अक्ल का दांत निकलने के नुकसान – Harms of Wisdom Tooth

6 Min Read
अक्ल का दांत निकलने के नुकसान - Harms of Wisdom Tooth

अक्ल दांत निकलने के नुकसान ( akal dant nikalne ke nuksan ) : अक्ल दांत निकलने के नुकसान कई होते हैं, अक्ल दांत या अक्ल दाढ़ (विस्डम टुथ) जबड़े का अंतिम दांत होता है जो व्यक्ति में 17 से 21 वर्ष की उम्र के बीच आता है। अक्ल दांत को अक्ल दांत इसीलिए कहा जाता है क्योंकि यह तब निकलता है जब व्यक्ति 17 से 21 वर्ष के बीच में होता है और युवावस्था की ओर बढ़ता है।

अक्ल दांत जबड़े का सबसे मजबूत दांत होता है जिसे निकलने में कुछ लोगों को तो पता ही नहीं चलता पर बहुत से लोगों को इसके निकलने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्ल दांत निकलने में बहुत तेज दर्द, मसूड़ों में सूजन आदि समस्याएं होती हैं जिसकी वजह से कई लोग इसे निकलवा देते है।

अक्ल का दांत निकलने में उन लोगों को अधिक परेशानी होती है जिन लोगों के जबड़े का आकार छोटा होता है। जिन लोगों के जबड़े बड़े होते है उन लोगों को अक्ल का दांत आने में कोई परेशानी नहीं होती है क्योंकि अक्ल दांत को आने में उसे पर्याप्त जगह की जरूरत होती है जिससे वह आसानी से बाहर आ जाए। अक्ल का दांत निकलने में बहुत से नुकसान हो सकते है जिनकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है –

अक्ल दांत निकलने के नुकसान ( Harms of Wisdom Tooth in hindi )

  • अक्ल दांत निकलने पर मसूड़ों और उसके आसपास के सभी दांतों में बहुत तेज दर्द होता है, कई बार यह दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि सिरदर्द और आँखों में भी दर्द होने लगता है। जब अक्ल दांत को निकलने में पर्याप्त जगह नहीं मिलती है या वह टेढ़ी अवस्था में हो तो इस अवस्था में दर्द अधिक होता है। अक्ल दांत आने पर दर्द की वजह से मुँह में सूजन, लालिमा और पूरे जबड़े में दर्द होने लगता है जिससे भोजन करने में भी परेशानी होती है।
  • अक्ल दांत निकलने पर मुँह के स्वाद में परिवर्तन आने लगता है, अक्ल दांत जबड़े के अंतिम हिस्से में आता है जिसमें दर्द के दौरान सफाई करना बेहद मुश्किल हो जाता है। दांतों की अच्छी तरह से सफाई न होने के कारण के मुँह के भीतर कई बैक्टीरिया और कीटाणु उत्पन्न हो जाते है जिसकी वजह से मुँह का स्वाद भी बदल जाता है।
  • अक्ल दांत निकलने पर चेहरे में सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है, अक्ल दांत निकलने में चेहरे, जबड़े के आसपास, मसूड़े, साइनस, गर्दन और कंधों की ग्रंथियों में सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसकी वजह से व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्ल दांत में सूजन की समस्या एक बहुत बड़ी समस्या है जिसकी वजह से न भोजन किया जाता है और न दांतों की सफाई होती है।
  • अक्ल का दांत निकलने पर मुँह में संक्रमण हो सकते हैं, अक्ल का दांत निकलने में दर्द और सूजन के अधिक बढ़ जाने पर कई बार मुँह के अंदर बैक्टीरिया इतने बढ़ जाते है कि मुँह के भीतर कई तरह के संक्रमण हो जाती है। मुँह के अंदर यह संक्रमण इतने बढ़ जाते है की इससे मुँह का कैंसर होने का खतरा भी रहता है।
  • अक्ल का दांत निकलने पर मसूड़ों के रोग और दांतों में कैविटी होने का खतरा बना रहता है, अक्ल दांत में कई समस्याएं होती है जिससे मसूड़े और जबड़े के अन्य दांतों में इसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। अक्ल के दांत निकलने पर मुँह के अंदर बहुत से बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते है जिससे मसूड़ों और दांतों के रोग उत्पन्न हो जाते है इसीलिए अक्ल का दांत आने पर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत डेंटिस्ट से सम्पर्क करें।

जानें गले में भारीपन के कारण और उपाय

अक्ल दांत के नुकसानों से बचाव के उपाय

  • अक्ल दांत आने पर आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। अक्ल दांत की समस्याओं से बचने के लिए आप लगभग 6 महीने पहले ही डॉक्टर से अपने दांतों की जांच करवाते रहेंगे तो आप समस्याओं से बच सकते है।
  • अक्ल का दांत आने पर ब्रश को मसूड़ों के ऊपर करने के लिए कहा जाता है। ब्रश से दांत के ऊपर का मसूड़ा हटने लगता है जिससे अक्ल दांत जल्द ही आ जाता है और ज्यादा देर तक दर्द नहीं झेलना पड़ता है।
  • अक्ल दांत के आने से पहले एक्स-रे के माध्यम से दांत की स्थिति का पता लगाया जा सकता है जिससे उसके आने से पहले ही डॉक्टर की जांच पर समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा दांत आने से पहले और दांत आने के दौरान मुँह की सफाई का विशेष ध्यान रखें और अधिक मीठी चीजों से परहेज करें।

जानें नकली दांत के नुकसान और फायदे – Dentures Loss & Benefits

Share this Article