हरा चना खाने के फायदे और नुकसान

6 Min Read
हरा चना खाने के फायदे और नुकसान

हरा चना खाने के फायदे और नुकसान ( hara chana khane ke fayde aur nuksan ) : हरा चना खाने के फायदे और नुकसान कई है। हरा चना ज्यादातर सर्दियों के मौसम में मिलने वाली एक पौष्टिक आहार है जिसे छोलिया के नाम से भी जाना जाता है। हरा चना शाखाओं और टहनियों में उगते है जिसका बाहर का छिल्का बहुत नरम होता है और इसके अंदर से हल्के हरे रंग का चना प्राप्त किया जाता है।

हरा चना खाने के फायदे और नुकसान (Benefits and harms of eating Green Gram in hindi)

हरा चना खाना शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हरा चना में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जिनका सेवन करने से विभिन्न रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। हरे चने में मौजूद पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए इन्हें कच्चा, भूनकर या सब्जी बनाकर खाया जा सकता है।

हरा चना में पाए जाने वाले पोषक तत्व

हरा चना में कैलोरी, फैट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन  विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा हरा चना में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे गुण भी मौजूद होते है।

हरा चना खाने के फायदे (Benefits of eating Green chana in hindi)

  • हरा चना खाना पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हरे चने में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने के साथ पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा हरा चना खाना मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करते है।
  • हरा चना खाना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना हरे चने खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे – झुर्रियां, कील-मुहांसों आदि तो ठीक होती ही है साथ ही साथ त्वचा स्वस्थ्य भी रहती है। हरा चना खाना आँखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हरे चने में विटामिन ए एवं विटामिन ई मौजूद होता है जिसे खाने से आँखों से संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।
  • हरा चना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। हरे चना में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण मौजूद होते है जो शरीर को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते है। रोजाना हरे चना खाने से शरीर शक्तिशाली और स्वस्थ्य रहता है।
  • हरे चने में भरपूर मात्रा में फाइबर और बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में बेहद लाभदायक माने जाते है। रोजाना हरे चने का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और जल्दी थकान नहीं होती है। इसके अलावा हरे चने का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
  • हरा चना खाने से ह्रदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजाना हरे चने का सेवन करने से शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार हरे चने का सेवन करने वाले लोगों में ह्रदय संबंधी रोगों का खतरा बहुत कम होता है इसीलिए हरा चना खाना हृदय के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • हरा चना खाना हड्डियों एवं मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हरे चने में भरपूर मात्रा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ्य रखने और उनसे संबंधित रोगों से सुरक्षा रखने में मदद करता है। माँसाहारी व्यक्तियों के लिए हरे चने का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा होती है जो शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होने देता है।
  • हरा चना खाना तनाव की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। हरे चने में मौजूद विटामिन बी12 और फोलिड एसिड तनाव को दूर करने में मदद करते है। इसके अलावा सर्दियों में होने वाली समस्याओं को ठीक करने के लिए भी हरे चने का सेवन करना भी बेहद लाभदायक होता है।

जानें भीगा चना खाने के फायदे और अंकुरित चना और गुड़ खाने के फायदे

हरा चना खाने के नुकसान (Losses of eating Green chana in hindi)

  • हरा चना आवश्यकता से अधिक खाने से यह पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में हरा चना खाना पाचन तंत्र की समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।
  • हरे चने का सेवन करने से पेट में गैस और डायरिया जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है इसीलिए अधिक मात्रा में हरे चने का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हरे चने का अधिक सेवन करने से उलटी-दस्त और एलर्जी जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा किसी रोग के इलाज के दौरान हरे चने का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें भुने चने खाने के फायदे और नुकसान – Roasted Gram

Share this Article