गन्ने के रस के फायदे और नुकसान – Sugarcane Juice Benefits

6 Min Read
गन्ने के रस के फायदे और नुकसान

गन्ने के रस के फायदे और नुकसान (ganne ke ras ke fayde aur nuksan) : गन्ने के रस के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। गन्ने का रस एक मशहूर पेय है, जो शरीर के लिए सेहतमंद और गुणकारी पेय है। गन्ने का रस गर्मियों का सबसे खास पेय है, जो शरीर को तरोताजा बनाए रखने में सहायक होता है। यह शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी पूरा करता है। Advantages and disadvantages of sugarcane juice in hindi.

गन्ने के रस के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Sugarcane Juice in hindi)

गन्ने के रस में कैल्शियम, क्रोमियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कोबाल्ट और फास्फोरस जैसे भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होते है। लोग पूछते हैं कि गन्ने की तासीर कैसी होती है? (ganne ke ras ki taseer kaisi hoti hai) गन्ने की तासीर ठंडी होती है।

गन्ने के रस के फायदे (Benefits of Sugarcane Juice in hindi)

  • गन्ने के रस का सेवन मूत्र से जुड़ी समस्याओं में आराम पाने के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोगों को पेशाब करते समय दर्द, जलन जैसी समस्याएं होती हैं और इस समस्या को डिस्यूरिया कहा जाता है। इस समस्या से आराम पाने के लिए गन्ने के रस का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। कम मात्रा में पेशाब आने वाली समस्या और अन्य पेशाब से जुड़ी समस्याओं में भी गन्ने के रस का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • गन्ने के रस का सेवन पीलिया मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अक्सर पीलिया के मरीजों को गन्ने का रस पीने को बोला जाता है, क्योंकि यह लिवर के लिए फायदेमंद होता है। पीलिया के दौरान होने वाली लिवर की कमजोरी में, गन्ने का रस पीने से यह लिवर की कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है।
  • गन्ने के रस का सेवन गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लाभदायक होता। डिहाइड्रेशन, गर्मियों के दिनों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को बोला जाता है। गर्मियों में गन्ने के रस का सेवन पानी की कमी को पूरा कर डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है।
  • कैंसर की खपत को कम करने के लिए गन्ने के रस का सेवन करना लाभदायक होता है। गन्ने के रस में ट्रायसिन नामक एक फ्लेवोन पाया जाता है, जो एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर होता है। इसलिए गन्ने के रस का सेवन, कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है और हमें कैंसर से बचाने में सहायक होता है।
  • गले में दर्द की समस्या में गन्ने के रस का सेवन करना फायदेमंद होता है। गले में टॉन्सिल्स जैसी परेशानियों में भी गन्ने के रस का सेवन करने से आराम मिलता है साथ ही गन्ने के रस का सेवन करने से गला खराब, जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं को भी ठीक किया जा सकता है ।
  • घाव को भरने के लिए गन्ने के रस का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार बताया गया है कि गन्ने का रस घाव को भरने में सहायक हो सकता है। एक अन्य शोध में यह भी बताया गया कि गन्ने की शक़्कर का उपयोग, घाव को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है।
  • गन्ने के रस का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। गन्ने के रस में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट तत्व हमारी त्वचा में नमी बनाये रखने के साथ चेहरे पर होने वाले कील मुहासे और दाग धब्बों को कम करने में सहायक होता है। साथ ही बढ़ती उम्र में चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को कम कर त्वचा को ज्वां बनाये रखने में सहायक होता है।
  • शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गन्ने के रस का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार गन्ने में हेपाटोप्रोटेक्टिव और एन्टीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में सहायक होते है। गन्ने का रस शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर कर ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।
  • वजन को कम करने के लिए गन्ने के रस का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार गन्ना फाइबर युक्त है। डाइटरी फाइबर वजन को कम करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि गन्ने के रस के सेवन से वजन को कम किया जा सकता है।

जानें अल्फाल्फा के फायदे और नुकसान – Alfalfa

गन्ने के रस के नुकसान (Losses of Sugarcane Juice in hindi)

  • गन्ना ठंडी तासीर का होता है।  गन्ने की तासीर ठंडी होने के कारण सर्दियों में गन्ने के रस का सेवन करने से सर्दी-जुकाम व खांसी-बुखार आदि हो सकता है। इसलिए सर्दियों में गन्ने के रस के सेवन से बचे।
  • गन्ने के रस का सेवन बाजार में करते समय, दुकान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। यदि दुकान में गंदगी है तो, वह बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा बना रहता है। ऐसी दुकान से गन्ने का रस पीने से बचें।
  • काफी देर से रखे गन्ने के रस का सेवन न करें, क्योंकि गन्ने का रस जल्दी ही ख़राब हो जाता है। ऐसे में ज्यादा देर से रखें गन्ने के रस का सेवन न करें, यह स्वस्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जानें अदरक के फायदे और नुकसान – Ginger benefits, Side effects

Share this Article