जामुन खाने के फायदे और नुकसान – Java Plum Benefits

6 Min Read
जामुन खाने के फायदे और नुकसान

जामुन खाने के फायदे और नुकसान (jamun khane ke fayde aur nuksan) : जामुन खाने के फायदे और नुकसान कई होते हैं। जामुन एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद फायदेमंद भी होता है। जामुन (Java Plum or Black Plum) एक अम्लीय प्रकृति का फल है जिसमे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

जामुन में ग्लूकोज एवं फ्रुक्टोज भारी मात्रा में पाया जाता है। जिससे हमें स्वस्थ रहने में बहुत मदद मिलती है। जामुन को अंग्रेजी में Malabar plum, Java plum, black plum, jamun or jambolan आदि नामों से जाना जाता है। Advantages and disadvantages of eating Java Plum or Black plum in hindi.

जामुन खाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of eating Java Plum in hindi)

जामुन हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है जिससे हमें बहुत फायदा मिलता है। परन्तु जामुन के अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं। Benefits and Side effects of Java Plum in hindi, Benefits and losses of Java Plum in hindi.

जामुन खाने के फायदे (Java Plum Benefits in hindi)

  • जामुन के सेवन से हमारे शरीर की पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जिससे पेट संबंधी विकारों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। यह हमारे पाचन तंत्र को बेहद सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है जिससे हम कब्ज, अपच, पेट में गैस एवं पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
  • जामुन के नियमित सेवन से हम मधुमेह जैसी बीमारी के लक्षणों को कम कर सकते हैं। यह हमारे रक्त में शुगर की मात्रा को घटाता है जिससे मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है। यह हमारे रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखने का कार्य करता है जिससे हमें बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा जामुन के बीज के पाउडर का सेवन करने से भी मधुमेह के रोगियों को बहुत लाभ मिलता है।
  • जामुन के उपयोग से हम एनीमिया जैसी बीमारी के खतरे से बच सकते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम एवं जरुरी विटामिन्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में रक्त की मात्रा में वृद्धि लाने का कार्य करते हैं। इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर में रक्त का स्तर बढ़ता है जिससे हमें अनीमिया जैसी बीमारी से बचे रहने में सहायता मिलती है।
  • जामुन का इस्तेमाल करना हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह हमारी त्वचा के रंग को निखारता है जिससे हमारी त्वचा साफ एवं ग्लोइंग रहती है। इसके अलावा जामुन के पेस्ट का इस्तेमाल करने से हमें सफेद दाग जैसी समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है।
  • जामुन के सेवन से हम कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरों से बच सकते हैं। इसमें एंटी-कैंसर के गुण पाए जाते हैं जो हमें कैंसर के खतरे से बचाते हैं। यह हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं। जामुन के बीज के पाउडर को दही या पानी के साथ मिलाकर उसका सेवन करने से पथरी की समस्या में भी राहत मिलती है।
  • जामुन के बीज के उपयोग से हमारे मुंह का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रोजाना जामुन के बीज के पाउडर में नमक मिलाकर अपने दाँतों और मसूड़ों पर रगड़ने से पायरिया की समस्या से छुटकारा मिलता है। पायरिया में हमारे मसूड़ों से खून आने लगता है जिससे हमारे मसूड़ों में सूजन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में जामुन के इस्तेमाल से हमें बहुत लाभ मिलता है।
  • जामुन का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे हम कई बीमारियों के खतरों से बच सकते हैं। इसमें आयरन, कोलिन, फास्फोरस एवं फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इसके नियमित उपयोग से हमारे शरीर को बहुत फायदा मिलता है।
  • जामुन की छाल के उपयोग से हम गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को आसानी कम कर सकते हैं। जामुन की छाल को उबाल कर इसके लेप को दर्द वाले स्थान पर लगाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इसके नियमित इस्तेमाल से गठिया के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है।

जानें मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान – Sweet lemon Benefits

जामुन खाने के नुकसान (Java Plum losses in hindi)

  • जामुन का अत्यधिक सेवन करने से खांसी की समस्या उत्पन्न हो सकती है जिससे हमारे फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
  • स्तनपान करा रही महिलाओं को जामुन का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए इससे शिशु की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • खाली पेट जामुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकते हैं।
  • अत्यधिक मात्रा में जामुन का सेवन करने से हमारे शरीर में दर्द एवं बुखार जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • जामुन का अत्यधिक सेवन करना हमारे गले एवं सीने के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • जामुन से एलर्जी की समस्या वाले लोगों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके प्रभाव से उनकी एलर्जी की समस्या में वृद्धि भी हो सकती है।

जानें खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान – Muskmelon Benefits

Share this Article