अलसी तेल के फायदे और नुकसान – Flaxseed Oil Benefits

8 Min Read
अलसी तेल के फायदे और नुकसान

अलसी तेल के फायदे और नुकसान ( alsi ke tel ke fayde aur nuksan ) : अलसी तेल के फायदे और नुकसान कई होते हैं। अलसी (flax) एक प्रकार बीज है, जिसका उपयोग कई प्रकार के व्यंजनों से लेकर तेल बनाने के लिए  किया जाता है। अलसी की तासीर गर्म होती है। आयुर्वेद के अनुसार अलसी एक प्रकार की जड़ी बूटी है। जिसका उपयोग आयुर्वेदिक औषधीय के रूप में किया जाता है। स्थानों के प्रकृति के अनुसार, अलसी अगल-अगल रंग, रूप और आकार में पायी जाती है।

विश्व में अलसी के बीज सफेद, लाल, भूरे और हल्के काले रंग के पाए जाते है। अलसी मुख्य रूप से गर्मी वाले स्थानों में पायी जाती है। अलसी में औषधीय गुण होने के कारण, यह कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। इसके अलावा अलसी त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।

अलसी तेल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of flaxseed oil in hindi)

इसके अलावा बात करें, अलसी के तेल के फायदे और नुकसान कि तो, अलसी तेल की उचित मात्रा कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के साथ, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। लेकिन अलसी तेल का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए अलसी तेल का उपयोग करने से पहले, हमारे इस आर्टिकल से अलसी तेल के फायदे और नुकसान दोनों को विस्तार से  जान लें।

अलसी में पाए जाने वाले पोषक तत्व-

अलसी में  विटामिन-बी1, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम, सेलेनिमय, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, कॉपर और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा अलसी में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड, पाया जाता है।

अलसी के अन्य भाषाओं में नाम –

अलसी को हिंदी में अलसी, तीसी, संस्कृत में अतसी, नीलपुष्पी व उमा, मराठी में जवस व अलशी, तमिल में अलिविराई, बंगाली में तिसी और नेपाली व गुजरती में अलसी ही कहा जाता है।

अलसी के सेवन का तरीका

अलसी का सेवन कई व्यंजनों के साथ किया जा सकता है। साथ ही अलसी को भूनकर और पीसकर भी सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा अलसी के बीजों का तेल बनाकर उपयोग किया जा सकता है।

अलसी तेल के फायदे ( Benefits of flaxseed oil in hindi )

  • हृदय को स्वस्थ रखने के लिए, अलसी के तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। अलसी तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ओमेगा -3 फैटी एसिड, हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, जो हृदय को 90 प्रतिशत हृदय रोगों के जोखिम से बचता है। इसलिए कहा जा सकता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अलसी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए, अलसी तेल का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार अलसी का तेल, इंसुलिन के स्‍तर को सामान्य रखने में सहायक होता है। शरीर में कम इंसुलिन, रक्त में मौजूद शुगर का उच्च स्तर का कारण बनता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अलसी तेल का सेवन इंसुलिन को सामान्य रखने में मदद करता है, जो मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक है।
  • वजन को करने के लिए, अलसी  तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। अलसी तेल शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है। इसलिए बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए अलसी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए, अलसी तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी तेल में अल्‍फा-लिनोलेनिक एसिड (तेल में पाए जाने वाला यौगिक )पाया जाता है और यह यौगिक खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा कई शोध के अनुसार, जो लोगों नियमित रूप से अलसी तेल का सेवन करते है, उन लोगों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अलसी तेल का उपयोग आहार में शामिल किया जा सकता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी अलसी तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। अलसी तेल में  एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होते है और कैंसर से बचाव करने में  मदद करता है। इसलिए अलसी तेल का नियमित उपयोग कैंसर से बचाव करने के साथ कैंसर के लक्षणाें को कम करने में भी सहायक होता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए, अलसी के तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार, कुछ महिलाओं को 12 हफ्तों तक अलसी के तेल बने खाद्य पदार्थों का सेवन कराया गया और पाया गया कि उन महिलाओं की त्वचा गोरी और चमकदार हुई। इसलिए कहा जा सकता है कि त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने के लिए अलसी के तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा अलसी तेल त्वचा की सूजन को कम करने में भी सहायक होता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए अलसी के तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। अलसी तेल में मौजूद पोषक तत्व, बालों को हाइड्रेट करने में सहायक होते है। इसके अलावा बालों के विकास और उनको मजबूत बनाए रखने के लिए, अलसी तेल का उपयोग बालों में लगा कर कर सकते है। अलसी का  तेल बालों को झड़ने से रोकने के साथ बालों की अन्य समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है।
  • कब्ज और दस्त की समस्या में भी अलसी तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। अलसी के तेल में लैक्सेटिव गुण पाए जाते है, जो कब्ज की समस्या को दूर करें में मदद करते है। इसके अलावा अलसी तेल में मौजूद पोटेशियम में, एंटीडायरियल का प्रभाव पाया जाता है, जो दस्त की समस्या में राहत दिला सकते है।

अलसी तेल के नुकसान ( Losses of flaxseed oil in hindi )

  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति अलसी के तेल का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • कुछ संवेदनशील लोगों को अलसी के तेल के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में उन लोगों को अलसी के तेल के सेवन से बचना चाहिए।
  • गर्भवस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए अलसी के तेल का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अलसी के तेल का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • अलसी तेल का अधिक मात्रा में सेवन, दस्त का कारण बन सकता है।

जानें अलसी के फायदे और नुकसान – Flaxseed Benefits

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article