फूल गोभी खाने के फायदे और नुकसान – Cauliflower Benefits

9 Min Read
फूल गोभी खाने के फायदे और नुकसान

फूल गोभी खाने के फायदे और नुकसान (Phool gobhi khane ke fayde aur nuksan) : फूल गोभी खाने के फायदे और नुकसान, लाभ-हानि बहुत से हैं। फूल गोभी एक मशहूर और स्वादिष्ट सब्जी है, जिसका का उपयोग सब्जी बनाने से लेकर, पराठे और पकौड़े बनाने तक किया जाता है। फूल गोभी तीन प्रकार की पायी जाती हैं, जो है फूलगोभी, बंदगोभी और गांठगोभी।

फूल गोभी भारतीय रसोई में बहुत ही प्रसिद्ध सब्जी है। फूल गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरेसिया (Brassica Oleracea) है। Advantages and disadvantages of eating cauliflower in hindi.

फूल गोभी खाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of eating cauliflower in hindi)

फूल गोभी सफेद रंग की होती है, इसके अलावा फूल गोभी को हरे, बैंगनी और नारंगी रंग में भी उगाया जाता है। एशिया में फूल गोभी की खेती सब से पहले की गई थी। आज विश्व में गोभी की खेती भारत, चीन, इटली, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका आदि में भी की जा रही है। Cauliflower Benefits and Side effects in hindi, Benefits and losses of eating cauliflower in hindi.

फूल गोभी खाने के फायदे (Benefits of eating cauliflower in hindi)

