चांदी भस्म के फायदे – Benefits of Chandi Bhasm

6 Min Read
चांदी भस्म के फायदे - Benefits of Chandi Bhasm

चांदी भस्म के फायदे ( Chandi bhasma ke fayde ) : चांदी भस्म के फायदे कई होते है। चांदी भस्म एक प्रकार की आयुर्वेदिक दवा है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। चांदी भस्म चांदी से बनाया जाता है तथा इसकी तासीर ठंडी होती है।

आयुर्वेद में चांदी का बहुत अधिक महत्व है जिसका इस्तेमाल चांदी भस्म के अलावा कई औषधियां बनाने के लिए भी किया जाता है। चांदी भस्म के उपयोग से कई शारीरिक एवं मानसिक रोगों को खत्म किया जा सकता है।

चांदी भस्म बनाने की विधि

चांदी भस्म बनाने की प्रक्रिया आयुर्वेदिक तरीके के साथ की जाती है, चांदी भस्म बनाने के लिए सबसे पहले चांदी भस्म तैयार किया जाता है। भस्म बनाने के लिए चांदी का शोधन करने के बाद इसका क्षारण किया जाता है। छाछ, घी, तेल, गौ मूत्र, कांजी और कुल्थी का काढ़ा बनाया जाता है शोधन के लिए चांदी के पत्रों को आग में जलाकर इसे काढ़े से तीन बार अलग-अलग करके बुझाया जाता है।

सेवन का तरीका

चांदी भस्म का डॉक्टर की सलाह पर खाना खाने के बाद ही सेवन करें। चांदी भस्म का 30 से 125 मिलीग्राम सुबह-शाम दिन में दो बार दूध, शहद, मक्खन या मलाई के साथ सेवन करें। चांदी भस्म का सेवन करना चाहते है तो इसके लिए अच्छी किस्म की चांदी भस्म का इस्तेमाल ही करें। इसके इस्तेमाल से मल के रंग में परिवर्तन आ सकते है परन्तु इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

चांदी भस्म के फायदे ( Benefits of Chandi Bhasm in hindi )

  • चांदी भस्म लकवा के रोगियों के लिए लाभदायक होता है, लकवा के रोगियों को चांदी भस्म देने से उनकी समस्या खत्म हो जाती है। पुराने से पुराने लकवे को ठीक करने के लिए चांदी भस्म का सेवन करना हितकारी होता है। इसके अलावा चांदी भस्म पक्षाघात और फालिस, फेशियल पैरालिसिस के लिए भी लाभदायक होती है।
  • चांदी भस्म पीरियड्स में होने वाली समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होती है, पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से चांदी भस्म का सेवन करना अच्छा माना जाता है। चांदी भस्म में कई ऐसे गुण होते हैं जो महिलाओं में पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द, समय पर मासिक धर्म न आना, अनियमित रक्तस्राव की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा मेनोपॉज यानी 12 महीनों के बीच मासिक धर्म न आने की समस्या को दूर करने के लिए भी चांदी भस्म का इस्तेमाल करना लाभदायक होता है।
  • मानसिक रोगों के लिए भी चांदी भस्म का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, चांदी भस्म का इस्तेमाल करने से तनाव, चिंता, डिप्रेशन और उदासी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। चांदी भस्म में पाए जाने वाले गुण मस्तिष्क को शांत और स्वस्थ रखकर कई मानसिक रोगों से सुरक्षा करने में मदद करते हैं।
  • चांदी भस्म का सेवन करने से चिड़चिड़ापन की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है, इसके अलावा चांदी भस्म सिर दर्द, भूलने की बीमारी, माइग्रेन और ब्रेन सेल्स का सही से काम न करने की समस्या को ठीक करने में मदद करती है।

जानें यौवनामृत वटी के फायदे – Benefits of Yauvanamrit vati

  • चांदी भस्म पेट के लिए भी अच्छी होती है, चांदी भस्म के सेवन से भूख न लगना, एसिडिटी, लिवर फैटी, साइड में जलन आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। चांदी भस्म में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट को स्वस्थ रखकर पेट संबंधित कई रोगों से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • कमर में होने वाले दर्द में भी चांदी भस्म लाभ पहुंचाती है, चांदी भस्म में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कमर दर्द को ठीक करने में मदद करते हैं, कमर दर्द को दूर करने के लिए एक ग्राम वंशलोचन, एक ग्राम इलायची दाने और थोड़ा शहद मिला लें। इसका सुबह-शाम सेवन करने से कमर दर्द में राहत मिलती है।
  • पुरुषों के लिए चांदी भस्म का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, पुरुषों में यौन शक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए चांदी भस्म काफी लाभदायक होता है। पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि, वीर्य विकार आदि यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए चांदी भस्म का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

जानें कामचूड़ामणि रस के फायदे – Benefits of Kamchudamani Ras

सावधानियां –

  • चांदी भस्म का अधिक मात्रा में सेवन करने से आंतों या गुर्दों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • ठंडे स्वभाव वाले लोगों की आंतों के लिए चांदी भस्म हानिकारक हो सकता है।
  • कच्ची और अशुद्ध चांदी भस्म का सेवन करने से बुखार, कब्ज, धातु में कमी, सिरदर्द और खून में कमी आदि समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

जानें स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान – Swarna Bhasma Benefits

Share this Article