काजू शेक के फायदे और नुकसान – Cashew shake

9 Min Read
काजू शेक के फायदे और नुकसान

काजू शेक के फायदे और नुकसान ( kaju shake ke fayde aur nuksan ) : काजू की तरह ही काजू शेक के फायदे और नुकसान भी कई होते हैं। काजू एक ड्राई फ्रूट्स है, जिसे अंग्रेजी में कैश्यू (cashew) कहा जाता है। भारत में काजू का उपयोग ड्राई फ्रूट्स से लेकर, कई मीठे-नमकीन व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। काजू खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि यह हमारी अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को ठीक कर, उनसे बचाव करने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

काजू शेक के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of cashew shake in hindi)

इसके अलावा बात करें काजू शेक की तो काजू शेक में भी कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करते है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। लेकिन अधिक मात्रा में काजू शेक का सेवन, कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए काजू का सेवन करने से पहले आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से काजू शेक के फायदे और नुकसान के बारे में।

काजू के अन्य भाषाओं में नाम

काजू को हिंदी, मराठी, गुजराती में काजू, संस्कृत में वृक्कुल, वृत्तारुष्कर, तमिल में कालामावु, मुन्धारी, बंगाली में हिजली और नेपाली में काजू कहा जाता है।

काजू में पाए जाने वाले पोषक तत्व

काजू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर के साथ थायमिन, विटामिन B6, विटामिन K, आयरन, पोटेशियम भी पाया जाते है।

काजू के सेवन का तरीका

काजू का सीधे ड्राई के रूप सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा काजू का उपयोग मिठाइयों, हलवे, खीर, स्नैक्स और कुछ खास सब्जियों में के साथ सेवन किया जा सकता है।

काजू शेक के फायदे (Benefits of cashew shake in hindi)

  • पाचन स्वास्थ्य के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक होता है। काजू में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, फाइबर हमारे पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए भी काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। क्योंकि काजू में पाए जाने वाला मैग्नीशियम, रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होता है। जो मधुमेह को नियंत्रित कर, मधुमेह से बचाव करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि मधुमेह रोगियों के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक होता है। काजू में मौजूद मैग्नीशियम, मस्तिष्क के रक्त प्रवाह में सुधार करने में सहायक होता है, साथ ही मैग्नीशियम, दिमाग की चोट को ठीक करने में भी प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा मैग्नीशियम में एंटीडिप्रेसेंट गुण भी पाए जाते है, जो तनाव को दूर करने में सहायक होते है। इसलिए दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • शरीर में एनर्जी को बनाये रखने के लिए काजू शेक का सेवन फायदेमंद होता है। काजू ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत माना जाता है। जो शरीर को ऊर्जा प्रदान कर, थकान को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा काजू शरीर को ऊर्जा प्रदान कर,रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए भी काजू शेक का सेवन लाभदायक होता है। काजू में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। कैल्शियम हड्डियों के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी मदद करता है । इसके अलावा हड्डियों के फ्रैक्चर के खतरे को भी कम करने में सहायक होता है।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी होती है ऐसे में काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। काजू में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है और एनीमिया (खून की कमी से होने वाला रोग) से बचाव करता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक होता है। काजू शेक में पाए जाने वाले पोषक और विटामिन, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर करने में सहायक होते है। इसके अलावा काजू में मौजूद कैल्शियम गर्भवती महिला के स्वास्थ्य से लेकर भ्रूण के हड्डियों के विकास में भी सहायक होते है और मैग्नीशियम शिशु के वजन में होने वाली कमी को रोकने में मदद करते है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी काजू शेक का सेवन लाभदायक होता है। काजू की अर्क में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। काजू में मौजूद मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो बालों को पोषण प्रदान करने में मदद कर सकते है। इसके अलावा यह पोषक तत्व बालों के विकास के साथ उनको मजबूत और चमकदार बनाये रखने में सहायक होते है।
  • वजन को कम करने करने के लिए भी काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। काजू में मौजूद फाइबर, पेट को लम्बे समय तक भरे रखने में सहायक होता है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है। जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए कहा जा सकता है कि वजन को कम करने के लिए काजू शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है।

जानें काजू भिगोकर खाने के फायदे

काजू शेक के नुकसान (Losses of cashew shake in hindi)

  • कुछ लोगों को काजू से एलर्जी हो सकती है, उन लोगों को काजू शेक भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए वे लोग काजू और काजू शेक के सेवन से बचें।
  • काजू में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है। इसलिए काजू शेक का अधिक मात्रा में सेवन, दस्त का कारण बन सकता है।
  • काजू में सोड़ियम और पोटेशियम भी पाया जाता है। शरीर में सोड़ियम और पोटेशियम की उच्च मात्रा, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक व हृदय से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए काजू शेक के अत्यधिक सेवन से बचें।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है तो वह व्यक्ति काजू शेक का सेवन करने से पहले आपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • काजू में कैलोरी की उच्च मात्रा पायी जाती है, इसलिए काजू शेक का अधिक मात्रा में सेवन, वजन को बढ़ा सकता है।
  • काजू शेक में शुगर भी मौजूद होता है, इसलिए इसका अधिक सेवन मधुमेह रोगियों में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

जानें चीकू शेक के फायदे और नुकसान

Share this Article