दाद का घरेलू उपचार

6 Min Read
दाद का घरेलू उपचार

दाद का घरेलू उपचार ( daad ka gharelu upchar ) : दाद का घरेलू उपचार कई होते है। दाद एक प्रकार का त्वचा रोग है जो त्वचा पर टीनिया नामक फंगस के कारण होता है। यह फंगस त्वचा, नाखूनों व बालों के मृत ऊतकों में रहकर त्वचा को खुजलीदार, दरदरा व लालिमा युक्त बना देते है।

दाद को अंग्रेजी भाषा में रिंगवार्म (ringworm) भी कहा जाता है। दाद के डॉक्टरी उपचार होने के अलावा कई घरेलू उपचार भी होते है जिनको अपनाकर दाद की समस्या को दूर किया जा सकता है। दाद का घरेलू उपचार की पूरी जानकारी नीचे दी गयी है –

दाद के लक्षण

दाद में खुजली होना एक सामान्य लक्षण है। अन्य दाद के लक्षण है –

  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना।
  • त्वचा पर गोल-गोल और उभरे हुए चकत्ते होना।
  • त्वचा पर बने चकत्तों पर तेज खुजली होना।
  • त्वचा पर जलन होना।

दाद होने के कारण

दाद का घरेलू उपचार जानने से पहले दाद होने के कारण जान लेना जरुरी है। दाद एक फंगल संक्रमण है जो फफूंदी की भांति त्वचा की बाहरी कोशिकाओं को प्रभावित करते है। त्वचा पर होने वाला एक दाद शरीर के दूसरी भाग पर आसानी से फ़ैल जाता है। दाद किसी संक्रमित वस्तु जैसे – तौलिया, कपड़ा, बुरुश, कंघी आदि को छूने से हो सकते है। इसके अलावा संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से भी दाद की समस्या हो सकती है।

दाद का घरेलू उपचार

  • दाद की परेशानी को दूर करने के लिए सिरका फायदेमंद होता है, सेब के सिरके में एंटी फंगल गुण पाए जाते है जो त्वचा में होने वाले दाद को तुरंत ठीक करने में सहायक होते है। सेब के सिरके की थोड़ा मात्रा लेकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाते है।
  • हल्दी का उपयोग दाद की समस्या को खत्म करने के लिए किया जाता है, हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और दर्द निवारक गुण मौजूद होते है जो त्वचा में होने वाले दाद से छुटकारा दिलाने में मददगार होती है। हल्दी पाउडर लेकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को संक्रमित हिस्से पर लगाए और सूखने के बाद इसे धों लें इससे लाभ होगा।
  • दाद को ठीक करने के लिए पपीता लाभकारी है, दाद की परेशानी होने पर कच्चे पपीता के टुकड़े को प्रभावित भाग पर लगाए। कच्चे पपीते में एंटी फंगल गुण पाए जाते है जो संक्रमण से होने वाले त्वचा रोगों को ठीक करने में कारगर होते है।
  • लहसुन दाद को ठीक करने में काफी असरदार होता है, लहसुन में एंटी फंगल गुण मौजूद होते है, लहसुन की 2 से 3 कलियों का पेस्ट बनाकर इसको दाद पर लगाए। अच्छे परिणामों के लिए इस विधि को समय-समय पर प्रयोग करें इससे दाद जल्द ठीक हो जाएंगे।
  • एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा से दाद को खत्म करने के लिए किया जाता है, एलोवेरा में मौजूद गुण दाद में होने वाली खुजली और सूजन को दूर करने में कारगर होते है। एलोवेरा के जेल को प्रभावित भाग पर लगाने से दाद जल्द ही ठीक हो जाते है। नियमित रूप से इस विधि को अपनाने से दाद के रोगियों को फायदा होता है।
  • दाद में मुलेठी हितकारी मानी जाती है, मुलेठी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और फंगल से त्वचा की रक्षा करने में मददगार होते है। मुलेठी से बने जूस का सेवन करने से दाद व अन्य त्वचा संबंधी रोगों से बचा जा सकता है।
  • टी ट्री आयल की सहायता से दाद को साफ़ किया जा सकता है, टी ट्री आयल में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है जो त्वचा संक्रमणों को दूर करके त्वचा को स्वस्थ्य रखने में सहायक होते है। नियमित रूप से टी ट्री आयल को त्वचा के संक्रमित भाग पर लगाए इसे लगाने से फायदा होगा।
  • दाद के रोगियों के लिए नारियल तेल का उपयोग करना हितकारी होता है, नारियल तेल में एंटीफंगल एवं एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो त्वचा को संक्रमित होने से रोकने में मदद करते है। त्वचा से संक्रमित होने पर दाद उत्पन्न हो जाते है जिनसे छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल लगाना चाहिए इससे अच्छे परिणाम दिखाई देंगे।
  • दाद को साफ करने के लिए ओरगेनो ऑयल का इस्तेमाल करें, ओरगेनो ऑयल त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी कारगर होता है। त्वचा के संक्रमित होने पर यानी त्वचा पर दाद होने पर ओरगेनो ऑयल का उपयोग करें। इसके अलावा दाद की समस्या को दूर करने के लिए लेमनग्रास आयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • दाद का घरेलू उपचार में नीम बेहद लाभदायक होता है, नीम का उपयोग त्वचा से जुड़े कई रोगों के उपचार के लिए किया जाता है। नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो त्वचा में होने वाले दाद को खत्म करने में बहुत असरदार होते है। दाद को ठीक करने के लिए नीम के पत्तों का रस संक्रमित भाग पर लगाए या रोजाना नीम का जूस पिएं।

Share this Article