थायराइड में गिलोय के फायदे (Benefits of Giloy in thyroid)

4 Min Read
थायराइड में गिलोय के फायदे

थायराइड में गिलोय के फायदे : गिलोय (tinospora cordifolia) एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, जिसका आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए थायराइड में गिलोय के फायदे ( thyroid men giloy ke fayde ) कई हैं। गिलोय स्वाद में कड़वा होता है और इसकी तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद के अनुसार गिलोय के साथ-साथ गिलोय के पत्ते, तने और जड़ भी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

गिलोय में औषधीय गुण पाए जाने के कारण, गिलोय कई शारीरिक समस्याओं जैसे सूजन को कम करने, गठिया रोग से लड़ने, शुगर को नियंत्रित रखने, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, बुखार को कम करने और खून की कमी को पूरा करने के साथ अस्थमा और पीलिया के लक्षणों को कम करने में भी सहायक होती है।

इसके अलावा गिलोय का उपयोग त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है। महिलाओं में होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है। गिलोय में औषधीय गुण पाए जाने के कारण, गिलोय का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है। बात करें थायराइड में गिलोय के फायदे की तो, थायराइड में भी गिलोय का सेवन फायदेमंद होता है। आइए विस्तार में जाने थायराइड के लिए, गिलोय के फायदे के बारे में।

गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

गिलोय में कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैंगनीज की उच्च मात्रा पायी जाती है। इसके अलावा गिलोय में ग्लूकोसाइड, टीनोस्पोरिन, पामेरियन और टीनोस्पोरिक जैसे कई एसिड भी पाए जाते हैं।

अन्य भाषाओं में गिलोय के नाम –

गिलोय को हिंदी में गडुची, गिलोय व अमृता, संस्कृत में अमृतवल्ली, अमृतलता, अंग्रेजी में इण्डियन टिनोस्पोरा (indian tinospora), गुजराती में गुलवेल, नेपाली में गुर्जो, मराठी में अम्बरवेल, गुलवेल और पंजाबी में गिलोगुलरिच, पालो कहा जाता है।

गिलोय के सेवन का तरीका –

गिलोय का सेवन सीधे जड़ी-बूटी के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा गिलोय का सेवन जूस, काढ़ा और चूर्ण के रूप में किया जा सकता है।

थायराइड में गिलोय के फायदे (Benefits of Giloy in thyroid in hindi)

थायराइड ग्रन्थियों से जुड़ा एक रोग है। मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी अतस्रावी ग्रंथियों में से एक थायराइड यानी (अवटु ) है। जो शरीर की सभी प्रक्रियाओं की गति को नियंत्रित करने में सहायक होती है। बात करें, थायराइड में गिलोय के फायदे की तो, आयुर्वेद के अनुसार थायराइड रोग गलत खान-पान और तनावपूर्ण जीवन जीने के साथ शरीर में वात, पित्त व कफ के कारण होता है।

ऐसे में गिलोय का सेवन थायराइड के लक्षणों को कम करने के साथ, थायराइड रोग से बचाव करने में सहायक होता है। क्योंकि गिलोय उन औषधीय में से एक है, जो वात, पित्त और कफ तीनों को नियंत्रित रखने में सहायक होती है और शरीर को हानिकारक पदार्थों से होने वाले रोगों से बचने में भी मदद करती है। इसलिए कहा जा सकता है कि थायराइड रोगियों के लिए गिलोय का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

जानें गिलोय के फायदे

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article