ज्यादा भूख लगने के कारण और उपाय

10 Min Read
ज्यादा भूख लगने के कारण और उपाय

ज्यादा भूख लगने के कारण और उपाय ( jyada bhukh lagne ke karan aur upay ) : ज्यादा भूख लगने के कारण और उपाय या घरेलू उपाय कई और बेहद आसान हैं। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भोजन बेहद जरुरी हैं। अगर आप कुछ घंटों तक भोजन आदि का सेवन नहीं करते हैं, तो आपके शरीर की ऊर्जा समाप्त होने लगती हैं और आपको भूख लगने लगती है, जो एक सामान्य बात है। लेकिन अगर आपको भोजन का सेवन करने के बाद भी भूख महसूस होती है और सामान्य से अधिक भूख लगती है, तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या भी हो सकती हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक सामान्य से अधिक भूख लगती है, तो यह मधुमेह और थायराइड जैसी कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को सामान्य से अधिक भूख लगने लग जाती है और बार-बार कुछ न कुछ खाने को मन करता है, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में पॉलिफेजिया कहा जाता हैं। पॉलिफेजिया से ग्रस्त व्यक्ति सामान्य से अधिक मात्रा में भोजन खाने लगता है।

ज्यादा भूख लगने के सामान्य कारण जैसे सुबह नाश्ता न करना, जल्दी जल्दी खाना, कम मात्रा में प्रोटीन और फाइबर का सेवन करना, कम पानी पीना, अत्यधिक एक्सरसाइज करना, वसा युक्त खाद्य पदार्थों को कम मात्रा में खाना, खाते समय कहीं और ध्यान होना, नींद पूरी न होना और शराब का अधिक सेवन आदि शामिल हैं।

इसके अलावा ज्यादा भूख लगाने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे कुछ विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन, पेट में कीड़े, तनाव और कुछ शारीरिक बीमारियां आदि शामिल हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से ज्यादा भूख लगाने के कारण और उपाय के बारे में। Causes and remedies for excessive hunger in hindi.

ज्यादा भूख लगने के कारण

  • कई बार पेट में कीड़े हो जाने के कारण भी अधिक भूख लगने लगती हैं। दरअसल ये कीड़े आपके पेट में लम्बे समय तक रह जाते हैं, जो आपके शरीर से सभी आवश्यक पोषण ले लेते हैं, जिस कारण आपको बहुत अधिक भूख लगनी शुरू हो जाती है।
  • हाइपोथायरायडिज्म यानी अंडरएक्टिव थायरॉयड के कारण भी अधिक भूख लगती हैं। दरअसल थायरॉयड की वजह से शरीर में हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिस कारण बार-बार भूख लगने लगती हैं।
  • डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी भी लगातार भूख लगने का कारण बनती हैं। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो कभी-कभी दिमाग भूख और प्यास में फर्क नहीं कर पाता है। जिस कारण बार बार भूख महसूस होती हैं।
  • कुछ विशेष प्रकार की दवाओं जैसे एंटीबायोटिक या एलर्जी आदि दवाओं का सेवन और उनका साइड इफेक्ट, ज्यादा भूख लगने या बार-बार भूख लगने का कारण बन सकता हैं।
  • हाइपोग्लाइसीमिया यानी लो शुगर स्तर भी अधिक भूख लगने का एक अहम कारण बन सकता है। दरअसल जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है, तो बार बार भूख लगने लगती हैं।
  • ज्यादा खाने की आदत भी बार-बार भूख लगने का कारण बनती है। दरअसल जब बच्चा अपनी डाइट के हिसाब से कम खाता है, तो मां-बाप को बड़ी चिंता सताने लगती है, जिस कारण वह अपने बच्चे को थोड़ा-थोड़ा देर में कुछ न कुछ खिलाते रहते हैं। जिस कारण बच्चे के बड़े होने पर भी बच्चे को ज्यादा खाने की आदत पड़ जाती है।
  • जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने या अन्य शारीरिक गतिविधियां करने के बाद भी सामान्य से अधिक भूख लगने लगती हैं।
  • ज्यादा भूख लगने की समस्या कुछ भावनात्मक व मानसिक रोग से जुड़ी भी हो सकती हैं। दरअसल तनाव और चिंता, मस्तिष्क पर दबाव डालते हैं, जिस कारण शरीर में कॉर्टिकॉट्रोपिन-रिलीज हार्मोन (सीआरएच) और एड्रेनालाईन का निर्माण होने लगता है, जो भूख को बढ़ा देता है। जिस कारण आपको सामान्य से ज्यादा भूख लगने लगती हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान अधिक भूख लगना एक सामान्य बात हैं इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पहले की अपेक्षा ज्यादा भूख लगती है, तो ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चों को वही खाना लगता है जो उसकी मां खाती है। जिस कारण गर्भावस्था के दौरान सामान्य से अधिक भूख लगती हैं।

