प्याज के फायदे और नुकसान – Onion Benefits, Side effects

6 Min Read
प्याज के फायदे और नुकसान

प्याज के फायदे और नुकसान (pyaj ke fayde aur nuksan) : प्याज के फायदे और नुकसान या लाभ-हानि कई हैं। मानव इतिहास में प्याज का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। प्याज (onion) का वैज्ञानिक नाम एलियम सेपा (Allium cepa) है। भारत में इसे कांदा, डूंगरी, उलिपायालु, येरा गद्दालु, सवाना आदि के नामों से जाना जाता है।

प्याज के पौधों में नीली-हरी रंग की पत्तियां होती हैं जिसमे कई एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक मौजूद हैं जो हमारे शरीर से मुक्त कणों को निष्क्रिय करने में बहुत प्रभावशाली होते हैं। इसके इस्तेमाल से कई रोगों का नाश होता है जिससे हमें सेहतमंद रहने में बहुत फायदा मिलता है। Advantages and disadvantages of onion in hindi.

प्याज के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of onion in hindi)

प्याज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन्स के साथ-साथ ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखते हैं। परन्तु प्याज के अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। Benefits and Side effects of onion in hindi, Benefits and losses of onion in hindi.

प्याज के फायदे (Benefits of onion in hindi)

  • प्याज के नियमित सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में विटामिन C की मात्रा में वृद्धि करते हैं जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इसके सेवन से बैक्टीरिया, कवक एवं मौसमी संक्रमण से होने वाली बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। इसके अलावा ये हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर हमें सेहतमंद रखने में बहुत मदद करते हैं।
  • प्याज के सेवन से हम हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे से बचे रह सकते हैं। इसमें क्वर्सेटिन पाया जाता है जो हमें हृदय के रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद होते हैं। यह हमारे शरीर में रक्त के थक्कों को जमने से रोकने का कार्य करता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता। प्रतिदिन प्याज का उपयोग करने से हमारे शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
  • रोजाना नियमित रूप से प्याज का सेवन करने मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिल सकता है। इसमें क्रोमियम पाया जाता है जो हमारे शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है जिससे हमारे शरीर में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है। डॉक्टरों द्वारा हाई शुगर वाले मरीजों को कच्चा प्याज खाने की सलाह दी जाती है जिससे उन्हें बहुत फायदा मिलता है।
  • प्याज के नियमित सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे से दूर रहने में आसानी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के यौगिक पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन C की सहायता से हमारे शरीर में मुक्त कणों को घटाया जा सकता है जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
  • प्याज के रस के इस्तेमाल से हमारी त्वचा मुलायम एवं स्वस्थ रहती है। इसमें विटामिन A, विटामिन E एवं विटामिन C पाया जाता है जो हमारी त्वचा को हानिकारक बैक्टीरियाओं से बचाता है। प्याज के रस को जैतून के तेल और शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने में आसानी होती है।
  • प्याज का सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। इसमें आयरन और फोलेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर रक्त में वृद्धि लाता है। यह हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में बहुत मदद करता है जिससे एनीमिया के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है।
  • प्याज का उपयोग करने से पेट संबंधी विकारों से राहत मिलती है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो हमारे पेट एवं आंतों को साफ रखने में बहुत मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच और पेट में ऐंठन की समस्या में राहत मिलती है। इसके अलावा इसमें सैपोनिन भी पाया जाता है जो पेट के दर्द में जल्द राहत पहुंचाने का काम करता है।

जानें पुदीना के फायदे और नुकसान – Peppermint Benefits

प्याज के नुकसान (Loss of onion in hindi)

  • प्याज के अत्यधिक सेवन से हमारे शरीर का शुगर लेवल सामान्य से कम हो सकता है। हमारे शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखना अत्यंत आवश्यक होता है। ऐसे में मधुमेह के मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को प्याज के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके अधिक सेवन उनके पेट में जलन भी हो सकती है।
  • एलर्जी वाले समस्या लोगों को प्याज के सेवन से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लेना चाहिए।
  • त्वचा पर प्याज के रस को त्वचा पर लगाने पर यदि जलन या चकत्ते का अनुभव होता है तो इसका इस्तेमाल फौरन रोक देना चाहिए।

जानें पतंजलि तुलसी घनवटी के फायदे

Share this Article