हरे प्याज के फायदे और नुकसान – Green Onions

हरे प्याज के फायदे और नुकसान : हरे प्याज को अंग्रेजी में स्प्रिंग अनियन (Spring Onion) या ग्रीन अनियन (Green Onion) कहा जाता है। हरे प्याज की तासीर गर्म होने के कारण, लोग इसका सेवन सर्दियों में ज्यादा पसंद करते है। जब प्याज को उगाया जाता है, तो सब से पहले उसमें हरे रंग के पत्तों के साथ सफेद रंग का एक छोटा प्याज निकलता है, जिसे हरे प्याज के नाम से जाना जाता है। हरे प्याज उपयोग सब्जी बनाने से लेकर कई प्रकार के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है।
Contents
हरे प्याज के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Green Onions in hindi)
हरे प्याज में फास्फोरस, मैंगनीज, पोटेशियम, क्रोमियम, मैग्नीशियम, फाइबर और सल्फर के साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी 2 पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य लाभों के लिए फायदेमंद होता होता है। हरे प्याज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन होने के कारण, हरे प्याज का उपयोग चाइनीज फूड और दवा बनाने के लिए भी किया जाता है। हरे प्याज में कम कैलोरी होने के साथ सल्फर की उच्च मात्रा होती है, जो अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होती है। हरे प्याज के फायदे के साथ इसके अत्यधिक सेवन से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए हरे प्याज का सेवन करने से पहले, विस्तार में यह जानना जरुरी है कि, हरे प्याज से होने वाले फायदे और नुकसान क्या है।
हरे प्याज के फायदे (Benefits of Green Onion in hindi)
- गठिया से पीड़ित रोगियों के लिए हरे प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। हरे प्याज में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण, यह गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।
- आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए भी हरे प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। हरे प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन- ए पाया जाता है। विटामिन-ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए भी हरे प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। हरे प्याज में मौजूद कैल्शियम, हड्डियों को मजबूत रखने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक होता है। हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए, नियमित रूप से हरे प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
- अस्थमा से पीड़ित रोगियों के हरे प्याज का सेवन लाभदायक होता है। हरे प्याज़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाने के कारण, यह अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, सांस नली में आने वाली सूजन को कम करने में सहायक होता है।
- मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए भी हरे प्याज का सेवन लाभदायक होता है। हरे प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो शरीर के रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है और मधुमेह रोग से बचाने में सहायक होता है।
- पाचन तंत्र को बेहतरीन बनाए रखने के लिए भी हरे प्याज का सेवन लाभदायक होता है। हरे प्याज में पाए जाने वाला फाइबर, पाचन की क्षमता को बढ़ाने के साथ पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
- कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए भी हरे प्याज का सेवन फायदेमंद होता है, हरे प्याज़ में एलिल सल्फाइड और फ्लेवोनाइड जैसे तत्व पाए जाते है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होते है और कैंसर से बचाव करते हैं।
- रक्तचाप को सामान्य रखने के लिए हरे प्याज का सेवन लाभदायक होता है। एक अध्ययन के अनुसार, हरे प्याज में हाइपरटेंसिव का प्रभाव पाया जाता है, जो रक्तचाप को कम करने वाला गुण हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि हरे प्याज का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।
- हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हरे प्याज का सेवन फायदेमंद है। एक अध्ययन से पता चलता है कि हरे प्याज में कुछ ऐसे तत्व पाया जाता है, जो रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक होता है। जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी अन्य हृदय के जोखिम को कम करने के साथ, हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
- फंगल संक्रमण से बचाव के लिए भी हरे प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। हरे प्याज में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते है। जो बैक्टीरिया और फंगल से होने संक्रमण से बचाव और उनके प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं।
- हिस्टीरिया (मानसिक बीमारी) के रोगियों के लिए भी हरे प्याज का उपयोग फायदेमंद होता है। हरे प्याज में एंटी-हिस्टामाइन गुण पाया जाता है। अगर हिस्टीरिया रोगी बेहोश हो जाये तो, उसे होश में लाने के लिए, हरे प्याज को कूटकर सुंघाए, इससे रोगी को होश आ जायेगा।
- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हरे प्याज का सेवन लाभदायक होता है। हरे प्याज में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है, जो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए मुख्य घटक के रूप में कार्य करते है और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।
- हरे प्याज का सेवन त्वचा को कोमल और चमकदार बनाये रखने के लिए फायदेमंद होता है। हरे प्याज में मौजूद मैक्रो न्यूट्रिएंट्स (वे पोषक तत्व जिनकी शरीर को ज्यादा आवश्यकता होती है और विटामिन सी, ये दोनों शरीर में कोलेजन (एक प्रकार का प्रोटीन) का निर्माण करते है। जिससे त्वचा की झुर्रियां बनना रुक जाती है और त्वचा कोमल और सुन्दर लगने लगती है।
- हरे प्याज का सेवन वजन को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। हरे प्याज में कैलोरी और फैट कम होने के कारण, हरे प्याज का सेवन वजन को कम करने में सहायक हो सकता है।
जानें प्याज के फायदे और नुकसान – Onion Benefits, Side effects।
हरे प्याज़ के नुकसान (Losses of Green Onion in hindi)
- कुछ संवेदनशील लोगों को प्याज से एलर्जी होती है। उन लोगों को हरे प्याज से भी एलर्जी हो सकती है। ऐसे में उन लोगों को हरे प्याज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- हरे प्याज में फाइबर की भरपूर मात्रा पाए जाने के कारण, इसका अत्यधिक सेवन गैस, पेट फूलना और मतली जैसी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
- हरे प्याज में मूत्रवर्धक गुण भी पाए जाते है, इसलिए हरे प्याज का अत्यधिक मात्रा में सेवन, बार बार पेशाब आने जैसी समस्या का कारण बन सकता है।
- हरे प्याज के सेवन से, मुंह से बदबू आने जैसी समस्या भी हो सकती है।
- हरे प्याज में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाए जाने के कारण, इसका अत्यधिक सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
जानें तुलसी के बीज के फायदे – Basil seeds Benefits।
- हिमालया स्पिमैन टैबलेट उपयोग का तरीका, फायदे और साइड इफेक्ट्स
- Tentex forte tablet uses in hindi | benefits and side effects
- अलसी के फायदे पुरुषों के लिए – Benefits of Flaxseed for men
- शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए – Shatavari benefits for Men
- खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय
- महाशक्ति रसायन के फायदे और नुकसान, उपयोग
Google News पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, ट्विटर पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।