साइकिल चलाने के फायदे और नुकसान – Cycling Benefits

8 Min Read
साइकिल चलाने के फायदे और नुकसान

साइकिल चलाने के फायदे और नुकसान (cycle chalane ke fayde or nuksan) : साइकिल चलाने के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं, पहले समय में लोग अपनी सुविधा के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया करते थे। लेकिन आज के समय में साइकिल का उपयोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी किया जा रहा है।

गाड़ी, बाईक आदि के चलते ही साइकिल का प्रयोग कम होने लगा था। मगर अब फिर से साइकिल का क्रेज बढ़ाता नजर आ रहा है। जिन लोगों के घरों में कारें हैं, वो लोग भी साइकिल चलाना पसंद कर रहे हैं। Advantages and disadvantages of cycling in hindi.

साइकिल चलाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of cycling in hindi)

आज के समय में साइकिलिंग लड़के अपनी फिटनेस के लिए कर रहे हैं, तो वही लड़कियां अपनी स्लिम बॉडी के लिए साइकिल का यूज कर रही है। साथ ही लोग अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए भी साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं। साईकिल चलाने से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। Benefits and Side effects of cycling in hindi, Benefits and losses of cycling in hindi.

साइकिल चलाने के फायदे (Benefits of Cycling in hindi)

  1. मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए – कुछ विशेषज्ञों के अनुसार साइकिल चलने से मधुमेह को नियंत्रित रखा जा सकता है। साइकिल चलाने से कोशिकाओं में उपस्थित ग्लूकोज की मात्रा समाप्त हो जाती है और रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
  2. गठिया को रोकने के लिए – गठिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है। साइकिल चलाना पैरों के लिए एक अच्छा व्यायाम होता है, जो गठिया की स्थिति में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही जो लोग साइकिल चलाते है, उनके अंदर गठिया विकसित होने की संभावना काफी हद तक कम होती है।
  3. हृदय रोगों को दूर करने के लिए – हृदय रोगों को दूर करने के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है। साइकिल चलाने से दिल की गति बढ़ जाती है और यह शरीर के अंदर रक्त पंप करने की गति को भी बढ़ा देता है। जो अतिरिक्त कैलोरी को जला कर, हृदय रोगों को दूर करने में सहायक होता है।
  4. नींद को बेहतरीन बनाने के लिए – कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार जो लोग साइकिल चलाते है, उनके अंदर चिंता और तनाव को कम देखा जा सकता है साथ ही साइकिल चलाने से दिमाग अच्छा व शांत रहता है। दिमाग शांत रहेगा तो, बेहतरीन नींद भी आ जाएगी।
  5. बीमार होने से बचाने के लिए – साइकिल चलाने से बार बार बीमार पढ़ने का खतरा कम हो जाता है। वैज्ञानिक डेविड नीमन और उनके सहयोगियों ने 85 साल की उम्र तक 1000 वयस्कों का अध्ययन  किया। इस शोध में पाया कि साइकिल चलाना श्वसन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कुछ विशेषज्ञों यह भी बताया कि साइकिल चलाना, जैसे  व्यायाम करना होता है। जो शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र के अंदर सुधार कर सकते है और 40 प्रतिशत बीमार होने की संभावना को कम कर सकते है।
  6. कैंसर से बचाव के लिए – कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे से बचने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा उपयोग हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, साइकिल चलाने से शरीर में रक्त के प्रवाह की दर बढ़ जाती है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होती है।
  7. ऊर्जा प्रदान के लिए – साइकिलिंग हमारे शरीर के स्टैमिना को बढ़ाने में सहायक होता है। यह व्यक्ति के धीरज क्षमता को बढ़ाने के साथ ऊर्जा प्रदान कर, काम करने में अधिक मन लगाने में सहायक होता है। साइकिलिंग हमारे शरीर की एक्टीविटीज को प्रेरित करने में भी सहायक होती है।
  8. शरीर से हानिकारक तत्व को बहार निकालने के लिए – साइकिल चलाने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इस वजह से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिस कारण शरीर में पसीना आता है। पसीना, शरीर के अंदर मौजूद कई प्रकार के हानिकारक तत्व को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसलिए साइकिल चलाने से शरीर के हानिकारक तत्व को बाहर निकला जा सकता है।
  9.  वजन को कम करने के लिए – बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए साइकिल चलना फायदेमंद होता है। कैलोरी को जलाने के लिए साइकिल चलाना बहुत अच्छा व्यायाम है। साइकिल चलाने से कैलोरी को कम किया जा सकता है, जो वजन को कम करने में सहायक होती है।
  10. मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने के लिए – मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखने के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है। साइकिलिंग हाथों और पैरों की कसरत करने में सहायक होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनती है। कई शोधों से यह भी पता चलता है कि, साइकिल चलाने से मांसपेशियों का निर्माण होता है और पैरों को मजबूत बनाये रखने के लिए साइकिलिंग करना बहुत फायदेमंद होता है।

जानें ब्राह्मी के फायदे और नुकसान – Brahmi Benefits, Losses

साइकिल चलाने के नुकसान (Losses of Cycling in hindi)

  1. घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्गों को साइकिल चलाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है क्योंकि साइकिलिंग से घुटनों के दर्द की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
  2. सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए भी ज्यादा साइकिल चलाना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि साइकिल चलाने में ऊर्जा लगती है, जिस कारण सांस लेने की दर भी बढ़ने लगती है। ऐसे में अस्थमा मरीजों के लिए व सांस की अन्य समस्या से पीड़ित लोगों को ज्यादा साइकिल चलाने से बचना चाहिए।
  3. जिन लोगों को वजन बढ़ाने की जरूरत है, उन लोगों को ज्यादा साइकिल चलाने से बचना चाहिए क्योंकि साइकिल चलाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन को कम करने में सहायक होती है। इस कारण जो लोग वजन को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उन लोगों को साइकिल का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  4. यदि कोई व्यक्ति साइकिल से सफर कर रहा है, तो उस व्यक्ति को सफर के दौरान अत्यधिक समय लगेगा और उस व्यक्ति के पास समय की कमी हो, तो ऐसे में साइकिल चलना नुकसानदायक हो सकता है।

जानें कमरख के फायदे और नुकसान – Star Fruit Benefits in hindi

Share this Article