यौवनामृत वटी के फायदे – Benefits of Yauvanamrit vati

5 Min Read
यौवनामृत वटी के फायदे - Benefits of Yauvanamrit vati

यौवनामृत वटी के फायदे ( Yauvanamrit vati ke fayde ) : यौवनामृत वटी के फायदे कई हैं, यौवनामृत वटी एक प्रकार की आयुर्वेदिक दवाई है जिसे यौन समस्याओं के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यौवनामृत वटी पुरुषों में शीघ्रपतन, शुक्राणुओं की कमी जैसी कई यौन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है।

पतंजलि यौवनामृत वटी के फायदे और नुकसान ( patanjali yauvanamrit vati ke fayde aur nuksan ) – पुरुषों में यौन संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए यौवनामृत वटी का लगभग 30 दिनों के भीतर असर दिखाई देता है। इसके अलावा यौवनामृत वटी के सेवन से पुरुषों में शारीरिक दुर्बलता की समस्या भी खत्म हो जाती है। बाजार में पतंजलि यौवनामृत वटी, दिव्य यौवनामृत वटी के नाम से उपलब्ध है साथ ही कई अन्य ब्रांड्स की भी यौवनामृत वटी आती है।

यौवनामृत वटी के घटक द्रव्य

  • अश्वगंधा
  • कोंच शुद्ध
  • सतावर
  • सफ़ेद मूसली
  • जावित्री
  • शुद्ध कुचल
  • अकरकरा
  • स्वर्ण भस्म
  • पानरस
  • प्रवल पिष्टी
  • वांग भस्म
  • शिलाजीत शुद्ध

यौवनामृत वटी की सावधानियां

  1. यौवनामृत वटी का सेवन केवल पुरुष ही करें।
  2. इसका सेवन 18 वर्ष से कम आयु वाले पुरुषों को नहीं करना चाहिए।
  3. हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोगियों और मोटापे के रोगियों को यौवनामृत वटी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  4. किसी रोग या एलर्जी के इलाज के दौरान यौवनामृत वटी का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

यौवनामृत वटी के फायदे ( Benefits of Yauvanamrit vati in hindi )

  • पतंजलि यौवनामृत वटी के फायदे ( patanjali youvnamrit vati ke fayde ) – यौवनामृत वटी पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने में बेहद फायदेमंद होती है, वे पुरुष जो  शीघ्रपतन की समस्या से पीड़ित है वे यौवनामृत वटी का सेवन करके घर पर ही अपनी समस्या को ठीक कर सकते है। यौवनामृत वटी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जिसके सेवन से शरीर को साल्मोनेला नामक समस्या से लड़ने में मदद करते हैं और शीघ्रपतन नहीं होने देते हैं।
  • यौवनामृत वटी के इस्तेमाल से पुरुषों में कमजोरी और थकान की समस्या को दूर किया जा सकता है, जिन पुरुषों को बहुत जल्द थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है वे नियमित रूप से यौवनामृत वटी का सेवन कर सकते है इससे कमजोरी और थकान दूर हो जाती है। यौवनामृत वटी का सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • यौवनामृत वटी पुरुषों में शुक्राणुओं कमी को पूरा करने में कारगर होता है, यौवनामृत वटी में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो पुरुषों के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करते है। यौवनामृत वटी पुरुषों के शरीर में शुक्राणुओं की कमी को पूरा करके प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • यौवनामृत वटी के सेवन से स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है, यौवनामृत वटी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जिसका सेवन करने से मन शांत हो जाता है और चिड़चिड़ापन की समस्या दूर हो जाती है। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए यौवनामृत वटी का नियमित रूप से सेवन करना लाभदायक होता है। इसके अलावा यौवनामृत वटी मानसिक शांति के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यौवनामृत वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व तनाव को दूर करके मन को शांत रखने में मदद करता है।
  • यौवनामृत वटी शारीरिक बल और शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है, यौवनामृत वटी को बहुत सी जड़ी बूंटियों से मिलाकर बनाया जाता है जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होती है। शरीर में ताकत, शक्ति और बल की कमी को पूरा करने के लिए यौवनामृत वटी का सेवन करने से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

जानें किशमिश और शहद के फायदे – पुरुषों की सेक्सुअल प्रॉब्लम करे दूर

Share this Article