पैर में सरसों का तेल लगाने के फायदे

5 Min Read
पैर में सरसों का तेल लगाने के फायदे

पैरों में सरसों का तेल लगाने के फायदे ( pairo me sarso ke tel ke fayde ) : पैरों में सरसों का तेल लगाने के फायदे या लाभ कई होते हैं, सरसों तेल सरसों के बीजों से निकाला जाता है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पैरों के तलवों में सरसों के तेल की मालिश अधिकांशतः रात के समय की जाती है जो पैरों में दर्द की समस्या के साथ-साथ अन्य शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।

पैरों में सरसों का तेल लगाने के फायदे (Benefits of applying mustard oil on feet in hindi)

  • पैरों में सरसों का तेल लगाने से थकान को दूर किया जा सकता है। रात को सोने से पहले सरसों का तेल लगाने से यह मानसिक एवं शारीरिक रूप से सुकून दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा पैरों में सरसों के तेल की मालिश करने से अनिद्रा की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। रात में सोने से पहले पैरों में सरसों के तेल की मालिश करें ऐसा करने से नींद बहुत अच्छी आती है।
  • पैरों में सरसों का तेल लगाने से यह रक्त परिसंचरण के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है। रोजाना रात को सोने से पहले सरसों का तेल लेकर पैरों में अच्छी तरह मालिश करें इससे पैरों की नसों में अच्छा प्रभाव पड़ता है और पैरों में दर्द की समस्या से बचा जा सकता है।
  • पैरों में सरसों का तेल लगाकर वजन को कम किया जा सकता है। सरसों तेल से पैरों की मालिश करने से यह शरीर से अतिरिक्त वसा को बाहर निकालने में मदद करता है। जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान है वे लोग रोजाना रात को सोने से पहले पैरों में सरसों का तेल लगाएं यह वजन को कम करने में मदद करता है।
  • पैरों में सरसों का तेल लगाने से तनाव एवं अवसाद की समस्या से बचा जा सकता है। रात को पैरों में सरसों के तेल की हल्के हाथ से मालिश करने से यह मन को शांत रखकर तनाव और अवसाद की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। जो लोग अक्सर तनाव और अवसाद की समस्या से घिरे रहते है वे लोग रोजाना पैरों में सरसों का तेल लगाएं ऐसा करने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।
  • पैरों में सरसों का तेल लगाना पैरों की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पैरों की त्वचा को खूबसूरती प्रदान करने के लिए रोजाना पैरों में सरसों का तेल लगाने से पैरों की समस्या तो ठीक होती ही है बल्कि पैरों की त्वचा को पोषण भी मिलता है। पैरों में सरसों का तेल लगाने से रक्त संचार अच्छी तरीके से होता है जो त्वचा को सुंदर बनाने में मदद करता है।
  • पैरों में सरसों का तेल लगाने से यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। माना जाता है कि पैरों में सरसों के तेल की मालिश करना एक्यूप्रेशर थेरेपी जैसे परिणाम देता है। पैरों में सरसों तेल की मालिश करने से यह पैरों के सभी बिंदुओं के माध्यम से शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • पैरों में सरसों का तेल लगाना आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आँखों में रोशनी कम होने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात को पैरों में सरसों तेल की मालिश करना बेहद लाभदायक होता है। रोजाना रात को सोने से पहले पैरों को ऊपर और नीचे दोनों तरफ अच्छी तरह मले ऐसा करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है और आँख स्वस्थ्य रहती है।

जानें पेशाब में जलन होने का कारण और उपाय

Share this Article