सर्पगंधा के फायदे और नुकसान – Sarpagandha

6 Min Read
Sarpagandha ke fayde or nuksan

सर्पगंधा के फायदे और नुकसान (Sarpagandha ke fayde or nuksan) : सर्पगंधा के फायदे और नुकसान कई होते हैं। आयुर्वेद के इतिहास में सदियों से सर्पगंधा का इस्तेमाल होता रहा है। यह एक प्रकार का बहुवर्षीय झाड़ीनुमा पौधा है जिसमें ढेरों औषधीय गुण पाए जाते हैं। पुरे विश्व में सर्पगंधा की कई प्रजातियां पायी जाती हैं। सर्पगंधा को Rauvolfia serpentina, Indian snakeroot, devil pepper और serpentine wood आदि नामों से जाना जाता है।

सर्पगंधा के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Sarpagandha in hindi)

सर्पगंधा स्वाद में कसैला, तीखा एवं कड़वा होता है जो हमारे पेट के लिए बेहद गर्म और रूखा होता है। इसकी पत्तियां गुच्छेदार होती हैं जिनके ऊपर की ओर गाढ़ा हरा रंग एवं नीचे की ओर हल्का हरा रंग होता है। इसमें नवंबर-दिसंबर के माह में फूल आते हैं जिसमें फल लगते हैं। इसके फल छोटे, मांसल एवं टुकड़ों में जुड़े हुए से होते हैं जो पकने के बाद गाढ़े बैंगनी-काले रंग के हो जाते हैं। इनका उपयोग दवाई बनाने में भी किया जाता है। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

सर्पगंधा के फायदे (Benefits of Sarpagandha in hindi)

  • सांप के काटने पर सर्पगंधा का इस्तेमाल किया जाता है। अकसर सांप के काटने पर तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट न होने के कारण जान जोखिम में आ सकती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से सांप के विष का प्रभाव कम किया जा सकता है। इसके इस खास विशेषता के कारण ही इसको सर्पगंधा के नाम से जाना जाता है।
  • सर्पगंधा के इस्तेमाल से शरीर में उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर किया जा सकता है। शरीर में रक्तचाप बढ़ने से कई बीमारियों एवं हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसमें मुख्य रूप से अल्कलॉइड (Alkaloid) पाया जाता है जो हमारे शरीर में रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने कार्य करता है। इसके अलावा अल्कलॉइड युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी संबंधी समस्याओं से दूर रहने में आसानी होती है।
  • सर्पगंधा के उपयोग से अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है। एक अध्ययन में पता चला है कि इसमें सेरोटोनिन (Serotonin) नामक रसायन होता है जो हमारे मूड को बेहतर बनाने में काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से हमारी नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। जिससे इंसोमनिया की अवस्था में भी राहत मिलती है।
  • सर्पगंधा के सेवन से पुरानी से पुरानी खांसी की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल के गुण निहित होते हैं जो हर प्रकार की खांसी जैसे सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी और खासकर काली खांसी में बेहद फायदेमंद होता है। इसके इस औषधीय गुण के कारण इसे खांसी के घरेलू इलाज में उपयोग किया जा सकता है।
  • सर्पगंधा के नियमित सेवन से हमें तनाव मुक्त होने में आसानी होती है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट (Antioxidant) प्रभाव के कारण हमें तनाव को दूर करने में बहुत मदद मिलती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये एक औषधि के रूप में काम करता है जो हमारी चिंता को जड़ से ख़त्म करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • सर्पगंधा के उपयोग से हैज़ा जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। कई बार दूषित पानी या दूषित खाना खाने के कारण हमें हैज़ा जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। सर्पगंधा में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण के सकारात्मक प्रभाव से हमारी हैज़ा की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • सर्पगंधा हमारे हृदय के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। यह हमारे हृदय की बढ़ती गति को सामान्य करने में सक्षम माना जाता है। इसके अलावा सर्पगंधा की जड़ों के अर्क के सेवन से हमारे शरीर में उच्च रक्तचाप की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह एक बहुमूल्य औषधि है जो हमारी धमनियों को सख्त होने, हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक जैसी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होता है।
  • सर्पगंधा के नियमित सेवन से हम पेट संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं। इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया बेहतर रहती है जिससे हम कब्ज, लूज मोशन और अपच जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसके अलावा ये हमारा पेट साफ़ रखने में भी बहुत प्रभावशाली होता है। सर्पगंधा की जड़ के चूर्ण का सेवन करने से हमारे पेट के कीड़े मर जाते हैं।

जानें अल्फाल्फा के फायदे और नुकसान – Alfalfa

सर्पगंधा के नुकसान (Losses of Sarpagandha in hindi)

  • गर्भवती महिलाओं या स्तनपान करा रही महिलाओं को इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए अन्यथा इसके अत्यधिक सेवन से उनके गर्भ में पल रहे शिशु को हानि पहुंच सकती है।
  • सर्पगंधा के अत्यधिक सेवन से हमें उलटी, मतली, भूख में कमी, पेट ऐंठन होना या फिर नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। इसके रसायन बेहद शक्तिशाली होते हैं जिनके अधिक सेवन से पेट में जलन आदि की समस्या भी हो सकती है।
  • सर्पगंधा हमारी नींद को बढ़ाने का कार्य करता है जिससे अगर किसी शराबी द्वारा इसका अधिक किया जाता है तो ये उनमें नींद को बढ़ाकर उनको और ज्यादा देर तक सुला सकता है।

जानें राजमा खाने के फायदे और नुकसान – Kidney Beans

Share this Article