आमलकी रसायन के फायदे और नुकसान – Amalaki Rasayan

5 Min Read
आमलकी रसायन के फायदे और नुकसान - Amalaki Rasayan

आमलकी रसायन के फायदे और नुकसान ( amalki rasayan ke fayde or nuksan ) : आमलकी रसायन के फायदे कई होते हैं, आमलकी रसायन एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका उपयोग बिना डॉक्टर के पर्चे से भी किया जा सकता है। आमलकी रसायन कई आयुर्वेदिक घटकों से निर्मित है जिसे व्यक्ति की आयु, लिंग और स्थिति के अनुसार लेने की सलाह दी जाती है। आमलकी रसायन के फायदे की पूरी जानकारी आगे दी गयी है –

आमलकी रसायन के घटक

  • आंवला
  • काली मिर्च
  • पलाश के वृक्ष का तना
  • अरणे
  • शुद्ध घी
  • शहद

आमलकी रसायन का सेवन विधि

आमलकी रसायन की निर्धारित खुराक लेना आवश्यक होता है। आमलकी रसायन वयस्क और बुजुर्गों के लिए है। आमलकी रसायन को किसी भी समय लिया जा सकता है। आमलकी रसायन की अधिकतम मात्रा को 2 चम्मच दूध के साथ लिया जाता है। आमलकी रसायन का कोर्स 2 महीने तक हो सकता है।

आमलकी रसायन के फायदे ( Benefits of Amalaki Rasayan in hindi )

  • आमलकी रसायन का उपयोग एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है, एसिडिटी को पेट में जलन भी कहा जाता है। एसिडिटी होने पर सीने में जलन, मतली, उल्टी, घरघराहट और पेट फूलना जैसी कई समस्याएं होती है। एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से आमलकी रसायन का सेवन करना लाभकारी होता है।
  • आमलकी रसायन का उपयोग बदहजमी के उपचार के लिए किया जाता है, बदहजमी को अपच भी कहा जाता है जिसमें पेट फूलना, सीने में जलन, डकार और बेचैनी जैसी परेशानी होती है। अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आमलकी रसायन का सेवन करें इससे अपच की समस्या तुरंत ठीक होने में सहायता मिलती है।
  • आमलकी रसायन के फायदे कब्ज से पीड़ित रोगियों के लिए हितकारी माना जाता है, कब्ज के समय मल त्याग, स्वाद में परिवर्तन, पेट में सूजन जैसी कई समस्याएं होती है जिसके होने से व्यक्ति कोई भी कार्य सही से नहीं कर पाता है। आमलकी रसायन के सेवन से कब्ज की परेशानी को ठीक किया जा सकता है।
  • एनीमिया के रोगियों के लिए आमलकी रसायन लाभकारी होता है, एनीमिया रोग शरीर में रक्त की कमी के कारण होता है जिसमे थकान, त्वचा का पीला होना, कमजोरी, चक्कर आना आदि परेशानियां उत्पन्न होती है। आमलकी रसायन में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर रक्त की मात्रा में वृद्धि करने में सहायक होते है। आमलकी रसायन के नियमित सेवन से एनीमिया के रोगियों को फायदा होता है।
  • आमलकी रसायन इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी कारगर होता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने पर आमलकी रसायन का नियमित रूप से सेवन करें। आमलकी रसायन शरीर को स्वस्थ्य रखकर शरीर को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मददगार होता है।
  • कमजोरी को दूर करने में आमलकी रसायन का सेवन करना अत्यधिक कारगर होता है, जिन लोगों को बहुत जल्द कमजोरी आ जाती है जिसकी वजह से वे बहुत जल्द थक जाते है उन्हें आमलकी रसायन का सेवन करना चाहिए। आमलकी रसायन के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से आमलकी रसायन का सेवन करे इससे लाभ होगा।
  • आमलकी रसायन पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है, पाचन तंत्र संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए आमलकी रसायन का सेवन किया जा सकता है। आमलकी रसायन में मौजूद तत्व लिवर, आंत और पेट को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
  • आमलकी रसायन के फायदे बालों के लिए भी होते है, बालों को स्वस्थ रखने के लिए आमलकी रसायन का सेवन करना चाहिए। आमलकी रसायन के सेवन से बाल काले, घने, चमकदार और मजबूत हो जाते है इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी आमलकी रसायन का सेवन किया जाता है।

आमलकी रसायन के नुकसान ( Harms of Amalaki Rasayan in hindi )

  • आयुर्वेदिक होने की वजह से आमलकी रसायन के नुकसान बहुत कम होते है। आमलकी रसायन का आवश्यकता से अधिक सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
  • किसी रोग या एलर्जी के इलाज के दौरान आमलकी रसायन का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लेना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article