खजूर शेक के फायदे और नुकसान – Dates Shake

9 Min Read
खजूर शेक के फायदे और नुकसान

खजूर शेक के फायदे और नुकसान ( khajoor shake ke fayde aur nuksan ) : खजूर शेक के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। खजूर एक फल है, जिसे ताड़ यानी पाल्म ट्री की प्रजाति माना जाता है। खजूर को इंग्लिश में डेट्स (dates) कहा जाता है और इसकी तासीर गर्म होती होती है। खजूर की विश्व में की कई किस्म पायी जाती है, लेकिन जो किस्में आसानी से मिल जाती है, वे हैं अजवा, डेगलेट, बरही, हल्लवी और मेडजूल। खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ हमारी अच्छी सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार, खजूर अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

खजूर शेक के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of date palm shake in hindi)

इसके अलावा बात करें खजूर शेक कि तो खजूर में दूध, काजू और इलायची को मिलाकर खजूर शेक को तैयार किया जाता है। यह पेय पीने में जितना स्वादिष्ट होता है उसे कई ज्यादा यह अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होता है। खजूर शेक का सेवन अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। लेकिन अधिक मात्रा में खजूर शेक का सेवन कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से खजूर शेक पीने के फायदे और नुकसान के बारे में।

खजूर के अन्य भाषाओं में नाम

खजूर को हिंदी में खजूर व खजूरी, संस्कृत में खर्जूरी, स्वद्वी व दुरारोहा, गुजरती में खजूर, काजुरी व खारक, तमिल में इचमपनाई, बंगाली में खेजूर गाछ, मराठी में शिन्दी व बोई चांद, पंजाबी में खाजी और नेपाली में खजुर कहा जाता है।

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

खजूर में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, विटामिन-ए और विटामिन-के पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, आयरन, डायटरी फाइबर और फैटी एसिड्स जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते है।

खजूर के उत्पादक क्षेत्र

खजूर की खेती मुख्य रूप से अरब देशों, इजरायल और अफ्रीका में की जाती है। ईरान खजूर का मुख्य उत्पादक और निर्यातक है। इसके अलावा भारत में मुख्य रूप से खजूर की खेती राजस्थान में की जाती है।

खजूर के सेवन का तरीका

खजूर को अन्य फलों की तरह खाया जा सकता है। इसके अलावा स्नैक के लिए अखरोट, बादाम व काजू के साथ, सूखे हुए खजूर को भिगोकर, मिल्क शेक और जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है।

खजूर शेक के फायदे (Benefits of dates shake in hindi)

  • पाचन स्वास्थ्य के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है। खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कब्ज जैसी अन्य पेट समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है। खजूर और दूध में कैल्शियम की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक होती है। इसके अलावा यह हड्डी से जुड़े रोगों को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है। खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो शरीर को तुरंत ही ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते है। इसलिए कहा जा सकता है कि शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है क्योंकि खजूर में फाइबर उच्च मात्रा पायी जाती है। फाइबर हमारे पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी होती है। खजूर में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और खून की कमी से होने वाले एनीमिया रोग से बचाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि खून की कमी को पूरा करने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है। खजूर शेक में विटामिन बी 6 की मात्रा पायी जाती है। विटामिन-बी6 मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, जो दिमाग को तेज़ करता है और याददाश्त को बढ़ाने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, खजूर शेक का सेवन गर्भवती महिला और उसके होने वाले शिशु को सुरक्षित रखने में सहायक होता है। इसलिए खजूर शेक का उचित मात्रा में सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक हो सकता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनाए रखने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है। खजूर में प्रोटीन, आयरन जैसे कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते है। इसलिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना खजूर शेक का सेवन करता है तो उसका कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है। इसके अलावा खजूर में पोटेशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है। जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी खजूर शेक का सेवन लाभदायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, खजूर में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है। जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को न पनपने में मदद करता है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए खजूर शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।

खजूर शेक के नुकसान (Losses of dates shake in hindi)

  • कुछ लोगों को खजूर से एलर्जी हो सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को खजूर के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो वह व्यक्ति खजूर शेक के सेवन से बचें।
  • खजूर शेक का अत्यधिक सेवन, वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। क्योंकि 100 ग्राम खजूर में करीब 227 कैलोरी होती है। इसलिए कहा जा सकता है खजूर शेक का अधिक मात्रा में सेवन, वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है। तो वह व्यक्ति खजूर शेक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले।
  • खजूर शेक का अधिक मात्रा में सेवन, मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि खजूर शेक में शुगर की मात्रा पायी जाती है, जो मधुमेह रोगियों में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है।

जानें काजू शेक के फायदे और नुकसान – Cashew shake

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article