हिमालयन बेर के फायदे

6 Min Read
हिमालयन बेर के फायदे

हिमालयन बेर के फायदे ( Himalayan ber ke fayde ) : पौराणिक कथाओं में संजीवनी बूटी का उल्लेख देखने को मिलता है, उसी संजीवनी बूटी को हिमालयन बेरी के नाम से जाना जाता है। भगवान श्री राम ने जिस संजीवनी बूटी को लाने के लिए श्री हनुमान जी को भेजा था, वह बूटी लेह लद्दाख में पाई जाने वाली हिमालयन बेरी ही थी। इसी बूटी से लक्ष्मण जी का उपचार हुआ था और वे स्वस्थ हुए थे।

हिमालयन बेरी फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। हिमालयन बेरी फल को अंग्रेजी में बकथॉर्न (Buckthorn) फ्रूट कहां जाता है। हिमालयन बेरी लेह लद्दाख में सिंधु नदी के आसपास कांटेदार झाड़ियों में पाई जाती है। हिमालयन बेरी में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन पाया जाता है।

यदि देखा जाए तो लद्दाख में ऑक्सीजन की कमी होती है पर प्रकृति ने इस हिमालयन बेरी, जो कि लद्दाख में पाई जाती है इसमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन रखा है ताकि वहां रहने वाले लोग इसका इस्तेमाल करें और ऑक्सीजन की कमी को पूरा कर सकें।

हिमालयन बेरी की उत्पत्ति लगभग तीस अरब वर्ष पहले कार्बोनिफेरस युग में हुई थी। हिमालयन बेरी औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण हिमालयन बेरी का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है।

हिमालयन बेरी का फल ही नहीं बल्कि इसका जूस, बीज, पत्ते तथा झाड़ियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है इसलिए आप इन सब इस्तेमाल कर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए विस्तार विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से हिमालयन बेरी के फायदे के बारे में।

हिमालयन बेर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

हिमालयन बेरी में 428 प्रकार के पोषक तत्व और सक्रिय पदार्थ पाए जाते हैं। जिस कारण हिमालयन बेरी को पोषक तत्वों का खज़ाना भी कहा जाता है। हिमालयन बेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग, एंटी -इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर, ओमेगा 3, 7, 8 और 9, फैटी एसिड, फाइबर, फोलिक एसिड, कैरोटीनॉइड, फ्लेवोनोइड्स, लाइकोपीन के साथ विटामिन-ए, विटामिन- सी, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें 18 प्रकार के अमीनो एसिड और 24 प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं। जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

हिमालयन बेर के फायदे (Himalayan Berry Benefits in hindi)

  • हिमालयन बेरी में एंटी एजिंग, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम कर, त्वचा को ज्वां बनाये रखने में सहायक होते है। इसके अलावा हिमालयन बेरी में मौजूद ओमेगा 7 फैटी एसिड को ब्यूटीमॉलिक्यूल भी कहा जाता है जो त्वचा को ग्लो प्रदान कर, त्वचा को खूबसूरत बनाये रखने में सहायक होता है।
  • हिमालयन बेरी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करता है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है।
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हिमालयन बेरी का सेवन अच्छा होता है। दरअसल हिमालयन बेरी फल में और फलों की तुलना में अधिक विटामिन-सी पाया जाता है। जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और कई शारीरिक बीमारियों से बचाव करने में सहायक होता है।
  • हिमालयन बेरी में इतने पोषक तत्व पाए जाते हैं कि हिमालयन बेरी जूस के सेवन से आदमी 100 वर्षों से अधिक तक ज्वां रह सकता है और निरोगी जीवन जी सकता है। हिमालयन बेरी जूस प्रत्येक उम्र के स्त्री पुरुष तथा बच्चों के लिए फायदेमंद होता है।
  • हिमालयन बेरी में विटामिन-ए और कैरोटीनॉयड नामक एक महत्वपूर्ण एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली अन्य आंखों की समस्याओं से भी बचाव करता है।
  • हिमालयन बेरी में दर्द को कम करने वाले और एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजन को कम करने के लिए ) गुण पाए जाते हैं, जो गठिया के दौरान होने वाले जोड़ो की दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते है।
  • हिमालयन बेरी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, हृदय को स्वस्थ रखने के साथ हार्ट-अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है। इसके अलावा यह हृदय से जुड़े अन्य जोखिम से भी बचाव करने में सहायक होता है।
  • हिमालयन बेरी का सेवन, ब्लड प्रेशर, मोटापा, लीवर, सांस संबंधी रोग, मानसिक रोगों, यौन रोगों और यौन कमजोरी जैसी अन्य बीमारियों के उपचार में भी फायदेमंद होता है।

जानें बेर के फायदे और नुकसान – Jujube Fruit (Ber)

आवश्यक सूचना

हिमालयन बेरी फल का लाभ उठाने के लिए आप हिमालयन बेरी जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 10 ml हिमालयन बेरी जूस को 250ml पानी में मिलाकर एक बार सुबह और एक बार रात को खाने से पहले पीएं। इसके नियमित सेवन से आप कई रोगों से मुक्त रहेंगे।

जानें जंगली बेर खाने के फायदे – Jujube

Share this Article