अंजीर शेक के फायदे और नुकसान – Anjeer (Common fig)

8 Min Read
अंजीर शेक के फायदे और नुकसान

अंजीर शेक के फायदे और नुकसान ( Anjeer shake ke fayde or nuksan ) : अंजीर शेक के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। अंजीर एक सूखा फल है, जिसका उपयोग ड्राई फ्रूट के रूप में किया जाता है। अंजीर को अंग्रेजी में फीग या कॉमन फिग (Fig या Common fig) कहा जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। अंजीर मुख्य रूप से दो प्रकार का पाया जाता है, एक जिसकी खेती की जाती है, जिसके फल और पत्ते बड़े होते है और दूसरा है जंगली अंजीर जिसके फल और पत्ते खेती वाले अंजीर से छोटे होते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, अंजीर अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। Anjeer benefits and side effects in hindi.

अंजीर शेक के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Anjeer shake in hindi)

इसके अलावा बात करें अंजीर शेक फायदे कि तो अंजीर शेक में भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक रोगों के उपचार में मदद करते है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। लेकिन अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए अंजीर शेक का सेवन करने से पहले, विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से अंजीर शेक के फायदे और नुकसान के बारे में।

अंजीर के अन्य भाषाओं में नाम

अंजीर को हिंदी, गुजरती, उर्दू, मराठी, बंगाली, नेपाली में अंजीर कहा जाता है। इसके अलावा संस्कृत में फल्गुजम्अं व जीरकम्, तमिल में सीमईयट्टी और तेलुगु में अंजुरा कहा जाता है।

अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अंजीर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम और आयरन के साथ विटामिन-ए, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2 जैसे कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं ।

अंजीर के सेवन का तरीका

अंजीर को ऐसे ही खाएं या फिर छिलका उतार के सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा सैंडविच या फिर सलाद में डालकर, केक और आइसक्रीम के ऊपर, जैम, दलिया, सूप में डालकर और अंजीर का शेक बनाकर सेवन किया जा सकता है।

अंजीर शेक के फायदे (Benefits of Anjeer in hindi)

  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अंजीर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। अंजीर में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्याओं से बचता है।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी अंजीर शेक का सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी होती है। अंजीर में भरपूर मात्रा में आयरन और फोलेट पाया जाता है। जो शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में सहायक होता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए अंजीर शेक का सेवन लाभदायक होता है। अंजीर में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है। फाइबर पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है और यह कब्ज जैसी अन्य पेट समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए अंजीर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंजीर में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए अंजीर शेक का लाभदायक हो सकता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए अंजीर शेक का सेवन फायदेमंद होता है। अंजीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के साथ पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी मदद करता है और हड्डियों से जुड़े रोगों से बचाव करने में सहायक होता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी अंजीर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है क्योंकि अंजीर में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखती है। इसके अलावा फाइबर अनियमित भूख को नियमित करने में मदद करता है। जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी अंजीर शेक का सेवन लाभदायक होता है। अंजीर में कैलोरी की उच्च मात्रा पायी जाती है। जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए अंजीर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों के लिए अंजीर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। बवासीर एक ऐसा रोग है जो पेट में कब्ज की समस्या से होता है। अंजीर में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि बवासीर रोग से बचाव के लिए अंजीर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए भी अंजीर शेक का सेवन लाभदायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से अंजीर का सेवन किया जाये तो, यह रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है। अंजीर में मौजूद फ्लेवोनोइड्स, फिनोल और पोटेशियम उच्च रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करते है। इसके अलावा अंजीर हृदय को स्वस्थ रखने के साथ हृदय से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • अंजीर एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत होता है। अंजीर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के कारण, यह शरीर को फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करता है और कई बीमारियों से बचता है। इसके अलावा विशेषज्ञों के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट, शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अंजीर शेक का सेवन अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।

अंजीर शेक के नुकसान (Losses of Anjeer in hindi)

  • कुछ लोगों को फ्रूट एलर्जी भी होती है, अगर किसी व्यक्ति को अंजीर व अंजीर शेक के सेवन से किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो यह व्यक्ति अंजीर व अंजीर शेक के सेवन से बचें।
  • अंजीर शेक का अत्यधिक मात्रा में सेवन, वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। अंजीर में मौजूद शुगर मोटापे का कारण बन सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति अंजीर शेक का सेवन करने से पहले अपने डॉ से सलाह ले।
  • उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए अंजीर के सेवन की सलाह दी जाती है। इसलिए कम रक्तचाप वाले लोगों के लिए, अंजीर और अंजीर शेक के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।
  • अंजीर शेक का अत्यधिक मात्रा में सेवन, मधुमेह का कारण बन सकता है। इसलिए इसके अत्यधिक सेवन से बचें।

जानें – खजूर शेक के फायदे और नुकसान – Dates Shake

Share this Article