जिलेटिन के फायदे और नुकसान – Gelatin Benefits

7 Min Read
जिलेटिन के फायदे और नुकसान – Gelatin

जिलेटिन के फायदे और नुकसान ( Gelatin ke fayde aur nuksan ) : जिलेटिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जिसे जानवरों के मांस, हड्डियों व संयोजी ऊतक से निकले कोलेजन से प्राप्त किया जाता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो मनुष्यों और जानवरों में पाया जाता है। जिलेटिन पशु उत्पादों से प्राप्त एक प्रोटीन है, जो पारदर्शी, स्वादहीन और रंगहीन होता है और इसका उपयोग कई प्रकार के खाद्य पदार्थों से लेकर दवाइयों को बनाने के लिए भी किया जाता है।

इसके अलावा बात करें जिलेटिन के फायदे कि तो विशेषज्ञों के अनुसार, जिलेटिन में कई स्वास्थ्य लाभ पाए जाते हैं। जो अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

जिलेटिन के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Gelatin in hindi)

जिलेटिन शारीरिक समस्याओं को दूर करने के साथ, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन जिलेटिन का अधिक मात्रा में सेवन, कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए जिलेटिन का उपयोग करने से पहले, विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से जिलेटिन के फायदे और नुकसान के बारे में।

जिलेटिन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

जिलेटिन में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जिलेटिन के सेवन का तरीका

जिलेटिन का सेवन कैंडी, केक, आइसक्रीम, स्मूथी और दूध में डालकर किया जा सकता है।

जिलेटिन के फायदे (Benefits of Gelatin in hindi)

  • जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए जिलेटिन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। एक शोध के अनुसार, जिलेटिन में कोलेजन (एक प्रकार का प्रोटीन) पाया जाता है। जो जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ ऑस्टियोअर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग से बचाव करने में मदद करता है।
  • मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए भी जिलेटिन का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार, मछली से प्राप्त होने वाले जिलेटिन में ओमेगा-3 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। जो रक्त में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने का कार्य करता है और मधुमेह से बचाव करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि मधुमेह रोगियों के लिए जिलेटिन को आहार में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
  • नींद न आने की समस्या को दूर करने के लिए भी जिलेटिन फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिलेटिन में ग्लाइसिन नामक घटक पाया जाता है। जो अनिद्रा की समस्या को दूर कर, नींद में सुधार करने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए जिलेटिन का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी जिलेटिन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जिलेटिन का सेवन, पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है और अनियमित भूख को नियमित करने में मदद करता है, जो वजन को कम करने में सहायक हो सकता है।

जानें भिदुरकाष्ठ फल के फायदे और नुकसान – Pecan Nuts

  • दांतों को स्वास्थ्य के लिए भी जिलेटिन का सेवन फायदेमंद होता है। जिलेटिन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रोटीन दांतों के लिए फायदेमंद हो सकता है। जो दांतों में होने वाली कैविटी और इनेमल को क्षतिग्रस्त होने से रोक सकता है। इसके अलावा डेंटिस्ट भी दांतों की फीलिंग करने वाला मटेरियल में जिलेटिन का उपयोग करते है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी जिलेटिन का सेवन लाभदायक हो सकता है। एक शोध के अनुसार, जिलेटिन त्वचा की एजिंग को धीमा करने का कार्य करता है। यह त्वचा पर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। जो त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने के साथ बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि त्वचा स्वास्थ्य के लिए जिलेटिन का सेवन लाभदायक होता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए जिलेटिन का सेवन लाभदायक होता है। जिलेटिन में मौजूद पोषक तत्व, पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करते है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते है। इसके अलावा यह पेट की अन्य समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होते हैं।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी जिलेटिन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिलेटिन में मौजूद अमीनो एसिड बालों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो बालों को झड़ने से रोकने के साथ बालों के विकास में सहायक होता है। बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए जिलेटिन को आहार में शामिल किया जा सकता है।

जानें कलौंजी के फायदे बालों के लिए – Nigella Seeds

जिलेटिन के नुकसान (Losses of Gelatin in hindi)

  • कुछ लोगों को जिलेटिन से एलर्जी हो सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को जिलेटिन के सेवन से किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह व्यक्ति जिलेटिन के सेवन से बचें।
  • जिलेटिन का अधिक मात्रा में सेवन, पेट में भारीपन का कारण बन सकता है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, जिलेटिन का अधिक मात्रा में सेवन, लिवर और किडनी संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति जिलेटिन का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।

जानें कसावा के फायदे और नुकसान – Cassava Benefits and Side Effects

Share this Article