संतरे के बीज के फायदे – Benefits of Orange Seeds

5 Min Read
संतरे के बीज के फायदे - Benefits of Orange Seeds

संतरे के बीज के फायदे ( santare ke beej ke fayde ) : संतरे के बीज के फायदे कई होते हैं। संतरा एक प्रकार का खट्टा-मीठा और रसीला फल है जिसे नारंगी भी कहा जाता है। संतरे का रंग पकने से पहले हरा और पकने के बाद नारंगी रंग का होता है। संतरे में बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते है जिसे खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। संतरे के अलावा संतरे के बीजों में भी कई पोषक तत्व पाए जाते है जिनके कई फायदे होते हैं।

संतरे के चार प्रकार होते है – गोल संतरा, नेवल संतरा, ब्लड संतरा और एसिड लैस संतरा। संतरे का वैज्ञानिक नाम साइट्रस रेटिकुलाटा (Citrus reticulata) है। संतरा सर्दियों में खाया जाने वाला फल है और इसकी तासीर गर्म होती है। संतरे के बीजों का उपयोग कई शारीरिक बीमारियों को ठीक करने के साथ कई घरेलू उपचारों के लिए भी किया जाता है। संतरे के बीज में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो कई रोगों से सुरक्षा करने में मदद करते है।

संतरे के अन्य भाषाओं में नाम

संतरे को हिंदी में संतरा व नारंगी और अंग्रेजी में ऑरेंज कहा जाता है। इसके अलावा संतरे को संस्कृत में नारङ्ग, ऐरावत, नागरङ्ग व त्वक्सुगन्ध, उड़िया में कमाला, उर्दू में गुलेबहार, कन्नड़ में हेराले, कोंकणी में अनेनेस, तमिल में कमाला व कूडागु, गुजराती में नारङ्गा, संतरा व नारंगी, पंजाबी में संतरा, मराठी में नारंग, बंगाली में कमलानेंबु और नेपाली में सुन्तला कहा जाता है।

संतरे की खेती

संतरे की खेती शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में की जाती है क्योंकि इसके पौधे को अधिक वर्षा की आवश्यकता नहीं होती है। भारत में संतरे की खेती राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में की जाती है।

संतरे के बीज के फायदे (Benefits of Orange Seeds in hindi)

  • संतरे के बीज या तेल का सेवन करना ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। संतरे के बीज में विटामिन सी, विटामिन बी12 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ ब्लड प्रेशर में होने वाली समस्याओं को ठीक करने में मदद करते है।
  • संतरे के बीज का सेवन करना बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। संतरे के बीज में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो बालों के लिए बेहद लाभदायक होते है। संतरे के बीजों का तेल बालों में लगाने से बाल लंबे, घने, मुलायम और खूबसूरत हो जाते है। रूखे और बेजान बालों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से संतरे के बीजों का तेल लगाने से बहुत अच्छे परिणाम दिखाई देंगे।
  • संतरे के बीज इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में बेहद मददगार होते है। संतरे के बीज में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जो शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है। संतरे के बीज में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में सहायक होता है।
  • संतरे के बीजों का इस्तेमाल तेल बनाने के लिए किया जाता है। संतरे के बीजों से प्राप्त तेल का इस्तेमाल केक बनाने या पेय पदार्थों को बनाने के लिए किया जाता है। संतरे के बीज के तेल का इस्तेमाल फ्लेवर के लिए भी किया जाता है जिसको डालने से खाद्य पदार्थों का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है।
  • संतरे के बीजों का इस्तेमाल घर की सफाई करने के लिए किया जा सकता है। संतरे के बीज के तेल का इस्तेमाल घर की सफाई और घर में आने वाली बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। संतरे के बीज के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है जो घर की बदबू दूर करके कीटाणुओं से सुरक्षा करने में भी मदद करते है।
  • संतरे के बीज के तेल का इस्तेमाल कई तरह की मशीनों, धातुओं एवं बर्तनों की सफाई करने के लिए किया जा सकता है। संतरे के तेल में बहुत से गुण पाए जाते है जो मशीनों, धातुओं और बर्तनों की सफाई के लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह इन वस्तुओं को साफ़ करके उन्हें संक्रमित होने से रोकने में मदद करता है।

जानें संतरे के फायदे और नुकसान

Share this Article