जामुन के सिरके के फायदे और नुकसान – Jamun Vinegar

7 Min Read
जामुन के सिरके के फायदे और नुकसान - Jamun Vinegar

जामुन के सिरके के फायदे और नुकसान ( jamun ke sirke ke fayde aur nuksan ) : जामुन एक प्रकार का स्वादिष्ट फल हैं, जो बैंगनी रंग का होता है। जामुन को अंग्रेजी  में Java Plum कहा जाता है और जामुन की तासीर गर्म होती है। जामुन का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं, जो कई देशों में पाया जाता है।

जामुन के फल से लेकर जामुन के पत्ते और गुठली भी फायदेमंद होती है। जामुन का सेवन स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि जामुन के औषधीय गुणों के कारण जामुन का सेवन, अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता है।

जामुन के सिरके के फायदे और नुकसान ( Benefits and harms of Jamun Vinegar in hindi )

जामुन के फल से जामुन का सिरका भी बनाया जाता हैं, जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं। जामुन के फल की तरह जामुन का सिरका भी बैंगनी रंग का होता है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। दरअसल जामुन के सिरके में मौजूद पोषक तत्व, अच्छी सेहत के साथ शरीर को कई शारीरिक बीमारियों से बचाते हैं और बीमारी की अवस्था में बीमारी के लक्षणों को कम कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से जामुन के सिरके के फायदे और नुकसान के बारे में।

जामुन का सिरका बनाने की विधि

जामुन का सिरका बनाने के लिए आप सबसे पहले जामुन को अच्छी तरह धो लें और फिर किसी कपड़े से साफ लें, जिससे जामुन में थोड़ा भी पानी न रहे पाएं। इसके बाद आप सिरका बनाने के लिए जामुन से गुठली अलग कर लें और अब जामुन को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें। जब सारे जामुन पीस जाएं तो एक सूती कपड़ा लें और उस कपड़े में पिसी हुई जामुन को डालकर, जामुन का सारा रस निकल लें। रस निकलने के बाद एक सूखा कांच का जार लें और इसमें जामुन का सारा रस डाल लें साथ ही इसमें एक कप गन्ने का सिरका मिलाकर जार को बंद कर के 15 दिनों के लिए एक स्थान पर रख दें। 15 दिन बाद सिरके को छानकर किसी बोतल में रख लें। इसके बाद आप जामुन के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं और सिरके को फ्रिज में भी रख सकते हैं।

जामुन के सिरके के फायदे ( Benefits of Jamun Vinegar in hindi )

  1. पाचन स्वास्थ्य के लिए जामुन का सिरका पीना फायदेमंद होता है। दरअसल जामुन का सिरका पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कब्ज, अपच और गैस जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता हैं।
  2. खांसी की समस्या के दौरान दवाई की जगह पर आप जामुन के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन का सिरका खांसी को ठीक करने में सहायक होता है। इसके अलावा गला खराब होने पर भी जामुन के सिरके का सेवन किया जाये तो गला एकदम सही हो जाता है।
  3. मुंह में होने वाले छालों की समस्या को दूर करने के लिए जामुन का सिरका पीना या जामुन के सिरके से कुल्ला करना फायदेमंद होता है। यह मुंह के छालों को जल्द ही ठीक करने में मदद करता है।
  4.  जामुन के सिरके का सेवन करने से शरीर में खून बनता है इसलिए शरीर में खून कमी को पूरा करने के लिए आप जामुन के सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा जामुन में विटामिन-सी की उच्च मात्रा पायी जाती हैं, जो शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करती हैं।
  5. मधुमेह रोगियों के लिए जामुन का सिरका पीना फायदेमंद होता है। दरअसल जामुन के सिरके में पाए जाने वाले पोषक तत्व, रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को सामान्य रखने में मदद करते है। इसके लिए मधुमेह रोगी रोजाना एक चम्मच सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर पीएं। इसे पीने से रक्त में मौजूद शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
  6. विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से जामुन के सिरके का सेवन करने से,  किडनी और लीवर सही से कार्य करते हैं। अगर आप किडनी और लीवर की समस्या से परेशान हैं, तो आप जामुन के सिरके का सेवन कर सकते हैं। दरअसल जामुन का सिरका किडनी स्‍टोन को तोड़कर, पेशाब द्वारा बहार निकालने में भी सहायक होता है इसलिए कहा जा सकता है कि किडनी स्टोन से पीड़ित रोगियों के लिए जामुन के सिरके का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  7. जामुन के सिरके में पाए जाने वाले औषधीय गुण, उल्टी को रोकने में कारगर साबित होते हैं इसलिए उल्टी की समस्या के दौरान जामुन का सिरका पी लें। सिरका पीने से मन शांत होगा और आपको उल्टी नहीं होगी।
  8. त्वचा स्वास्थ्य के लिए जामुन का सिरका पीना फायदेमंद होता हैं। दरअसल जामुन के सिरके में मौजूद विटामिन-सी,  त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में सहायक होता हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ व सुन्दर नजर आती हैं।

जानें बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान

जामुन के सिरके के नुकसान ( Harms of Jamun Vinegar in hindi )

  1. कुछ लोगों को जामुन के फल से एलर्जी होती हैं इसलिए उन लोगों को जामुन के सिरके से भी एलर्जी की समस्या हो सकती हैं।
  2. जामुन के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन, दस्त का कारण बन सकता है इसलिए जामुन के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
  3. अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति जामुन के सिरके का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  4. खाने खाने के तुरंत बाद जामुन का सिरका पीना नुकसानदायक हो सकता है इसलिए जामुन का सिरका खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पीएं।
  5. गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाएं जामुन के सिरके का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से राय लें।

जानें एप्पल साइडर विनेगर से बाल धोने के फायदे एवं नुकसान

Share this Article