सोते समय लहसुन खाने के फायदे

7 Min Read
सोते समय लहसुन खाने के फायदे

सोते समय लहसुन खाने के फायदे ( sote samay lahsun khane ke fayde ) : लहसुन को अंग्रेजी में (Garlic) कहते हैं। लहसुन की तासीर गर्म होती है परन्तु इसका किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन में स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण दुनियाभर के व्यंजनों में लहसुन का अच्छी-खासी मात्रा में उपयोग किया जाता है। लहसुन की खेती आमतौर पर उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मद्रास एवं गुजरात में की जाती है।

लहसुन स्वाद में कसैला, मीठा, नमकीन, तीखा एवं कड़वा होता है। लहसुन का इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों में एक सप्लीमेंट के रूप में भी किया जाता है। हमने आपको अपने पिछले आर्टिकल में लहसुन के फायदे एवं उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोते समय लहसुन खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

अन्य भाषाओं में लहसुन के नाम

लहसुन को संस्कृत में रसोन (Rason), उग्रगन्ध (Ugragandha), महौषध (Mahaushadha) एवं यवनेष्ट (Yavaneshtha) गुजराती में शूनम (Shunam), तमिल में वेल्लापुंडू (Vallaipundu), बंगाली में रसून (Rasoon), मराठी में लसूण (Lasun) एवं तेलुगु में वेल्लुल्लि (Velulli) के नाम से जाना जाता है।

लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लहसुन में ऊर्जा, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, सेलेनियम, जिंक, विटामिन C, थियामिन, नियासिन, फोलेट, विटामिन Bआदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लहसुन के उपयोग का तरीका

लहसुन को भोजन बनाने में, सूप बनाने में, गार्लिक टी बनाने में, घी में भूनकर एवं खाली पेट कच्ची या सूखी लहसुन की कली का सेवन किया जा सकता है।

सोते समय लहसुन खाने के फायदे (Benefits of eating Garlic at Bedtime in hindi)

  • सोते समय लहसुन का सेवन करने से पुरुषों की सेक्स लाइफ में सकारात्मक रूप से सुधार होता है जिससे उनकी मर्दाना ताकत को बढ़ावा मिलता है। दरअसल, लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा देने वाले गुण पाए जाते हैं जिससे पुरुषों को बहुत फायदा मिलता है। इसके आलावा लहसुन के उपयोग से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में भी वृद्धि होती है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।
  • रोजाना रात को सोते समय एक लहसुन की कली खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है जिससे कमजोर हड्डियों की समस्या से छुटकारा मिलता है। लहसुन में पोटेशियम एवं फास्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिसकी मदद से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है। हड्डियों की समस्या से जूझ रहे लोगों को रात में सोने से पहले लहसुन का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।
  • सोते समय लहसुन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे कई प्रकार की बीमारियों एवं संक्रमण के खतरों से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है।
  • सोते समय कच्चे लहसुन के उपयोग से बुखार, सर्दी-जुकाम एवं गले में खराश की समस्या से छुटकारा मिलता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है जो बुखार एवं सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है जिससे बुखार एवं सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिलती है।
  • सोते समय लहसुन का सेवन करने से कमजोरी एवं चक्कर आने जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। रात को सोते समय एक कच्चा लहसुन का सेवन करने से शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है जिससे शरीर को फिट रखने में बहुत मदद मिलती है। कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हो सोते समय लहसुन का उपयोग करने से बहुत फायदा मिलता है।
  • रोजाना रात को सोने से पूर्व लहसुन के उपयोग से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। एक शोध के अनुसार, लहसुन का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है जिससे हृदय संबंधी बीमारियों के खतरों को कम करने में आसानी होती है। इसके अलावा रोजाना नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  • सोते समय लहसुन का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरों से बचा जा सकता है। लहसुन में एंटी-कैंसर के गुण पाए जाते हैं जिससे प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं पेट के कैंसर से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है।

जानें लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान – Garlic Oil

  • सोते समय लहसुन की एक कली का सेवन करने से फंगल इन्फेक्शन के खतरों से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है। लहसुन में एंटी-फंगल के गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से शरीर में फंगल संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा, लहसुन के उपयोग से त्वचा की खुजली की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • रोजाना रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करने से मधुमेह जैसी बीमारी के लक्षणों को कम करने में आसानी होती है। लहसुन में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का कार्य करता है। मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों को लहसुन का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।
  • सोते समय लहसुन का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है जिससे पेट का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। लहसुन में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जिसकी मदद से पेट में कब्ज, अपच, एसिडिटी एवं पेट में ऐंठन की समस्या से राहत मिलती है। रोजाना नियमित रूप से लहसुन का इस्तेमाल करने से पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को बहुत फायदा मिलता है।
  • सोते समय लहसुन के उपयोग से इनसोमनिया (Insomnia) जैसी बीमारी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इनसोमनिया की समस्या में नींद न आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है। लहसुन में विटामिन Bकी मात्रा पायी जाती है जिससे व्यक्ति की नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।

जानें खाली पेट लहसुन खाने के 10 फायदे और 5 नुकसान

Share this Article