जानें आंखों की रोशनी कम होने के कारण और उपाय

ज्यादा भूख लगने से बचाव के लिए इन विशेष बातों को ध्यान दें

  • ज्यादा भूख लगने से बचाव के लिए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भोजन खाएं। दरअसल प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से पेट लम्बे समय भरा हुआ रहता हैं, जिस कारण बार- बार भूख नहीं लगती हैं।
  • सुबह का नाश्ता हमेशा करें क्योंकि नाश्ता हमें ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। अगर आप सही तरीके से नाश्ता करते हैं तो बार-बार भूख भी नहीं लगती हैं।
  • शरीर में पानी की कमी भी ज्यादा भूख लगने का कारण बनती है इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं।
  • खाना जल्दी-जल्दी खाने से बचें। दरअसल खाना जल्दी-जल्दी और बिना चबाए खाने से, खाना सही तरीके से नहीं पचता हैं, जिस कारण पेट संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि खाने को हमेशा सही तरीके से चबा-चबा कर ही खाएं, ताकि खाना अच्छे से पच जाएं। खाना जितनी जल्दी और अच्छे से पचेगा, भूख उतनी ही कम लगेगी।
  • 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। पूरी नींद लेने से व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है और पेट भी ठीक रहता हैं, जिस कारण सामान्य से अधिक भूख नहीं लगती हैं।
  • तनाव से बचें। तनाव के दौरान व्यायाम करें, व्यायाम आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

जानें लोकाट के फायदे और नुकसान – Benefits & Harms of Loquat

भूख को नियंत्रित करने के लिए रोजाना डाइट में शामिल करें ये विशेष खाद्य

सेब

सेब में पानी और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने सहायक होती है। इसके अलावा सेब के छिलके में पेक्टिन यानी एक तरह के घुलनशील कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो भूख को कम करने में मदद करते हैं इसलिए भूख को नियंत्रित के लिए आप डाइट में सेब को शामिल कर सकते हैं। जानें रोजाना एक सेब रखे डॉक्टर को दूर – सच या झूठ ?

फलि‍यां

अनियमित भूख को नियमित करने के लिए फलियों का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल फलियों में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है और बार-बार भूख लगने की समस्या को दूर करती हैं।

 सूखे मेवे

सूखे मेवे, खासकर बादाम और अखरोट शरीर में प्रोटीन, फैट्स, फाइबर, मिनरल्स और अन्य कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं एवं पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होते हैं।

पॉपकॉर्न

भूख को नियंत्रित करने के लिए पॉपकॉर्न  का सेवन किया जा सकता है। दरअसल पॉपकॉर्न में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती हैं और बार-बार भूख लगने की समस्या को नियंत्रित करती है। जानें पॉपकॉर्न खाने से होने वाले फायदे और नुकसान – Popcorn

जाै या ओटमील

ओटमील में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो भोजन पचाने की क्रिया को धीमा कर देती है और शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होती है। इसके अलावा यह अनियमित भूख को नियमित करने में मदद करती हैं। जानें ।

आवश्यक सूचना

अगर आपको बार-बार भूख लगने या ज्यादा भूख लगने की गंभीर समस्या हैं, तो यह समस्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती हैं इसलिए जरुरी हैं कि आप जल्द ही डॉक्टर से संपर्क कर, ज्यादा भूख लगने की जांच करवाएं।

जानें हरिद्राखंड के फायदे – Benefits of Haridrakhand

Share this Article