नारियल दूध के फायदे और नुकसान – Coconut Milk Benefits

8 Min Read
नारियल दूध के फायदे और नुकसान

नारियल दूध के फायदे और नुकसान ( nariyal doodh ke fayde or nuksan ) : नारियल तेल की तरह नारियल दूध के फायदे और नुकसान भी बहुत से होते हैं। नारियल पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से पूजा पाठ के लिए किया जाता है। इसके अलावा नारियल का उपयोग दूध और तेल के रूप में भी किया जाता है। नारियल को अंग्रेजी में कोकोनट (coconut) कहा जाता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। मुख्य रूप से नारियल के वृक्ष समुद्र तट के किनारे पाए जाते हैं। इसके अलावा नारियल उत्पादन में तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल राज्य की हिस्सेदारी भारत में लगभग 85 फीसद है।

आयुर्वेद के अनुसार नारियल मूत्राशय शोधक, ग्राही, पुष्टिकारक, बलवर्धक, रक्तविकार नाशक और वात-पित्त नाशक है। नारियल के साथ नारियल पानी भी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

नारियल दूध के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of coconut milk in hindi)

इसके अलावा बात करें नारियल दूध के कि तो, नारियल पानी की तरह नारियल दूध भी हमारी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार नारियल दूध कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने सहायक होता है। लेकिन नारियल दूध का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए नारियल दूध का सेवन करने से पहले, हमारे इस आर्टिकल से विस्तार में जाने, नारियल दूध के फायदे और नुकसान के बारे में। पढ़े नारियल पानी के फायदे।

नारियल के अन्य भाषाओं में नाम –

नारियल को हिंदी में गोला, नारियल व नारिअल, संस्कृत में नारिकेल, महाफल, गुजरती में श्रीफल व कोप्रुन, बंगाली में नरकेल व नारिकेल, मराठी में नारेला और नेपाली में नरिवल व खोपर कहा जाता है।

नारियल दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, सेलेनियम और फाइबर के साथ विटामिन-सी, फोलेट और फैटी एसिड भी पाया जाता है।

नारियल दूध का सेवन का तरीका –

नारियल दूध का उपयोग खीर, मिठाई, व्हाइट सॉस, चिरंगी मलाई करी और शीर को बनाकर, सेवन किया जा सकता है इसके अलावा नारियल दूध का सेवन फ्रूट कस्टर्ड के साथ भी किया जा सकता है।

नारियल दूध के फायदे (Benefits of coconut milk in hindi)

  • मधुमेह रोगियों के लिए नारियल दूध का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार, नारियल दूध में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाते है, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होते है और मधुमेह को सामान्य रखने में मदद करते है। इसलिए कहा जा सकता है कि मधुमेह रोगियों के लिए नारियल दूध का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए नारियल दूध का सेवन लाभदायक होता है। नारियल दूध में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। फाइबर हमारे शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करने के साथ पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है। इसके अलावा फाइबर अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए, नारियल दूध का सेवन लाभदायक होता है। नारियल दूध में एंटी-फंगल और एंटीवायरल गुण, पाए जाते है। जो शरीर को वायरस और बैक्टीरया से होने वाली बीमारियों से बचाने के साथ रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करते है और रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी नारियल दूध का उपयोग लाभदायक होता है। नारियल दूध को बालों में लगाने से, यह बालों और जड़ों को प्राकृतिक पोषण प्रदान करता है। इसके अलावा नारियल दूध बालों के विकास और उनका मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। नारियल दूध से बालों की मालिश करने से, डैमेज बालों को रिपेयर किया जा सकता है।
  • अल्सर से बचाव के लिए भी नारियल दूध का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार, नारियल दूध का रोजाना दो मिलीलीटर सेवन करना, अल्सर के असर को 54 प्रतिशत कम करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अल्सर से बचाव के लिए नारियल दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए नारियल का दूध सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार, नारियल दूध का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। नारियल दूध कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय जोखिम का कारण बनता है। इसलिए कहा जा सकता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नारियल दूध का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी नारियल के दूध का उपयोग फायदेमंद होता है। त्वचा पर नारियल दूध लगाने से यह त्वचा को साफ, सुंदर और मुलायम बनाए रखने के साथ त्वचा पर नमी बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा नारियल दूध त्वचा पर सनबर्न की समस्या को भी दूर में सहायक होता है। नारियल दूध में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करने में सहायक होते है।
  • मजबूत हड्डियों के लिए भी नारियल दूध का सेवन लाभदायक होता है। कैल्शियम के साथ हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए फास्फोरस की भी अहम भूमिका होती है और नारियल दूध में फास्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होती है।

नारियल दूध के नुकसान (Losses of coconut milk in hindi)

  • यदि किसी व्यक्ति को ट्री नट्स से एलर्जी है। तो उस व्यक्ति को नारियल दूध के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि नारियल दूध भी ट्री नट्स का रूप है।
  • नारियल दूध वजन को कम करने में सहायक होता है। लेकिन नारियल दूध का अधिक मात्रा में सेवन, वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
  • नारियल दूध में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसलिए नारियल दूध के अत्यधिक सेवन, पाचन से जुड़ी समस्या का कारण बन सकता है।
  • नारियल दूध का अत्यधिक सेवन, उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है। तो वह व्यक्ति नारियल दूध का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले।

पढ़ें नारियल तेल के फायदे (Benefits of Coconut oil in hindi)

Share this Article