अंजीर के फायदे और नुकसान – Anjeer (Fig)

8 Min Read
अंजीर के फायदे और नुकसान - Anjeer (Fig)

अंजीर के फायदे और नुकसान ( Anjeer ke fayde aur nuksan ) : अंजीर के फायदे और नुकसान कई होते हैं। अंजीर एक सूखा फल है, जिसका सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों प्रकार से किया जा सकता है। अंजीर (Anjeer) को अंग्रेजी में Fig (फिग) कहा जाता है और अंजीर की तासीर गर्म होती है। अंजीर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं, एक जिसकी खेती की जाती है, इस अंजीर के पत्ते व फल बड़े-बड़े होते हैं। दूसरा जंगली अंजीर, इस अंजीर के फल और पत्ते खेती वाले अंजीर से छोटे होते हैं। Benefits and harms of Anjeer in hindi.

अंजीर के फायदे और नुकसान (Benefits and harms of figs in hindi)

अंजीर एक ऐसा फल है, जिसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक बीमारियों के लक्षणों को कम कर, उनसे बचाव करने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। लेकिन अंजीर का अधिक सेवन कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए अंजीर का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से अंजीर के फायदे और नुकसान के बारे में।

अंजीर के अन्य भाषाओं में

अंजीर को हिंदी, गुजराती, उर्दू, बंगाली, मराठी और नेपाली में अंजीर कहा जाता है। इसके अलावा संस्कृत में अंजीरकम्का व कोदुम्बरिकाफलम् और तमिल में सीमईयट्टी व सिमाअली कहा जाता है।

भारत में अंजीर की खेती

भारत में अंजीर की खेती मुख्य रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में की जाती है।

अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अंजीर में पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम के साथ विटामिन सी व फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अंजीर के सेवन का तरीका

अंजीर के सेवन का सही तरीका यह है कि इसे या तो ऐसे ही खाएं या फिर छिलका उतार कर खा सकते हैं। इसके अलावा सैंडविच, सलाद, आइसक्रीम, मीठे व्यंजन, केक, जैम, दलिया और सूप आदि में अंजीर का उपयोग कर सेवन किया जा सकता है। Benefits of Anjeer in hindi.

अंजीर के फायदे (Benefits of figs in hindi)

  • हड्डी स्वास्थ्य के लिए अंजीर में मौजूद कैल्शियम प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाएं रखने के साथ बढ़ती उम्र में होने वाले हड्डी  फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है।
  • अंजीर में मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पोटेशियम युक्त खाद्य का सेवन, उच्च रक्तचाप को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करता है। इसलिए उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए अंजीर का सेवन लाभदायक होता है।
  • अंजीर में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते हैं और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं इसलिए कैंसर से बचाव के लिए, अंजीर को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
  • शारीरिक कमजोरी को दूर कर, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए अंजीर का सेवन लाभदायक होता है। सूखे अंजीर में 249 कैलोरी पाई जाती है, जो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होती है। शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल जरूर करें।
  • वजन को कम करने के लिए अंजीर का सेवन फ़ायदेमंद होता है, क्योंकि अंजीर में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होती है। जो वजन को कम करने में मदद करती है।

जानें नीलगिरी तेल के फायदे और नुकसान – Eucalyptus Oil

  • अंजीर के फायदे पुरुषों के लिए या पुरुषों के लिए अंजीर लाभ – अंजीर के फायदे पुरुषों के लिए काफी लाभकारी हैं, अंजीर का सेवन, प्रजनन क्षमता और यौन शक्ति को बढ़ा सकता है। एक शोध के अनुसार, अंजीर की पत्तियों की अर्क, शुक्राणुओं की गुणवत्ता व संख्या में वृद्धि करने में सहायक हो सकती है। इसके अलावा अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, शुक्राणुओं को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने में मदद करते हैं।
  • महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे – महिलाओं के लिए अंजीर काफी फायदेमंद है, सूखे अंजीर का सेवन, महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • रोग – प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अंजीर का सेवन अच्छा होता है। अंजीर में इम्यूनोमॉड्यूलेटर गुण पाए जाते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर, शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं।
  • अंजीर में एंटीडायबिटिक प्रभाव पाया जाता है जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करता है और मधुमेह से बचाव करने में सहायक होता है। इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए अंजीर का सेवन लाभदायक होता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए अंजीर में मौजूद फाइबर, मुख्य रूप से कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह गैस, कब्ज और अपच जैसी अन्य पेट समस्याओं से भी बचाव करने में मदद करता है।
  • अंजीर के पत्तों को लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। एक शोध के अनुसार, अंजीर की पत्तियों में हेपटोप्रोटेक्टीवे (लिवर संरक्षण) गुण पाए जाते हैं, जो हानिकारक तत्वों से लिवर की रक्षा करते हैं और लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। स्वस्थ लिवर के लिए आप अंजीर की पत्तियों के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंजीर की पत्तियों की चाय बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंजीर का सेवन, शरीर में लिपोप्रोटीन (HDL-C) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ता है। जो हृदय को स्वस्थ रखने के साथ हृदय से जुड़े रोगों को भी दूर करता है।

जानें अंजीर शेक के फायदे और नुकसान – Anjeer (Common fig)

अंजीर के नुकसान (Losses of Anjeer in hindi)

  • कुछ लोगों को फ्रूट एलर्जी की समस्या होती है इसलिए किसी भी व्यक्ति को अंजीर के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है, तो वह व्यक्ति अंजीर का सेवन करने से बचे।
  • अंजीर में उच्च रक्तचाप को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, इसलिए अंजीर का अधिक सेवन लो ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं को सेवन करता है, तो वह व्यक्ति अंजीर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

जानें मुनक्का के फायदे पुरुषों के लिए

Share this Article