खाली पेट लहसुन खाने के 10 फायदे और 5 नुकसान

7 Min Read
खाली पेट लहसुन खाने के 15 फायदे और 5 नुकसान

खाली पेट लहसुन खाने के 10 फायदे और 5 नुकसान ( khali pet lahsun khane ke 10 fayde aur 5 nuksan ) : आयुर्वेद के अनुसार लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसके कई फायदे होते हैं। लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि यह अच्छी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि कई घरेलू नुस्खों में लहसुन का उपयोग किया जाता है।

लहसुन को अंग्रेजी में Garlic कहा जाता है और लहसुन की तासीर गर्म होती है, इसलिए लहसुन का सेवन सर्दी-खांसी को भी दूर करता है। दरअसल, लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक होते है।

10 खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और 5 नुकसान ( 15 benefits and 5 harms of eating garlic on empty stomach in hindi )

खाली पेट लहसुन का सेवन, अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक बीमारियों के लक्षणों को कम करने व उनसे बचाव करने में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है लेकिन लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

जानें लहसुन खाने के 10 स्वास्थ्यवर्धक लाभ – रखे सेहत को दुरुस्त

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लहसुन में प्रोटीन, पानी, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, कॉपर और सेलेनियम के साथ विटामिन बी-6 और विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे ( benefits of eating garlic on empty stomach in hindi )

  1. नियमित रूप से खाली पेट लहसुन का सेवन, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन में विटामिन-बी6 पाया जाता है, जो मानसिक तनाव को दूर कर, मूड को अच्छा रखने में सहायक होता है।
  2. कैंसर के लक्षणों को कम करने के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन अच्छा होता है क्योंकि लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं।
  3. लहसुन में पाए जाने वाले औषधीय गुण, शरीर को डिटॉक्स करते है यानी शरीर के अंदर मौजूद विषैले तत्वों को बहार निकालने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करें।
  4. खाली पेट लहसुन का सेवन, शरीर में खून की कमी को पूरा करता है क्योंकि शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती है। वहीं लहसुन में आयरन की उच्च मात्रा पायी जाती हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करती है और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होती है। इसके अलावा शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है।
  5. लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए नियमित रूप से खाली पेट लहसुन का सेवन, शरीर को कई बीमारियों से बचाता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।
  6. वजन घटाने के लिए लहसुन का सेवन लाभदायक माना जाता है क्योंकि लहसुन में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो मोटापे को कम करने में मदद करते है, इसलिए नियमित रूप से खाली पेट लहसुन का सेवन, वजन को तेजी से घटाने में मदद करता है।
  7. मुंह के स्वास्थ्य के लिए खाली पेट लहसुन का सेवन अच्छा होता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं, जो मसूड़ों के संक्रमण का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होते है।
  8. विशेषज्ञों के अनुसार, पोटेशियम युक्त आहार का सेवन, उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है। वहीं लहसुन में पोटेशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है, इसलिए कहा जा सकता है कि खाली पेट लहसुन का सेवन उच्च रक्तचाप को कम कर,उसे सामान्य रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा खाली पेट लहसुन का सेवन, हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
  9. लहसुन में मौजूद कैल्शियम, हड्डी स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप से कार्य करता है। जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने के साथ बढ़ती उम्र में होने वाले हड्डी फैक्चर से भी बचाता है। हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाएं रखने के लिए नियमित रूप से खाली पेट लहसुन का सेवन किया जा सकता है।
  10. मधुमेह रोगियों के लिए खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है क्योंकि लहसुन में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते है, जो रक्त में मौजूद शुगर की स्तर को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करते है और मधुमेह रोग से बचाव करने में सहायक होते हैं।

जानें लहसुन और शहद के फायदे और लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान – Garlic Oil

खाली पेट लहसुन खाने के नुकसान ( Harms of eating garlic on empty stomach in hindi )

  1. कुछ लोगों को लहसुन के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है इसलिए अगर किसी व्यक्ति को लहसुन के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो वह व्यक्ति लहसुन के सेवन से बचें।
  2. लहसुन खाने से मुंह या शरीर से दुर्गंध आने की समस्या पैदा हो सकती है।
  3. खाली पेट कच्चे लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन, सीने में जलन और पेट संबंधी समस्याएं का कारण बन सकता है।
  4. गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लहसुन का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  5. अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है तो, वह व्यक्ति लहसुन का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें थायरॉइड में लहसुन के फायदे

Share this Article