कितना भी खाना खाएं लेकिन दिल से खाएं

4 Min Read
कितना भी खाना खाएं लेकिन दिल से खाएं

कितना भी खाना खाएं लेकिन दिल से खाएं : स्वस्थ रहने के लिए अच्छे दिल और दिमाग दोनों से भोजन करना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ भोजन करना भी बेहद आवश्यक है। अच्छे मन से खाने से कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं एवं तनाव से दूर रहने में आसानी होती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि अच्छे एवं फ्रेश मन से भोजन करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दिल से भोजन करने से भोजन की पौष्टिकता का पूरा-पूरा फायदा मिलता है। दिल से खाना खाने से ढेरों स्वास्थ्य, सामाजिक एवं मानसिक लाभ मिलते हैं।

दिल से खाना खाने के फायदे –

  • शोधकर्ताओं के अनुसार, दिल से खाना खाने से शरीर में पाचक रस एवं अम्ल सक्रिय हो जाते हैं जिससे पाचन तंत्र बेहद सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। अच्छे मन से भोजन करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है जिससे पेट संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
  • दिल से खाना खाने की इच्छा अच्छे मूड को दर्शाता है जिससे केवल स्वास्थ्यवर्धक प्रकार के खाने पर ध्यान आकर्षिक होता है। ऐसे में व्यक्ति केवल उन्हीं खाद्य पदार्थों का चयन करता है जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गुणकारी होते हैं। अच्छे मूड से खाना खाने से शरीर में अम्लीय तत्वों की तीव्रता कम हो जाती है जिससे पेट में गैस, जलन एवं एसिडिटी की समस्या नहीं होती।
  • दिल से खाना खाने में व्यक्ति अपने पसंदीदा खाने की ओर अधिक आकर्षित होता है। अक्सर लोगों में मीठा खाना खाने की इच्छा बेहद आम होती है। मीठा खाने से शरीर में सेरोटोनिन नामक हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। यह हॉर्मोन शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर (Neurotransmitter) का कार्य करता है। न्यूरोट्रांसमीटर वे रासायनिक पदार्थ होते हैं जो न्यूरॉन द्वारा संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। न्यूरोट्रांसमीटर मीठा खाने के बाद खुशी का अनुभव कराने में मदद करता है।
  • दिल से खाना खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। दरअसल अच्छे मन से खाना खाने से व्यक्ति भोजन को अच्छी तरह चबा-चबा कर खाता है जिससे खाना अच्छे से पच जाता है। ठीक तरीके से खाने को चबाकर खाने से आंतों का काम आसान हो जाता है जिससे भोजन का पूरा लाभ मिलता है।
  • प्रसन्नचित्त एवं शांत भाव से खाना खाने से भोजन करने में अधिक समय लगता है जिससे एक कौर या बाईट में मुंह की लार अच्छे से मिल जाती है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। इस प्रकार खाने से कई बीमारियों के खतरों से बचाव करने में भी बहुत मदद मिलती है।
  • प्रसन्न भाव से खाना खाने से व्यक्ति भोजन करने की मुद्रा पर ख़ास ध्यान देता है जिससे कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे होते हैं। भोजन करने समय अखबार एवं टीवी नहीं देखना चाहिए।
  • खाना खाते समय किसी से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए। अक्सर खाना खाते समय परिवार के किसी सदस्य एवं दोस्त के साथ बातचीत करने के कारण अनजाने में ही खाना खाने की रफ़्तार बढ़ जाती है जिससे सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। अच्छे मन से खाना खाने से व्यक्ति का ध्यान खाने पर रहता है जिससे खाना खाने के फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

पढ़ें आम का अचार खाने के फायदे – 5000 साल पुराना आयुर्वेदिक ज्ञान

Share this Article