खजूर खाने के फायदे और नुकसान – Dates

8 Min Read
खजूर खाने के फायदे और नुकसान - Dates

खजूर खाने के फायदे और नुकसान ( khajoor khane ke fayde aur nuksan ) : खजूर के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। खजूर एक प्रकार का फल है, जिसका उपयोग ड्राई फ्रूट्स के रूप में भी किया जाता है। खजूर को इंग्लिश में डेट्स (dates) कहा जाता है और खजूर की तासीर गर्म होती है।

खजूर की खेती सबसे पहले इराक में की गयी थी। खजूर की विश्व में की कई किस्म पायी जाती है, लेकिन जो किस्में आसानी से मिल जाती है, वे हैं अजवा, डेगलेट, बरही, हल्लवी और मेडजूल आदि। खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ, अच्छी सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।

खजूर खाने के फायदे और नुकसान (Benefits and Harms of eating dates in hindi)

आयुर्वेद के अनुसार, खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व, अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक बीमारियों के लक्षणों कम करने व उनसे बचाव करने में मदद करते है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। लेकिन खजूर का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से खजूर खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

खजूर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन और कैल्शियम के साथ विटामिन-ए और विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खजूर के अन्य भाषाओं में नाम

खजूर को हिंदी में खजूर व खजूरी, संस्कृत में खर्जूरी, स्वद्वी व दुरारोहा, तमिल में इचमपनाई, बंगाली में खेजूर गाछ, गुजरती में खजूर, काजुरी व खारक, मराठी में शिन्दी व बोई चांद, पंजाबी में खाजी और नेपाली में खजुर कहा जाता है।

खजूर के सेवन का तरीका

खजूर के फल का सीधे सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा खजूर की चटनी, मिठाई, हलवा, स्मूदी, जूस और स्नैक्स आदि में उपयोग कर सेवन किया जा सकता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए खजूर का सेवन दूध के साथ करना फायदेमंद होता है।

खजूर खाने के फायदे (Benefits of eating Dates in hindi)

  • हृदय स्वास्थ्य के लिए खजूर का सेवन अच्छा होता है, क्योंकि खजूर में पोटेशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है जो हृदय को स्वस्थ रखने के साथ स्ट्रोक व हृदय से जुड़ी अन्य रोगों के जोखिम को भी कम करती है।
  • खजूर में प्रोटीन, आयरन और अन्य विटामिन की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने में सहायक होती है। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
  • खजूर में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान कर, पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होती है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, खजूर का नियमित सेवन दिमाग संबंधी बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा यह स्मृति को बढ़ाने में भी लाभदायक पाया गया है इसलिए कहा जा सकता है कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए खजूर का सेवन फायदेमंद होता है।
  • हड्डी स्वास्थ्य के लिए खजूर में मौजूद कैल्शियम प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने के साथ बढ़ती उम्र में होने वाले हड्डी फ्रैक्चर के खतरे से भी बचता है।
  • खजूर में मौजूद पोटेशियम, उच्च रक्तचाप को कम कर सकता है, क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, पोटेशियम युक्त आहार का सेवन उच्च रक्तचाप को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करता है इसलिए उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए खजूर का सेवन फ़ायदेमंद होता है।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती है। वहीं खजूर में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करती है और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होती है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए खजूर में मौजूद फाइबर मुख्य रूप से कार्य करता है, जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह गैस, कब्ज और अपच जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर का सेवन अच्छा होता है। एक शोध के अनुसार, खजूर का सेवन, मां और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित माना गया है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अतिरिक्त 300 कैलोरी की जरूरत होती है, जिसे खजूर पूरा करता है लेकिन गर्भावस्था के दौरान फिर भी खजूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
  • बवासीर रोग से बचाव के लिए खजूर का सेवन अच्छा होता है, क्योंकि खजूर में मौजूद फाइबर,  कब्ज की समस्या को दूर करता है और बवासीर रोग से बचाव करने में मदद करता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी खजूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है। खजूर आयरन से भरपूर होने के कारण, यह स्कैल्प में रक्त संचालन को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-ई, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में सहायक होता है।
  • खजूर विटामिन-सी और फ्लावोनोइड से भरपूर होता हैं, जो त्वचा के लोच में सुधार करता है, जिससे त्वचा चिकनी और नर्म हो जाती है। इसके अलावा खजूर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट  गुण, त्वचा के बढ़ती उम्र के असर को कम कर, त्वचा को ज्वां बनाये रखने में सहायक होते है।

जानें किशमिश खाने के फायदे और नुकसान – Raisins

खजूर खाने के नुकसान (Losses of eating dates in hindi)

  • कुछ लोगों को फ्रूट एलर्जी की समस्या होती हैं। इसलिए उन लोगों को खजूर के सेवन से भी एलर्जी हो सकती है।
  • खजूर में शुगर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन, डायबिटीज का कारण बन सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति खजूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • खजूर का अधिक मात्रा में सेवन, मोटापे का कारण बन सकता है।
  • खजूर मोटे ड्राई फ्रूट्स में एक है, जिसे पचाने के लिए ठीक से चबाने की जरूरत होती है। बच्चों की आंत नाजुक होती है, जिस कारण  खजूर को पचाना मुश्किल हो जाता है और उन्हें पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
  • खजूर का अधिक मात्रा में सेवन, पेट दर्द, उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है। यह खजूर में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा के कारण हो सकता है।

जानें खजूर शेक के फायदे और नुकसान – Dates Shake

Share this Article