रोजाना सूर्य नमस्कार करने के फायदे – स्मरण शक्ति में वृद्धि

5 Min Read
रोजाना सूर्य नमस्कार करने के फायदे (Benefits of Suryanamaskar in Hindi)

रोजाना सूर्य नमस्कार करने के फायदे (rojana surya namaskar ke fayde) : रोजाना सूर्य नमस्कार करने के फायदे बहुत सारे हैं। सूर्य नमस्कार सुबह के समय किया जाने वाला एक योगासन है जिसे प्रतिदिन नियमित रूप से करने से शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी होता है। सूर्य नमस्कार में 12 प्रभावशाली आसन होते हैं। इसे करने से मन को शांति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। सूर्य नमस्कार सुबह-सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा माना जाता है, यह शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। सूर्य नमस्कार 12 मुद्राओं में किया जाने वाला योग है जो इस प्रकार हैं :-

  1. प्रणाम मुद्रा
  2. हस्त उत्तानासन
  3. हस्तपाद आसन
  4. अश्व संचालन आसन
  5. पर्वतासन
  6. अष्टांग नमस्कार
  7. भुजंगासन
  8. पर्वतासन
  9. अश्व संचालन आसन
  10. हस्तपाद आसन
  11. हस्त उत्तानासन
  12. प्रणाम मुद्रा

रोजाना सूर्य नमस्कार करने के फायदे (Benefits of Surya Namaskar in Hindi)

  • रोजाना सूर्य नमस्कार करने से मन शांत रहता है और एकाग्रता भी बढ़ती है। प्रतिदिन नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से हमारी सहनशक्ति और दिमागी क्षमता में तेजी से वृद्धि होती है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह मांसपेशियों के लिए सर्वोत्तम व्यायाम है।
  • सूर्य नमस्कार करने से मोटापे की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना इसे करने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी कम होती है। इस योग को करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिसके कारण शरीर अपने सही आकार में आ जाता है। सूर्य नमस्कार के कई आसन से हमारी शरीर की कुछ ग्रंथियां उत्तेजित हो जाती हैं जिससे पेट के अतिरिक्त वसा को कम करने में सहायता मिलती है।
  • रोजाना नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से अंतर्दृष्टि की शक्ति विकसित होती है। हमारे शरीर में मणिपुर चक्र होता है जिसे दूसरे मस्तिष्क के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारी अंतर्दृष्टि को विकसित कर हमें और अधिक स्पष्ट और केंद्रित बनाने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार करने से मणिपुर चक्र एक अखरोट के आकार से बढ़ कर एक हथेली के आकार का हो जाता है। मणिपुर चक्र का आकार बढ़ने के कारण हम सकारात्मक प्रवृत्तियों की और बढ़ने लगते हैं।
  • सूर्य नमस्कार करने से हमारा दिल का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही शरीर में खून का संचार बेहतर तरीके से होता है जो तनाव को कम करने में बेहद सहायक है। सूर्य नमस्कार के जरिए शरीर को डिटॉक्सीफाई होने में भी मदद मिलती है।
    जानें अंडे खाने के 20 फायदे – शरीर और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
  • नियमित तौर पर सूर्य नमस्कार करने से हमारे स्वास्थ्य में निखार आता है। सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं को अगर सही ढंग से किया जाए तो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन सभी मुद्राओं में गहरी सांस लेनी होती है जिससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है।
  • रोजाना सूर्य नमस्कार करने से हमारी स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है एवं हमारा नर्वस सिस्टम बेहतर होता है जिससे हमारी चिंता दूर होती है। सूर्य नमस्कार करने से थायराइड ग्लैंड की क्रिया सामान्य रहती है। इसके अलावा इस आसन से पुरे शरीर का व्यायाम होता है जिससे शरीर में लचीलापन आता है। जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से महिलाओं में अनियमित मासिक चक्र की समस्या नहीं रहती। इन आसनों को नियमित तौर पर करने से शरीर का दर्द भी खत्म होता है।
  • सूर्य नमस्कार करने से हमारी रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है। इन आसनों को करने के दौरान हमारी मांसपेशियों, लिगामेंट्स एवं रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव आता है जिससे कमर लचीली होती है।
  • रोजाना नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से हमारी शारीरिक मुद्रा में सुधार आता है। कई बार झुक कर चलने या बैठने के कारण हमारे शरीर की बनावट पर इसका बुरा असर पड़ता है जिससे हमारा शारीरिक विकास ठीक तरीके से नहीं हो पाता। लेकिन सूर्य नमस्कार करने से हमारी शारीरिक मुद्रा में सुधार होने लगता है और शरीर का सारा दर्द भी खत्म हो जाता है।
  • सूर्य नमस्कार करने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर हो जाता है। इन आसनों को नियमित रूप से करने से पेट में गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्या नहीं रहती, जिससे पेट हमेशा हल्का बना रहता है और हम अच्छा महसूस करते हैं।

जानें काले अंगूर खाने के 10 फायदे – झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा

Share this Article