आइसक्रीम के फायदे और नुकसान – Ice Cream

7 Min Read
आइसक्रीम के फायदे और नुकसान - Ice Cream

आइसक्रीम खाने के फायदे और नुकसान ( Ice Cream khane ke fayde aur nuksan ) : आइसक्रीम खाने के फायदे और नुकसान कई है। आइसक्रीम ठंडी, मीठी और बहुत स्वादिष्ट होती है जिसका सेवन ज्यादातर गर्मियों के मौसम में किया जाता है। आइसक्रीम कई प्रकार की होती है जो बाजार से अलग-अलग फ्लेवरों उपलब्ध की जा सकती है।

आइसक्रीम खाने के फायदे और नुकसान (Benefits and harms of eating Icecream in hindi)

आइसक्रीम में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है। आइसक्रीम न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। आइसक्रीम में कई विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते है जिनका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

आइसक्रीम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

आइसक्रीम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, सोडियम, जिंक और विटामिन्स पाए जाते है।

आइसक्रीम बनाने का घरेलू तरीका

घर में आइसक्रीम बनाने के लिए एक गिलास उबला हुआ दूध और मलाई ले लें। उसके बाद इस दूध में काजू, किशमिश, नारियल, बादाम सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स को अच्छी तरह कूटकर दूध में मिला लें। दूध में अच्छी तरह ड्राई फ्रूट्स को मिला देने के बाद इसमें स्वादानुसार शक्कर व केसर मिला लें। अब इस मिश्रण को फ्रीजर में रख ले और जमने तक इंतजार करें। अच्छी तरह जम जाने के बाद अब आइसक्रीम का सेवन कर सकते है।

आइसक्रीम खाने के फायदे (Benefits of eating Ice Cream in hindi)

  • आइसक्रीम का सेवन वजन को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। जो लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है वे आइसक्रीम जैसे डेयरी उत्पादों का नियमित रूप से सेवन कर सकते है। एक शोध के अनुसार जो महिलाएं नियमित रूप से आइसक्रीम का सेवन करती है वे अन्य महिलाओं की तुलना में कम वजन की और फिट होती हैं।
  • आइसक्रीम का सेवन एनर्जी को बढ़ाने और इम्युनिटी को बूस्ट के लिए किया जा सकता है। आइसक्रीम में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं फैट की भरपूर मात्रा होती है जिसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। शरीर में अधिक थकान या बार-बार कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए आइसक्रीम का सेवन करें इससे थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो जाएगी।
  • आइसक्रीम का सेवन मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइसक्रीम के सेवन से यह शरीर में थ्रोम्बो टोनिन (एक प्रकार का खुशी पैदा करने वाला हार्मोन) को रिलीज कर देता है जिससे तनाव दूर होता है और व्यक्ति मानसिक रूप से खुश रहता है। आइसक्रीम दूध से बनाई जाती है जिसमे मौजूद एल ट्रिपोफोन मस्तिष्क को शांत रखने के साथ तंत्रिका तंत्र को आराम देने में भी मदद करता है।

जानें बालों को जड़ से काला करने के उपाय

  • आइसक्रीम खाना मूड को फ्रेश करने के लिए भी किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार आइसक्रीम का सेवन करने से बिगड़ा हुआ मूड भी अच्छा हो सकता है। आइसक्रीम का सेवन करने वाले लोग अधिक सक्रीय एवं खुश रहते है। इसके अलावा आइसक्रीम का सेवन करने से नींद न आने की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है।
  • आइसक्रीम का सेवन करने से यह बांझपन की समस्या से सुरक्षा करने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार आइसक्रीम का सेवन करने से यह बच्चा होने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है। हफ्ते में 2 दिन आइसक्रीम का सेवन करने से यह ओव्यूलेशन से संबंधित बांझपन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा आइसक्रीम का सेवन करने से यह कामेच्छा को बढ़ाने में भी मदद करता है। आइसक्रीम में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस मसल्स को एनर्जी प्रदान करते है। वनीला आइसक्रीम का सेवन करना चाहिए क्योंकि वनीला आइसक्रीम की खुशबू कामेच्छा में वृद्धि करने में मदद करती है।
  • आइसक्रीम का सेवन करना त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। आइसक्रीम में प्रोटीन की उचित मात्रा मौजूद होती है जो त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है। आइसक्रीम खाने से त्वचा कोमल, चमकदार और स्वस्थ रहती है। गर्मी से त्वचा लाल होने की समस्या को आइसक्रीम के सेवन से ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा आइसक्रीम खाने से शरीर में विटामिन्स की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

जानें खाली पेट लेमन टी पीने के फायदे और नुकसान

आइसक्रीम खाने के नुकसान (Harms of eating Icecream in hindi)

  • आइसक्रीम में डायटरी कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अतः डायबिटीज के रोगियों को आइसक्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आइसक्रीम का अधिक सेवन करने से यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा देता है क्योंकि वनीला आइसक्रीम में अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। आइसक्रीम का अधिक सेवन करने से हृदय संबंधी विभिन्न रोग उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है।
  • आइसक्रीम का अधिक सेवन करने से बच्चों में एडीएचडी की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए बच्चों को आइसक्रीम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में रंग बिरंगी आइसक्रीम का सेवन करने से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा किसी विशेष रोग के इलाज के दौरान आइसक्रीम का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें खुजली में नीम के फायदे (Benefits of Neem in Itching)

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article