कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे

6 Min Read
कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे

कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे ( kaccha anda aur dudh pine ke fayde ) : कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे कई होती हैं। दूध और अंडा दोनों ही हमारी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होते है। लेकिन बहुत कम लोगों जानते होंगे कच्चा अंडा और दूध मिलाकर सेवन किया जाये तो, यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में सहायक होता है।

कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे (Benefits of drinking raw Egg and Milk in hindi)

दूध में कच्चा अंडा तोड़कर यह एक शक्तिशाली मिश्रण बन जाता है। जो हमारी अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे के बारे में।

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक, कॉपर और मैंगनीज के साथ विटामिन-ए, विटामिन- के और विटामिन-ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और कॉपर के साथ विटामिन-ए, विटामिन-के विटामिन-बी6 और विटामिन-बी12 जैसे कई पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं।

कच्चा अंडा और दूध पीने के फायदे

  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए कच्चा अंडा और दूध पीना फायदेमंद होता है। अंडे और दूध में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पायी जाती है। विटामिन-ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्या से बचाव करने में सहायक होता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी कच्चा अंडा और दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंडे और दूध में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए कच्चा अंडा और दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।
  • मजबूत हड्डियों के लिए भी कच्चा अंडा और दूध पीना लाभदायक होता है। अंडे और दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के साथ उनके विकास में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह हड्डी से जुड़े रोगों से भी बचाव करने में मदद करता है।

जानें तुलसी के बीज और दूध के फायदे

  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी कच्चा अंडा और दूध पीना फायदेमंद होता है। शरीर में आयरन की कमी, खून की कमी का कारण बनती है, जिसे एनीमिया रोग होता है। ऐसे में कच्चे अंडा और दूध में मौजूद आयरन के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं।
  • वजन को बढ़ाने के लिए भी कच्चे अंडे और दूध का सेवन लाभदायक होता है। दूध और अंडे में मौजूद पोषक तत्व, वजन को बढ़ाने में मदद करते है। इसके लिए आप नियमित रूप से एक गिलास दूध में दो कच्चे अंडे डालकर सेवन करें, यह वजन को बढ़ाने में सहायक होगा।
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी दूध और कच्चे अंडे का सेवन लाभदायक होता है। अंडे में विटामिन-बी12 के साथ कोलीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। जो दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाये रखने में मदद करते है और दिमाग को तेज करने में सहायक होते हैं।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अंडा और दूध का सेवन लाभदायक होता है। दूध और अंडे में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाने के साथ कई पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते है। जो बालों को पोषण प्रदान कर, बालों को मजबूत और घना बनाए रखने में सहायक होते है। इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप नियमित रूप से कच्चे अंडे और दूध का सेवन कर सकते हैं।

जानें अंडे खाने के 20 फायदे – शरीर और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

  • शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी कच्चा अंडा और दूध का सेवन लाभदायक होता है। अंडे और दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक कमजोरी को दूर कर, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते है। जो लोग कसरत करते है, उन लोगों के लिए नियमित रूप से अंडे दूध का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • दांतों के स्वास्थ्य के लिए कच्चा अंडा ओर दूध का सेवन लाभदायक होता है। अंडे और दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाए जाने के कारण, यह दांतों को मजबूत बनाए रखने के साथ इनेमल की सतह की रक्षा करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह मसूड़ों में होने वाली समस्याओं से भी बचाव करने में सहायक होता है।

जानें 8 तनाव कम करने वाले अद्भुत खाद्य पदार्थ

Share this Article