सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे और नुकसान

8 Min Read
सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे और नुकसान

सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे और नुकसान : सेब का सिरका हमारी सेहत की लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। इसे सेब की मदद से बनाया जाता है जो कई दिनों तक खराब नहीं होता। कई प्रकार के व्यंजन बनाने इसका इस्तेमाल किया जाता है जिससे हमारे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। सेब के सिरके हमारे मोटापे को दूर करने के साथ-साथ हमारी त्वचा में निखार लाने एवं बालों से रूसी हटाने में भी बेहद कारगर होता है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण यह हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of apple vinegar in hindi)

इसके अलावा इसमें एंजाइम, विटामिन, प्रोटीन एवं शरीर को लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर में जरुरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सहायता करते हैं जिससे हमें अपने खाने का पूरा लाभ मिलता है। इसके नियमित इस्तेमाल से हम कई बीमारियों के खतरों से बच सकते हैं। परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे (Benefits of Apple Cider Vinegar in hindi)

  • सेब के सिरके का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग रातिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे हम कई बीमारियों खतरे से बच सकते हैं। इसमें फ्लेवोनॉइड और एसिटिक एसिड साथ-साथ एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है जिसे हम कई बीमारियों से एवं कई हानिकारक बैक्टीरिया से भी बचे रहते हैं। एक अध्ययन के अनुसार यह हमारी इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (Immunomodulatory) को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं जिससे हमारी इम्युनिटी पावर बूस्ट होती है और हम सवस्थ रहते हैं।
  • सेब के सिरके के इस्तेमाल से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है जिससे हम पेट संबंधी समस्याओं से बचे रहते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को बेहद सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है जिससे हम कब्ज, अपच, एसिडिटी एवं पेट संबंधी अन्य विकारों से बचे रहते हैं।
  • सेब के सिरके के नियमित सेवन से हमें मधुमेह जैसी बीमारी के लक्षणों को कम करने में आसानी होती है। यह हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर को घटाने में बेहद मददगार होता है। इसके अलावा सेब के सिरके में पाए जाने वाले एसिटिक एसिड में मौजूद एंटी-ग्लाइसेमिक एवं एंटी-डायबिटिक प्रभाव के कारण मधुमेह की समस्या में राहत मिलती है। यह हमारे रक्त में शुगर की मात्रा को बढ़ने से रोकता है जिससे मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है।
  • सेब के सिरके के उपयोग से हम मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर में वसा को जमा होने से रोकता है जिससे हमारे शरीर में फैट कम होता है। रोजाना नियमित रूप से सेब के सिरके का सेवन करने से हम मोटापे की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
  • सेब के सिरके के सेवन से गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को घटाया जा सकता है। गठिया जैसी समस्या में हमारे हड्डियों के जोड़ में दर्द एवं सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसमें एंटी-नोसाइसेप्टिव (Anti-nociceptive) एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के दर्द को तेजी से कम करके उसकी सूजन को भी घटाने का कार्य करते हैं। इसके सेवन से गठिया के रोगियों को बहुत लाभ मिलता है।
  • सेब के सिरके के उपयोग से हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसमें एंटी-ह्यपरटेंसीव (Antihypertensive) गुण पाया जाता है जो हमारे शरीर में उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को सेब के सिरके का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।
  • रोजाना नियमित रूप से सेब के सिरके का सेवन करने से हमारे शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में गिरावट आती है जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेब के सिरके में पेक्टिन (Pectin) नामक तत्व पाया जाता है जिससे हमारे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है जिससे हम हृदय संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं।
  • सेब के सिरके के इस्तेमाल से यीस्ट संक्रमण (Yeast infection) के खतरे से बचा जा सकता है। अक्सर महिलाओं के शरीर में यीस्ट के अधिक बढ़ जाने से यीस्ट संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जिसे वैजिनाइटिस (Vaginitis) के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या में योनि में सूजन, खुजली, जलन एवं पीड़ा अनुभव होने लगता है। ऐसे सेब के सिरके का रोजाना 2 चम्मच सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • सेब के सिरके का उपयोग करने से चेहरे के कील-मुहांसे एवं डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़ी सी रुई में सेब के सिरके की कुछ बूँद डालकर उसे चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ एवं निखरा हुआ रहता है। इससे हमारे चेहरे से धब्बों के निशान हट जाते हैं जिससे हमें बहुत फायदा मिलता है।

जानें रोजाना एक सेब रखे डॉक्टर को दूर – सच या झूठ ?

सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के नुकसान (Side effects of Apple Cider Vinegar in hindi)

  • सेब के सिरके का अत्यधिक सेवन करने से हमारा हृदय बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इसमें एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर से पोटैशियम के स्तर को घटा सकता है जिससे हमारे हृदय का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • सेब के सिरके का इस्तेमाल सीधे तौर पर त्वचा पर नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद एसिड हमारी त्वचा में खुजली, रैशेज एवं जलन की समस्या पैदा कर सकते हैं।
  • सेब के सिरके का अत्यधिक सेवन करने से हमारे दांतों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यह हमारे हड्डियों में मौजूद मिनरल घनत्व को घटा देता है जिससे हमारे दांतों एवं शरीर की हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अधिक इस्तेमाल से दांतों में पीलापन आ सकता है।
  • सेब के सिरके का अत्यधिक सेवन से हमारी भूख में कमी आ सकती है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को सेब के सिरके के सेवन से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

जानें सेब को उबालकर खाने के फायदे (Benefits of boiled Apple)

Share this Article