आम के फायदे और नुकसान – Mango Benefits

13 Min Read
आम के फायदे और नुकसान

आम के फायदे और नुकसान ( aam ke fayde aur nuksan ) : आम (mango) फलों का राजा होने के साथ, भारत का राष्ट्रीय फल भी है। कच्चे आम की तासीर ठंडी होती और पक्के हुए आम की तासीर गर्म होती है। आम की लगभग विश्व में 400 से ज्यादा किस्में पायी जाती है, उन्हीं में से कुछ प्रसिद्ध प्रजातियां अल्फांसो, हिमसागर, दसेहरी, लगड़ा, केसर, बादामी और नीलम है। आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका (MANGIFERA INDICA) है।

आम के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Mango in hindi)

बात करें आम के उत्पादन की तो, आम का उत्पादन भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसके अलावा आम का उत्पादन चीन, थाईलैंड, मेक्सिको, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील और बांग्लादेश में भी किया जाता है। इसके अलावा बात करें आम के फायदे कि तो, आम का सेवन अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ में सहायक होता है। आम के साथ-साथ आम के पत्ते और छिलके भी फायदेमंद होते है। आइए विस्तार में जाने आम के फायदे और नुकसान के बारे में।

आम के अन्य भाषाओं में नाम –

आम को हिंदी, मराठी, बंगाली आदि भाषाओं में आम कहा है। इसके अलावा आम को संस्कृत में आम्रः और अंग्रेजी में मैंगो (mango) कहा जाता है।

आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

आम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम,आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फाइबर और फास्फोरस के साथ विटामिन-ए और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है।

आम के सेवन का तरीका –

आम को धोकर सीधे सेवन कर सकते है। इसके अलावा आम का जूस, आचार, जैम, केक, आइसक्रीम और आम चूर्ण के रूप में किया जा सकता है। साथ ही कच्चे आम का सेवन चटनी और सब्जी बनाकर किया जा सकता है।

आम के फायदे (Benefits of Mango in hindi)

  • एनीमिया ( खून की कमी ) को दूर करने के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में आयरन कमी से एनीमिया रोग होता है। आम में मौजूद विटामिन-सी, शरीर में आयरन को ग्रहण करने में सहायक होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा आम के फूल भी खून की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व के साथ पॉलीफेनॉल्स जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों को कम कर, कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है। इसके अलावा आम में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होते हैं।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पायी जाती है। विटामिन- ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर आंखों की अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
  • वजन को कम करने के लिए, आम का सेवन फायदेमंद है। आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होते है, जो वजन को कम करने में मदद करते है। इसके अलावा आम के सेवन से, भूख कम लगती है, जो अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होती है और मोटापे को कम कर, वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है ,आम में लैक्सेटिव ( पेट को साफ करने) वाला गुण पाया जाता है, जो पेट को साफ कर, कब्ज की समस्या दूर करता है। इसके अलावा आम मेंमौजूद फाइबर, पाचन के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
  • रोग -प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी आम सेवन फायदेमंद है। आम में मौजूद विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है। विटामिन- सी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा एक शोध के अनुसार विटामिन-सी संक्रमण से लड़ने और एलर्जी की समस्या को कम करने में सहायक है। इसलिए आम का सेवन, शरीर को विटामिन-सी प्रदान करता है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता कर, रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने के लिए आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में मौजूद विटामिन-ए और विटामिन-सी के साथ कैल्शियम भी पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों के विकास और उनको मजबूत बनाये रखने के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। इसलिए आम का सेवन हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व पाया जाता हैं, जो याददाश्त को बढ़ाने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि आम का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिएफायदेमंद हो सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल के स्तर सामान्य रखने के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में भरपूर मात्रा में न्यूट्रास्युटिकल (बीमारी की रोकथाम एवं उपचार) वाला गुण पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा आम का सेवन, शरीर में एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने में सहायक होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए आम का सेवन फायदेमंद होता है। सही मात्रा में आम का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि आम और आम के छिलके की अर्क में एंटी- डायबिटीज गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होते है। इसके अलावा आम का सेवन टाइप-2 डायबिटीज रोगियों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में मौजूद विटामिन-ए और विटामिन-सी के साथ कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर कर, उसे स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
  • किडनी स्टोन की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में कई पोषक तत्वों के साथ विटामिन-बी6 की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है। एक शोध के अनुसार विटामिन-बी6 किडनी स्टोन को कम करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि किडनी स्टोन से बचाव के लिए आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में हेपटोप्रोटेक्टिव (लिवर को नुकसान से बचने वाले) गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं । इसलिए कहा जा सकता है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • गर्मी के प्रभाव से बचाव के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। गर्मियों में आम के जूस का सेवन शरीर को हाइड्रेट कर, शरीर को ताजगी प्रदान करने में सहायक होता है। इसके अलावा आम का सेवन, गर्मी के प्रकोप से बचाने के साथ गर्मियों में लगने वाली लू से भी बचता है। इसलिए शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए आम के जूस का सेवन फायदेमंद होता है।
  • उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान लोगों के लिए आम का सेवन लाभदायक होता है। उच्च रक्तचाप, हृदय के जोखिम को बढ़ाने के साथ, कई शारीरिक समस्याओं के खतरे को भी बढ़ा सकता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आम का सेवन फायदेमंद होता है, यह उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है।
  • अल्सर के साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए आम का सेवन फायदेमंद होता है। अल्सर से बचाव के लिए आम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आम में मौजूद एंटी-अल्सर गुण पाए जाते हैं, जो अल्सर से बचाव करने के साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।
  • त्वचा के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-सी के साथ बीटा- कैरोटीन जैसे की पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। बीटा-कैरोटीन, त्वचा एजेंट के रूप में कार्य करता है, जो त्वचा को सूर्य से आने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। इसके अलावा आम का सेवन, त्वचा के कील-मुंहासों को दूर करने के साथ, झुर्रियों को भी कम करने में सहायक होता है।
  • आम का सेवन बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। आम में विटामिन- सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो कोलेजन ( एक प्रकार का प्रोटीन) को बढ़ाव देती है। यह प्रोटीन बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जो बालों के विकास के साथ उनको मजबूत और घना बनाये रखने में सहायक होता है।

जानें आम के पत्तों के औषधीय गुण

आम के नुकसान (Losses of Mango in hindi)

  • कुछ संवेदनशील लोगों को आम के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है। वे लोग आम के सेवन से बचें।
  • आम का अत्यधिक सेवन, शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आम के अत्यधिक सेवन से बचें।
  • ज्यादा कच्चे आम का सेवन, पेट दर्द और गैस जैसी अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं का कारण बन सकता है।
  •  आम का अत्यधिक सेवन, वजन को बढ़ाने के साथ डायबिटीज की समस्या को भी बढ़ा सकता है।
  • केमिकल से पके आम का सेवन, शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए केमिकल से पके आम का सेवन करने से बचें।
  • आयुर्वेद के अनुसार, कच्चे आम के सेवन के बाद, दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कच्चे आम के सेवन के बाद, दूध के सेवन से बचें।
  • आम का अत्यधिक सेवन, दस्त और उल्टी का कारण बन सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है। तो वह व्यक्ति आम का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

जानें आम का अचार खाने के फायदे – 5000 साल पुराना आयुर्वेदिक ज्ञान

Share this Article