नकली दांत के नुकसान और फायदे – Dentures Loss & Benefits

8 Min Read
नकली दांत के नुकसान और फायदे - Dentures Loss & Benefits

नकली दांत के नुकसान और फायदे ( nakli dant ke nuksan aur fayde ) : नकली दांत के नुकसान और फायदे बहुत हैं, दांत हमारे चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और यदि दांत सड़ गए हो या किसी कारण टूटू गए हो तो ये चेहरे की खूबसूरती को पूरी तरह खत्म कर देते हैं।

कई लोग खूबसूरती बढ़ाने और भोजन न खाए जाने की समस्या को दूर करने के लिए डेंटिस्ट की सलाह पर नकली दांत लगवाते है जिसके फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हो सकते है। आज इस आर्टिकल में हम आपको नकली दांत यानी आर्टिफिशियल टीथ (artificial teeth) के नुकसानों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरुरी है।

नकली दांत लगवाने के कई कारण हो सकते हैं जैसे – कैविटी होना, मसूड़ों से संबंधित समस्या, दुर्घटना के समय दांत टूट जाना, दांतों के रंग में परिवर्तन आदि। इन सभी कारणों से लोग नकली दांत लगवाते हैं परन्तु नकली दांत लगवाने के बाद उनकी सही देखभाल करना बेहद जरुरी होता है।

नकली दांत के प्रकार ( Types of Dentures in hindi )

  1. फिक्स्ड दांत – फिक्स्ड दांत का अर्थ ऐसे नकली दांतों से होता है जिन्हें जबड़े पर स्थाई रूप से लगाया जाता है या जिन्हें एक बार लगाने के बाद निकाला नहीं जा सकता हो।
  2. रिमूवेबल दांत – रिमूवेबल दांत का अर्थ ऐसे नकली दांतों से है जो स्थाई न होकर अस्थाई होते है या जिन्हे एक बाद लगवाने के बाद निकाला जा सकता हो। इन नकली दांतों को सफाई करने के उद्देश्य से बाहर  निकाला जाता है।
  3. रिप्लेसिंग टीथ – रिप्लेसिंग टीथ इस प्रकार के नकली दांत होते है जो टूटे हुए दांतों के स्थान पर लगाए जाते है।
  4. सिंगल टीथ – सिंगल टीथ यानि एक नकली दांत। जबड़े के भीतर कोई एक प्राकृतिक दांत जो किसी कारण से निकालना पड़े और उसके स्थान पर किसी एक नकली दांत को लगाया जाए उसे सिंगल टीथ कहा जाता है।
  5. मल्टीपल टीथ – मल्टीपल टीथ यानि एक से अधिक नकली दांत। एक से अधिक प्राकृतिक दांतों के किसी कारणवश निकल जाने पर इनके स्थान पर जो नकली दांत लगाए जाते है उन्हें मल्टीपल टीथ कहा जाता है।

नकली दांत के नुकसान ( Harms of Artificial teeth in hindi )

