बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान

5 Min Read
बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान

बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान ( Baidyanath Chandraprabha Vati ke fayde aur nuksan ) : बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी एक आयुर्वेदिक दवा हैं, जो कई जड़ी-बूटी को मिलाकर बनाई गयी है। बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी का उपयोग कई शारीरिक रोगों जैसे पेशाब में जलन, कमजोरी और सूजन इत्यादि रोगों के उपचार में किया जाता है। बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व, शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ मानसिक तनाव को भी दूर करने में सहायक होते हैं।

बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान (Benefits and Hamrs of Baidyanath Chandraprabha Vati in hindi)

इसके अलावा बैद्यनाथ चंद्रप्रभाव वटी बीमारी की अवस्था में बीमारी के लक्षणों को कम कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान के बारे में।

बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी को निम्नलिखित तत्व मिलाकर बनाया जाता है –

बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी को आंवला, चंदन, दारुहल्दी, देवदार, गुग्गुल, कपूर, नगरामुस्ताका, दालचीनी, वाचा, बहेड़ा, शिलाजीत, त्रिकटु, त्रिफला, चिरायता, लौह भस्म और बांस आदि तत्व को मिलाकर बनाया जाता है।

बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी के सेवन यानी खुराक का तरीका

  • मात्रा: निर्धारित खुराक का उपयोग करें
  • खाने के बाद या पहले: कभी भी दवा ले सकते हैं
  • अधिकतम मात्रा: 4 टैबलेट
  • लेने का तरीका: गुनगुना पानी
  • दवा का प्रकार: बटी (गोलियां)
  • आवृत्ति (दवा कितनी बार लेनी है): दिन में तीन बार
  • दवा लेने की अवधि: 1 महीने

बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे (Benefits of Baidyanath Chandraprabha Vati in hindi)

  1. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद आंवला, शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत कर, मूत्र संबंधित विकार को दूर करने का कार्य करता है।
  2. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद कपूर लिंग को उत्तेजित करके वीर्य की मात्रा को बढ़ाने का कार्य करता है।
  3. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में पाए जाने वाला गुग्गुल, चोट लगने के दौरान होने वाली सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा गुग्गुल पेट की गैस को भी दूर करने का कार्य करता है ।
  4. चंद्रप्रभा वटी में मौजूद सभी पोषक तत्व, शरीर में पसीने की मात्रा को बढ़ाकर, शरीर में मौजूद अशुद्धियों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
  5. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी मैं मौजूद दालचीनी कामेच्छा को बढ़ाती है और पेट व आंतों में बनने वाली गैस को भी दूर करती है। इसके अलावा दालचीनी, शारीरिक सूजन को कम करने में सहायक होती है।
  6. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद लोहे भस्म हिमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है और शरीर में खून की कमी को पूरा कर, एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होता है।
  7. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद “जौ” और चिरायता ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का कार्य करते है। इसके अलावा बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी दवा उच्च रक्तचाप को भी सामान्य रखने में मदद करती है।
  8. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद देवदार मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को दूर करने में सहायक होता है।
  9. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद शिलाजीत टेंशन यानी तनाव के दौरान, शरीर में होने वाले नुकसान से बचाती है और कामेच्छा को जागृत करती है ।
  10. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद वाचा शरीर से विषाक्त पदार्थों को बहार निकालकर, शरीर को स्वस्थ में सहायक होता है। इसके अलावा यह मानसिक तनाव को दूर कर, मूड को अच्छा रखने में भी सहायक होता है।
  11. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद बहेड़ा प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाएं रखने में सहायक होता है और चोट के दौरान अधिक रक्तस्राव को कम करने में मदद करता है।
  12. बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद त्रिकुट भूख बढ़ाने में मददगार होती है। इसके अलावा बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी में मौजूद चंदन वायरल संक्रमण के उपचार में सहायक होता है।

जानें अश्वगंधारिष्ट के फायदे – Benefits of Ashwagandharishta

बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के नुकसान (Harms of Baidyanath Chandraprabha Vati in hindi)

चंद्रप्रभा वटी पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक औषधि है इसलिए इसका कोई भी नुकसान या साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी का इस्तेमाल करने से पहले, हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सावधानी

गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी का इस्तेमाल करने से पहले, आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

जानें आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका क्या है

Share this Article