने से यह खोपड़ी को ठंडा करके मूड को अच्छा रखने में मदद करता है। इसके अलावा खोपड़ी में ब्राह्मी तेल की मालिश करने से खुजली, जलन और रुसी की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • ब्राह्मी तेल मुँह के अल्सर के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मुँह के अल्सर की समस्या को ठीक करने के लिए ब्राह्मी तेल की थोड़ी सी मात्रा लेने से मुँह के अल्सर में होने वाले दर्द और अन्य समस्याएं ठीक हो जाती है।
  • ब्राह्मी तेल का उपयोग गैस की समस्या को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। आंत में होने वाली गैस को दूर करने के लिए पेट में ब्राह्मी तेल की मालिश करें इससे गैस की समस्या ठीक हो जाएगी। ब्राह्मी तेल की मालिश करने से यह गैस में होने वाले दर्द, अपच, पेट खराब जैसी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
  • ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल शरीर में होने वाली सूजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। ब्राह्मी तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है जो शरीर के किसी भाग में होने वाली सूजन को कम करने में बेहद फायदेमंद होती है। सूजन वाले भाग में ब्राह्मी तेल की हल्के हाथ से मालिश करने से सूजन कम हो जाती है। इसके अलावा ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल जोड़ो के दर्द, सिरदर्द, पीठ दर्द आदि को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है।
  • ब्राह्मी तेल मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ब्राह्मी तेल की नियमित रूप से खोपड़ी में मालिश करने से मष्तिष्क की शांति, तेज और एकाग्रता में वृद्धि होती है। ब्राह्मी तेल में मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क में रक्त परिसंचरण को सुचारु बनाने का कार्य करने के साथ मस्तिष्क से संबंधित रोगों से सुरक्षा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए ब्राह्मी तेल की मालिश करें इससे बहुत अच्छी नींद आती है।
  • ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल सिफलिस की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है। सिफलिस एक प्रकार का बैक्टीरिया संक्रमण है जो यौन गतिविधियों के माध्यम से मुँह, जननांगों और शरीर के अन्य भागों में हो जाता है। ब्राह्मी तेल में ऐसे गुण मौजूद होते है जो इस समस्या को ठीक करने में मदद करता है। सिफलिस की समस्या होने पर उस भाग में थोड़ा सा ब्राह्मी तेल लगाने से राहत मिलती है।

जानें अभयारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान – Abhayarishta Syrup

ब्राह्मी तेल के नुकसान (Losses of Brahmi oil in hindi)

  • ब्राह्मी तेल का आवश्यक से अधिक इस्तेमाल करने से यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल मौखिक रूप से करना हानिकारक होता है।
  • ब्राह्मी तेल का अधिक इस्तेमाल करने से यह उल्टी और मतली की समस्या के साथ अन्य घातक बीमारियों को भी उत्पन्न कर सकता है।
  • ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बच्चों को नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी रोग या एलर्जी के इलाज के दौरान ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

जानें शिकाकाई तेल लगाने के फायदे – Benefits of Shikakai oil

Share this Article