आलूबुखारे के रस के फायदे और नुकसान – Plums Juice

6 Min Read
आलूबुखारे के रस के फायदे और नुकसान - Plums Juice

आलूबुखारे के रस के फायदे और नुकसान ( aalu bukhare ke ras ke fayde aur nuksan ) : आलूबुखारा एक गुणकारी मौसमी फल है, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं। आलूबुखारा को अंग्रेजी में प्रून (Prune, Plums) कहा जाता है और आलूबुखारा की तासीर ठंडी होती हैं। आलूबुखारा फल और जूस, दोनों रूपों में लाभकारी है।

आलूबुखारे के रस के फायदे और नुकसान (Plum Juice benefits and harms in hindi)

भारत में मुख्य रूप से आलूबुखारा की खेती जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा दक्षिण भारत में नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में की जाती हैं। आलूबुखारे रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व, अच्छी सेहत के साथ कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। इसके अलावा बीमारी की अवस्था में यह बीमारी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से आलूबुखारे के रस के फायदे और नुकसान के बारे में।

आलूबुखारे के अन्य भाषाओं में नाम

आलूबुखारे को हिंदी में आलूबुखारा, संस्कृत में आल्लूक व अल्लू वरक्तफल, गुजराती में पीच व आलूबुखारा, तमिल में अलुप्पुक्काराप्लम, बंगाली में आलूबुखारा और नेपाली में आरु बखाडा कहा जाता है।

आलूबुखारे के रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

आलूबुखारे के रस में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज के साथ विटामिन-ए, विटामिन- बी-6 और विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आलूबुखारे के रस के फायदे

  1. आलूबुखारे के रस में मौजूद कैल्शियम, हड्डी स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोग और फ्रैक्चर के जोखिम से भी बचाव करने में सहायक होता है।
  2.  आलूबुखारे में एंटी-कैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते हैं और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए आलूबुखारे के रस का सेवन फायदेमंद होता है।
  3.  आलूबुखारे में मौजूद विटामिन-ए, आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली अन्य आंखों की समस्याओं से भी बचाव करता है। शरीर में विटामिन-ए की कमी के कारण रतौंधी, आंखों का सूखना और मोतियाबिंद होने की संभावना बढ़ जाती हैं इसलिए इन सभी संभावनाओं को रोकने के लिए आलूबुखारे के रस का सेवन फायदेमंद होता है।
  4. शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आलूबुखारे के रस का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती है, वहीं आलूबुखारा आयरन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होता हैं।
  5.  आलूबुखारे में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो उच्च रक्तचाप को कम कर सकती है। दरअसल विशेषज्ञों के अनुसार पोटेशियम युक्त आहार का सेवन, उच्च रक्तचाप को कम कर सकता है इसलिए कहा जा सकता है कि आलूबुखारे के रस में मौजूद पोटेशियम, उच्च रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद कर सकता है।
  6. आलूबुखारे रस में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होती है। इसके अलावा फाइबर कब्ज, अपच और गैस जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता है।
  7. आलूबुखारे के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों के जोखिम का खतरा कम रहता हैं। इसके अलावा आलूबुखारा में मौजूद पोटेशियम और विटामिन-के, हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है।
  8. वजन को कम करने के लिए आलूबुखारे के रस का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल आलूबुखारे में मौजूद फाइबर, पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होता है, जो वजन को कम करने में आपकी मदद करता है।

जानें गन्ने के रस के फायदे और नुकसान – Sugarcane Juice Benefits

आलूबुखारा रस के नुकसान

  1. कुछ लोगों को फ्रूट एलर्जी की समस्या है होती हैं इसलिए उन लोगों को आलूबुखारे के रस के सेवन से भी एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  2. आलूबुखारा या आलूबुखारे रस में शर्करा की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं इसलिए आलूबुखारे रस का अधिक मात्रा में सेवन, रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  3. आलूबुखारे रस का अधिक मात्रा में सेवन वजन बढ़ना, निर्जलीकरण और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याओं का कारण बन सकता हैं।
  4. अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता हैं, तो वह व्यक्ति आलूबुखारे रस का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह ले।

जानें प्याज के रस के फायदे और नुकसान – Onion Juice

Share this Article