  • नकली दांतो को शुरुआत में जबड़े के भीतर अच्छे से फिट होने में परेशानी होती है जिससे मसूड़ों में चुभन और दर्द हो सकता है। इसके अलावा नकली दांतो की सफाई करने पर इनमें आवाज भी आती है।
  • नकली दांत लगवाने पर शुरुआत में कई लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, नकली दांतों की वजह से बोलने में परेशानी, अधिक लार आना व दांतो के लगातार हिलने की समस्या हो सकती है।
  • नकली दांत लगवाने पर यह अन्य आसपास के प्राकृतिक दांतों को थोड़ा हानि पहुंचा सकता है, यदि नकली दांतों की सफाई नियमित रूप से न की जाए तो यह बीच जमी गंदगी से अन्य दांतों को प्रभावित करके उन्हें सड़ा देते है।
  • नकली दांत जबड़े की हड्डियों को प्रभावित करती है, नकली दांत लगवाने पर जबड़े की हड्डियां ढीली और कमजोर पड़ जाती है जिसकी वजह से हड्डियां कई बार ख़राब भी हो जाती है। हड्डियों के कमजोर होने या अन्य कारणों से ये नकली दांत कई बार मुँह से बहार आ सकते है। हंसते समय, खांसी आने पर, बात करते समय या ब्रश करते समय यह नकली दांत बाहर निकल सकते है।
  • नकली दांत लगवाना थोड़ा महंगा होता है और यदि आप फिक्स्ड टीथ लगवाना चाहते हैं तो यह रिमूवेबल टीथ से भी ज्यादा महंगा होता है। इसके अलावा दांत बनाने में उपयोग की जाने वाली मशीनों से भी आपको परेशानी हो सकती है इन मशीनों के प्रभाव से एलर्जी हो सकती है।
  • नलकी दांतों के गलत फिटिंग होने से यह मांसपेशियों को हानि पहुंचा सकता है, नकली दांत के फिट हो जाने पर यह मांसपेशियों पर दबाव डालती है जिससे जबड़े के जोड़ो में दर्द हो सकता है। मांसपेशियों में दबाव की वजह से चेहरे के आकार में परिवर्तन दिखाई दे सकते है इससे या तो चेहरा बहुत छोटा हो सकता है या बहुत लंबा।

नकली दांत के फायदे (Benefits of Artificial teeth in hindi)

  1. नकली दांत प्राकृतिक दांतों के समान ही दिखाई देते है जिनसे लोग यह पता नहीं लगा पाते की आपके नकली दांत लगवाए है।
  2. नकली दांत लगवाने से भोजन करने की समस्या और खुल कर न हंसने की समस्या दूर हो जाती है। नकली दांत भोजन को चबाने में मदद करते है जिससे आसानी से भोजन खाया जा सकता है। इसके अलावा हस्ते समय भी दांत बेहद सुंदर दिखाई देते है और आप एक अच्छी हंसी हंस सकते है।
  3. नकली दांत लगवाने से यह चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है। नलकी दांत में चमक होती है जिससे चेहरा सुंदर और आकर्षक लगता है जिससे आपके आत्मसम्मान में भी वृद्धि होती है।
  4. नलकी दांत जिन्हें जबड़े में फिक्स्ड करके लगाया जाता है जबड़े की हड्डी को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा नकली दांत चेहरे की मांसपेशियों में सुधार करने में भी मदद करते है।

जानें कामचूड़ामणि रस के फायदे – Benefits of Kamchudamani Ras

नकली दांतों की सफाई कैसे करें (How to clean Artificial teeth in hindi)

  • नकली दांतों की सफाई करना बेहद जरुरी होता है। नकली दांतो को साफ़ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें और हर खाने के बाद ब्रश से दांतों को अच्छी तरह साफ़ करें। नकली दांत के बीच या आसपास किसी भी प्रकार की गन्दगी इकठ्ठा न होने दें।
  • यदि आपने फिक्स्ड नकली दांत लगाए है तो उन्हें ब्रश से अच्छी तरह साफ़ करें और यदि रिमूवल टीथ है तो उन्हें बाहर निकालकर साफ़ करें। अच्छी तरह सफाई न करने पर दांत सड़ जाते और हिलने लगते है जिससे दांतों के पास लगाए गए नकली दांत भी हिलने लगते है और प्राकृतिक दांतों के साथ नकली दांत भी बाहर निकल जाते है। रिमूवेबल टीथ को रात को सोने से पहले बाहर निकालकर पानी में डाल लें और सुबह साफ करके उन्हें धोए और लगा लें।
  • नकली दांत लगवाने पर धूम्रपान, तम्बाकू और मदिरा के सेवन से बचे क्योंकि यह दांतों को दूषित कर देते है जिससे दांतों की सुंदरता तो जाती ही है बल्कि दांत पूरी तरह ख़राब भी हो जाते है।
  • नकली दांत लगवाने के बाद डेंटिस्ट से अपने दांतों की जांच करवाते रहे इससे आपके दांत हमेशा सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा नकली दांत लगाने के बाद संतुलित आहार ही लें।

जानें चांदी भस्म के फायदे – Benefits of Chandi Bhasm

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article