भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान – Pecan Nuts

8 Min Read
भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान

भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान ( bhidurkastha fal ke fayde or nuksan ) : भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। भिदुरकाष्ठ एक फल होता है, जिसका उपयोग ड्राई फ्रूट के रूप में किया जाता है। भिदुरकाष्ठ फल को अंग्रेजी में पेकान नट्स (Pecan Nuts) कहा जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। भिदुरकाष्ठ फल (Bhidurkastha fruit) दिखने में थोड़ा अखरोट जैसा होता है लेकिन स्वाद में अखरोट से बिल्कुल अलग होता है। Advantages and disadvantages of Bhidurkastha fruit in hindi.

भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Pecan Nuts fruit in hindi)

भिदुरकाष्ठ फल का सेवन, अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को ठीक कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। लेकिन भिदुरकाष्ठ फल का अधिक मात्रा में सेवन कुछ शारीरिक समस्याओं को कारण बन सकता है। इसलिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान के बारे में।

भिदुरकाष्ठ फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

भिदुरकाष्ठ में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, फ्लोराइड और फाइबर के साथ विटामिन ए, फैटी एसिड और टोटल मोनोअनसैचुरेटेड भी पाया जाता है।

भिदुरकाष्ठ के सेवन का तरीका

भिदुरकाष्ठ फल का अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा स्नैक्स, शेक और पीसकर व उबालकर दूध में सेवन किया जा सकता है।

भिदुरकाष्ठ फल के फायदे (Benefits of Pecan Nuts fruit in hindi)

  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन फायदेमंद होता है। भिदुरकाष्ठ फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा कब्ज जैसी अन्य पेट समस्या से भी बचता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन फायदेमंद होता है। भिदुरकाष्ठ में पाए जाने वाले पोषक तत्व, शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होते है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा, हृदय जोखिम का कारण बनती है। इसलिए कहा जा सकता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक होता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में एंटी-कैंसर गुण, पाए जाते है। जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक हो सकता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में विटामिन-ए की मात्रा पायी जाती है। विटामिन-ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
  • वजन को कम करने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक हो सकता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ में मौजूद फाइबर, पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है। जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक होता है। भिदुरकाष्ठ फल में मैग्नीशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मैग्नीशियम का सेवन, उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि भिदुरकाष्ठ फल का सेवन उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक होता है। शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी होती है। भिदुरकाष्ठ फल में आयरन की उच्च मात्रा पायी जाती है। इसलिए शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक हो सकता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में आयरन की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो बालों को मजबूत बनाये रखने के साथ उनके विकास में भी सहायक होती है। इसके अलावा आयरन बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है और बालों की अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • शारीरिक सूजन को कम करने के लिए भी भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक होता है। भिदुरकाष्ठ में एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाले ) व एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। जो शारीरिक सूजन को कम करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि सूजन को कम करने के लिए भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने के लिए भी भिदुरकाष्ठ फल का सेवन लाभदायक होता है। क्योंकि भिदुरकाष्ठ फल में प्रोटीन की उच्च मात्रा पायी जाती है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखने में सहायक हो सकती है। इसलिए कहा जा सकता है कि भिदुरकाष्ठ फल का सेवन, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखने में सहायक हो सकता है।

भिदुरकाष्ठ फल के नुकसान (Losses of Pecan Nuts fruit in hindi)

  • कुछ लोगों को भिदुरकाष्ठ फल से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को भिदुरकाष्ठ फल के सेवन से किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह व्यक्ति भिदुरकाष्ठ फल के सेवन से बचें।
  • भिदुरकाष्ठ फल में विटामिन-ए की उच्च मात्रा पाए जाने के कारण, इसका अत्यधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जो शिशु के जन्म दोष का कारण बन सकता है।
  • भिदुरकाष्ठ फल पोटेशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है। शरीर में पोटेशियम की उच्च मात्रा हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए भिदुरकाष्ठ फल के अत्यधिक सेवन से बचें।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है। तो वह व्यक्ति भिदुरकाष्ठ फल का सेवन करने से पहले डॉ से सलाह लें।
  • भिदुरकाष्ठ फल की तासीर गर्म होने के कारण, इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है।

जानें कमल ककड़ी के फायदे और नुकसान – Lotus Root (Kamal Kakdi)

Share this Article