चीकू के फायदे और नुकसान – Chiku (Sapota) Benefits

7 Min Read
चीकू के फायदे और नुकसान – Sapota (Chiku)

चीकू के फायदे और नुकसान (chiku ke fayde aur nuksan) : चीकू के फायदे और नुकसान या लाभ हानि कई हैं। चीकू एक स्वादिष्ट फल है, जो स्वाद में रसीला व मीठा होता है। चीकू भूरे रंग का होता है, जो कुछ हद तक आलू जैसा दिखाई देता है। चीकू लगभग हर मौसम में बाजार में मिल जाता है। चीकू (Sapota) का वैज्ञानिक नाम मैनिलकारा जोपट (Manilkara zapota) है। चीकू में विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो सेहत के साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। Advantages and disadvantages of chiku in hindi.

चीकू के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Chiku in hindi)

चीकू फल के अलावा चीकू के बीज, पत्ते, जड़ और पेड़ की छाल का इस्तेमाल कई रोगों के इलाज में किया जाता है। चीकू की तासीर कैसी होती है ? चीकू की तासीर (Chiku) ठंडी होती है। Benefits and losses of Chiku (Sapota) in hindi.

चीकू के फायदे (Benefits of Chiku (Sapota) in hindi)

  • किडनी स्टोन से पीड़ित व्यक्तियों के लिए चीकू का उपयोग फायदेमंद होता है। चीकू के बीजों को पीसकर पानी के साथ सेवन करने से, यह किडनी में मौजूद स्टोन को पेशाब द्वारा बाहर निकालने में सहायक होता है।
  • मजबूत हड्डियों के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद होता है। चीकू में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में मदद करता है। चीकू में कॉपर, मैंगनीज और जिंक भी पाया जाता है, जो बुढ़ापे में होने वाली हड्डियों की समस्याओं से बचाने में सहायक होता है।
  • चीकू का सेवन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। चीकू में पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है साथ ही शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने और लड़ने में भी मदद करता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद होता है। चीकू में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, प्राकृतिक शुगर जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लाभदायक होते हैं। चीकू गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला में होने वाली कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है साथ ही एनीमिया के खतरे से भी बचता है।
  • चीकू का सेवन पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। चीकू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन प्रणाली को मजबूत बनाये रखने के साथ कब्ज जैसी अन्य पेट की समस्या से बचाता है।
  • चीकू का सेवन कैंसर से बचाव में भी सहायक होता है। चीकू में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकते है और कैंसर से बचाव करते हैं ।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद होता है। चीकू में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को कम करने और मैग्नीशियम रक्त परिसंचरण को सामान्य रखने का कार्य करता है। चीकू में आयरन की भरपूर मात्रा पाए जाने के कारण, यह एनीमिया के इलाज के लिए फायदेमंद होता है।
  • मानसिक तनाव को दूर करने व दिमाग को शांत रखने के लिए चीकू का सेवन लाभदायक होता है। चीकू हमारे दिमाग की नसों के तनाव को दूर कर, दिमाग को स्फूर्ति प्रदान करता है। चीकू थकान  और नींद न आने की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के चीकू का सेवन करें।
  •  वजन को कम करने के लिए चीकू का सेवन करें। चीकू शरीर में उपस्थित अनुपयोगी पानी से मुक्त करता है, जो वजन को कम करने में सहायक हो सकता है साथ ही चीकू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।
  • चीकू का सेवन दांतों के लिए फायदेमंद होता है। चीकू में लेटेक्स की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जो कैविटी को भरने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • सर्दी-खांसी को ठीक करने के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद होता है। चीकू में कुछ ऐसे गुण पाए जाते है, जो श्वसन तंत्र को मजबूत बनाते हैं व गले में होने वाले कफ और बलगम को दूर करते है। चीकू पुरानी खासी को ठीक करने में भी सहायक होता है।
  • बालों के लिए चीकू का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है। चीकू के बीज को निकालकर बालों में लगाने से यह बालों को एक नई चमक देता है साथ ही यह बालों को झड़ने व बालों की रुसी को दूर करने में भी सहायक होता है।
  • त्वचा में चमक बनाये रखने के लिए चीकू का सेवन फायदेमंद होता है। चीकू में विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा में नमी बनाये रखने के साथ त्वचा को सुन्दर व स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।
  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए चीकू का सेवन करना लाभदायक होता है, चीकू में भरपूर मात्रा  में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ बुढ़ापे में होने वाली आंखों की समस्या से दूर रखता है।

जानें मुनक्का के बीज खाने के नुकसान – Raisins seeds

चीकू के नुकसान (Losses of Chiku (Sapota) in hindi)

  • चीकू के अत्यधिक सेवन से पेट की समस्या हो सकती है। यह पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।
  • ज्यादा मात्रा में चीकू के सेवन से वजन बढ़ सकता है क्योंकि चीकू में कैलोरी की मात्रा अधिक पायी जाती है, जो वजन को बढ़ा सकती है।
  • कच्चे चीकू का सेवन करने से गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत आदि समस्या हो सकती है।

जानें कॉफी पीने के फायदे एवं नुकसान – Coffee benefits, Side effects

Share this Article