नोनी प्रीमियम सिरप के फायदे – Benefits of Noni Premium Syrup

5 Min Read
नोनी प्रीमियम सिरप के फायदे - Benefits of Noni Premium Syrup

नोनी प्रीमियम सिरप के फायदे ( Noni premium syrup ke fayde ) : नोनी प्रीमियम सिरप के फायदे बहुत से होते हैं, नोनी एक फल है जो हरा, सफ़ेद और पीले रंग का होता है। नोनी फल में बहुत से आयुर्वेदिक गुण पाए जाते है जिसका इस्तेमाल एक उपयोगी औषधि के रूप में किया जाता है। नोनी एक सदाबहार पौधा है जिसके फलों के अलावा पत्तों, टहनियों और जड़ का उपयोग भी औषधि बनाने के लिए किया जाता है। नोनी का वैज्ञानिक नाम मोरिंडा साइट्रीफोलिया (Morinda Citrifolia) है।

नोनी सिरप में पाए जाने वाले पोषक तत्व

नोनी के जूस में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, लौह, फास्फोरस, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, प्रोटीन, वसा, फोलेट, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन ई, जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

नोनी के अन्य नाम

नोनी को हिंदी में नोनी तथा अंग्रेजी में चीज़ फ्रूट कहा जाता है। इसके अलावा नोनी को हॉन्ग एप्पल, अच, बाली, लेड, चीज तथा आक भी कहा जाता है।

नोनी प्रीमियम सिरप के फायदे ( Benefits of Noni Premium Syrup in hindi )

  • नोनी प्रीमियम सिरप कमजोरी को दूर करने में बेहद मददगार होता है। नोनी सिरप में पर्याप्त मात्रा में एनर्जी पाई जाती है जिसे पीने से शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। बहुत जल्द थकान और कमजोरी की समस्या होने पर नोनी सिरप का सेवन कर सकते है। नोनी सिरप का इस्तेमाल एक बहुत अच्छे एनर्जी बूस्टर के रूप में किया जा सकता है।
  • नोनी प्रीमियम सिरप पीना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नोनी प्रीमियम में विटामिन ई, विटामिन ए जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो त्वचा को स्वस्थ रखकर उसे सुंदर बनाने में मदद करते है। इसके अलावा नोनी सिरप में एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते है जो त्वचा को बैक्टीरिया से सुरक्षित रखकर त्वचा संबंधी कई रोगों से सुरक्षा करने में मदद करता है।
  • नोनी प्रीमियम सिरप शरीर के किसी भी भाग में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। नोनी सिरप में क्विनोन रिडक्टेज नामक एक एंजाइम पाया जाता है जो सूजन को कम करके सूजन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। गठिया के रोगियों के लिए नोनी सिरप का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। गठिया के दौरान सूजन और दर्द की समस्या को नोनी सिरप का सेवन करके दूर  किया जा सकता है।
  • नोनी प्रीमियम सिरप कैंसर जैसे घातक रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। धूम्रपान करने वाले लोगों में कैंसर तथा कीमोथेरेपी के खतरों से बचने के नोनी सिरप बेहद फायदेमंद होती है। नोनी सिरप में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते है जिससे शरीर को कई तरह के कैंसरों से सुरक्षा मिलती है।
  • नोनी प्रीमियम सिरप डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। नोनी सिरप में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों को नियमित रूप से नोनी सिरप पीनी चाहिए इससे डायबिटीज के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
  • नोनी प्रीमियम सिरप लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। नोनी सिरप में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो लिवर संबंधी समस्याओं को ठीक करके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते है। लिवर के रोगियों को नियमित रूप से नोनी सिरप पीनी चाहिए इससे उनकी समस्या खत्म हो जाएगी और लिवर मजबूत रहेगा।
  • नोनी प्रीमियम सिरप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बेहद मददगार होता है। नियमित रूप से नोनी सिरप पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नोनी सिरप में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को स्वस्थ्य रखकर कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा नोनी सिरप पीने से याददाश्त को भी बढ़ाया जा सकता है।

जानें पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने के लाभ

Share this Article