सूतशेखर रस के फायदे और नुकसान – Sutshekhar Ras

6 Min Read
सूतशेखर रस के फायदे और नुकसान - Sutshekhar Ras

सूतशेखर रस के फायदे और नुकसान ( sutshekhar ras ke fayde or nuksan ) : सूतशेखर रस के फायदे कई होते है, सूतशेखर रस एक आयुर्वेदिक दवा है जिसे बिना डॉक्टर के पर्चे के भी उपयोग में लाया जा सकता है। सूतशेखर रस कई आयुर्वेदिक घटकों से निर्मित है जिसका इस्तेमाल मुख्यतः पेट संबंधी विकारों के लिए किया जाता है।

सूतशेखर रस की खुराक व्यक्ति की आयु, लिंग और स्वास्थ्य के अनुसार दी जाती है तथा सूतशेखर रस की निर्धारित खुराक का उपयोग करना जरूरी होता है। सूतशेखर रस के फायदे की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है –

सूतशेखर रस के घटक

सूतशेखर रस के घटक है –

  • काली मिर्च
  • अदरक
  • इलायची
  • रजत भस्म
  • स्वर्ण भस्म
  • ताम्र भस्म
  • शंख भस्म

सूतशेखर रस की सेवन विधि

सूतशेखर रस की निर्धारित खुराक का उपयोग करना जरूरी होता है। सूतशेखर रस बच्चों (2 से 12 वर्ष), वयस्क और बुजुर्गों के लिए है। वयस्क एवं बुजुर्ग को सूतशेखर रस का सेवन खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में तीन बार करना चाहिए। बच्चे इसे किसी भी समय दिन में केवल दो बार ले सकते है। सूतशेखर रस की सेवन विधि की अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

सूतशेखर रस के फायदे ( Benefits of Sutshekhar Ras in hindi )

  • सूतशेखर रस के फायदे एसिडिटी से पीड़ित रोगियों के लिए है, एसिडिटी एक सामान्य समस्या है जिसकी वजह से सीने में जलन, पेट फूलना, मतली और उल्टी जैसी कई परेशनियां उत्पन्न हो जाती है। सूतशेखर रस में अदरक, इलायची जैसे घटक पाए जाते है जो एसिडिटी की परेशानी को दूर करने में सहायक होते है। सूतशेखर रस की निर्धारित खुराक का सेवन करके एसिडिटी को खत्म किया जा सकता है।
  • सूतशेखर रस का इस्तेमाल पेट दर्द के उपचार के लिए किया जाता है। पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है जिसके सामान्य कारण गैस बनना, एसिडिटी, अपच और कब्ज है। सूतशेखर रस का नियमित रूप से सेवन करने से पेट दर्द की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन सूतशेखर रस के उपयोग से पूर्व पेट दर्द का कारण निश्चित कर लें।
  • मतली की परेशानी को दूर करने में सूतशेखर रस बेहद कारगर है। मतली के दौरान उल्टी और जी मिचलाता है। सूतशेखर रस के सेवन से मतली की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा उल्टी की समस्या को भी सूतशेखर रस के सेवन से दूर किया जा सकता है।
  • सूतशेखर रस पेट में सूजन को कम करने में काफी असरदार है। पेट में सूजन को गेस्ट्राइटिस भी कहा जाता है। पेट में सूजन के कई शारीरिक एवं मानसिक कारण दोनों हो सकते है। सूतशेखर रस की निर्धारित खुराक का सेवन करने से पेट में सूजन को दूर किया जा सकता है।
  • बदहजमी के उपचार के लिए सूतशेखर रस फायदेमंद है। बदहजमी को अपच भी कहा जा सकता है। बदहजमी ज्यादा खाना खाने, तैलीय, मसालेदार जैसी असंतुलित भोजन का सेवन करने से होती है। सूतशेखर रस में बदहजमी को खत्म करने के तत्व मौजूद होते है इसीलिए बदहजमी होने पर सूतशेखर रस का नियमित मात्रा में सेवन करें।
  • भूख न लगने की समस्या को सूतशेखर रस के सेवन से खत्म किया जा सकता है। भूख न लगना से तात्पर्य खाना खाने की इच्छा न होना है। सूतशेखर रस भूख बढ़ाने में काफी मददगार होता है, नियमित रूप से सूतशेखर रस का सेवन करने से भूख बढ़ जाती है।
  • सूतशेखर रस के फायदे गर्ट के रोगियों के लिए है। गर्ट को गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स भी कहा जाता है जो एक लम्बे समय तक होने वाली पाचन संबंधी समस्या है। सीने में जलन, छाती में दर्द, सूखी खांसी, गले में गाँठ बनना ये सभी गर्ट के सामान्य लक्षण है। सूतशेखर रस के सेवन से गर्ट के सभी लक्षणों को दूर किया जा सकता है।

जानें द्राक्षावलेह के फायदे और नुकसान – Drakshavaleha

सूतशेखर रस के नुकसान ( Harms of Sutshekhar Ras in hindi )

सूतशेखर रस के फायदे होने के साथ सूतशेखर रस के नुकसान भी देखे जा सकते है। सूतशेखर रस एक आयुर्वेदिक दवा है इसलिए इसके नुकसान नहीं देखे जाते है परन्तु आवश्यकता से अधिक सूतशेखर रस का सेवन करने से यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सूतशेखर रस नुकसानदायक हो सकता है इसलिए इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। इसके अलावा किसी रोग या एलर्जी के इलाज के दौरान सूतशेखर रस के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Share this Article