  • हड्डियों को करें मजबूत फूल गोभी – फूल गोभी में पाए जाने वाला विटामिन- के हड्डियों के लिए लाभकारी होता है। फूल गोभी के सेवन से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन- के मिलता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। एक मेडिकल शोध के अनुसार विटामिन- के का, रोजाना सेवन करने पर हड्डियों के फ्रैक्चर के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसलिए फूल गोभी का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • कैंसर से बचाने में सहायक फूल गोभी – गोभी के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। गोभी में पाए जाने वाला एंटी-कैंसर गुण जो हमारे शरीर में होने वाले कैंसर प्रभाव को बढ़ने से रोकता है। एक शोध के अनुसार फूल गोभी में पाए जाने वाले सल्फोराफेन (Sulforaphane) नामक तत्व में, एंटी कैंसर का प्रभाव पाया जाता है। इस प्रभाव के कारण फूल गोभी कोलन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर को बढ़ने से रोकती है, साथ ही अन्य कैंसर के प्रभाव से भी बचाती है। सल्फोराफेन तत्व कैंसर के ट्यूमर को पनपने से रोकने में सहायक हो सकता है।
  • वजन कम करने में सहायक फूल गोभी – फूल गोभी के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है। बिना निश्चित समय में बार बार भोजन करने से मोटापा बढ़ सकता है, जिससे वजन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में फूल गोभी का सेवन लाभकारी होता है क्योंकि फूल गोभी में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हमारे पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होती है। जिससे अनियमित भूख को नियंत्रित किया जा सकता है और वजन को कम किया जा सकता है।
  • आँखों के लिए फूल गोभी के फायदे- फूल गोभी में पाए जाने वाले विटामिन और खनिज तत्व हमारी आँखों के लिए लाभकारी होते है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार फूल गोभी का सेवन करने से मोतियाबिंद होने के जोखिम को कम किया जा सकता है। फूल गोभी में विटामिन-सी की मात्रा पायी जाती है, जो आँखों की रक्त वाहिकाओं के लिए फायदेमंद होती है। विटामिन- सी, एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह हमारे शरीर में कार्य करता है, जो हमारी बढ़ती उम्र में होने वाली आँखों की समस्याओं से बचाने में सहायक होता है।
  • सूजन को कम करने में फूल गोभी के फायदे- फूल गोभी में भरपूर मात्रा में फ्लेवोनोइड कंपाउंड पाया जाता है। यह फ्लेवोनोइड कंपाउंड मानव शरीर में सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। इसलिए फूल गोभी का सेवन, सूजन को कम करने में लाभकारी हो सकता है। 100 ग्राम ताजी फूल गोभी में 267.21 मिलीग्राम फ्लेवोनोइड कंपाउंड की मात्रा पायी जाती है।
  • दिल के लिए फूल गोभी के फायदे – फूल गोभी के सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं को कम या दूर किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार क्रुसिफेरस सब्जियों में प्राकृतिक रूप से आइसोथियोसाइनेट्स नामक मॉलिक्यूल पाया जाता है। यह मॉलिक्यूल दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। क्रुसिफेरस सब्जियों में फूल गोभी भी शामिल है। इसलिए कहा जा सकता है कि, फूल गोभी का सेवन दिल के लिए लाभकारी हो सकता है।
  • पाचन तंत्र के लिए फूल गोभी के फायदे – फूल गोभी में पाए जाने वाला फाइबर, हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाये रखने में सहायक होता है। एक शोध के अनुसार, फाइबर में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारी पाचन क्रिया को बेहतरीन बनाये रखने का कार्य करते है, जैसे – भोजन को अच्छी तरह पचाने का, जिससे हमारा पाचन तंत्र संतुलित और मज़बूत बना रहता है। इसलिए गोभी के सेवन से शरीर में फाइबर की पूर्ति होती है, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ और मज़बूत बनाये रखने में सहायक हो सकती है।
  • त्वचा और बालों के लिए फूल गोभी के फायदे – फूल गोभी के सेवन से त्वचा और बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है। फूल गोभी में पाए जाने वाला विटामिन सी एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो हमारी त्वचा में नमी बनाये रखने और त्वचा को मॉइस्चराइजिंग प्रदान करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह बढ़ती उम्र में होने वाली त्वचा की समस्याओं जैसे- चेहरे का सूखापन ,ढीलापन और झुर्रियों को कम कर चेहरे को जवां रखने का कार्य करता है। बालों के लिए विटामिन सी बहुत लाभकारी होता है। विटामिन सी युक्त भोजन का सेवन करने से, बालों का झड़ना भी कम होता है, बालों को मज़बूती प्रदान होती है। ऐसे में फूल गोभी का सेवन हमारे बालों और त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है।
  • दिमाग के लिए फूल गोभी के फायदे – फूल गोभी का सेवन हमारे दिमाग के लिए लाभकारी होता है, क्योंकि फूल गोभी में मौजूद कोलिन, हमारे दिमाग के विकास में मदद करता है। फूल गोभी के सेवन से याददाश्त, मनोदशा, मांसपेशियों पर नियंत्रण और न्यूरोट्रांसमीटर सिस्टम को सही रखा जा सकता है। इसलिए स्वस्थ दिमाग के लिए फूल गोभी का सेवन लाभकारी हो सकता है।

फूल गोभी खाने के नुकसान (Side effects of eating cauliflower in hindi)

  • किडनी स्टोन का कारण – फूल गोभी का सेवन उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है, जिन लोगों को किडनी स्टोन की परेशानी है। ऐसे में फूल गोभी का सेवन किडनी स्टोन को और बढ़ा सकता है। क्योंकि गोभी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो स्टोन को मजबूत करती है।
  • गैस की समस्या- फूल गोभी के अत्यधिक सेवन से गैस की समस्या हो सकती है। क्योंकि गोभी में कार्ब्स होते है, जो आसानी से नहीं टूटते इसलिए गोभी का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
  • रक्त के थक्के जमने की समस्या – फूल गोभी में भरपूर मात्रा में विटामिन- के पाया जाता है। विटामिन- के रक्त के थक्के को ज़माने का कार्य करता है। ऐसे में फूल गोभी के अत्यधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।
  • स्तनपान करने वाली माँ के लिए हानिकारक – फूल गोभी का सेवन उन महिलाओं के लिए हानिकारक है, जो महिलाएं अपने शिशु को अपना दूध पिला रही हैं। उन महिलाओं को गोभी जैसे, गैस बनाने वाली सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।

जानें क्यों चम्मच से नहीं हाथ से खाने को खाना होता है लाभकारी ?

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article