आंखों में जलन के कारण और उपाय – घरेलू उपचार

9 Min Read
आंखों में जलन के कारण और उपाय - घरेलू उपचार

आंखों में जलन के कारण और उपाय ( aankhon mein jalan ke karan aur upay ) : आंखों में जलन के कारण और उपाय – घरेलू उपचार, आजकल ज्यादातर लोग आंखों की समस्या से परेशान रहते हैं। आंखों में जलन होना, पानी आना और आंखों में सूजन आना आम बात हो गई है। हमारी आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं, इसलिए आंखों को लेकर हुई एक छोटी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है।

आंखों में जलन के कारण और उपाय (Causes and remedies for burning eyes in hindi)

बात करें आंखों में जलन होने कि तो आंखों में जलन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पर्यावरण प्रदूषण, कंप्यूटर व मोबाइल का अधिक देर तक इस्तेमाल, थकान, दवाओं का साइड इफेक्ट, कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल और कई शारीरिक रोगों के कारण भी आंखों में जलन हो सकती है।

आंखों में जलन होने पर कई लक्षण देखने को मिलते है, जैसे आंखों से पानी आना, खुजली होना, सूजन आना, आंखों में ज्यादा दबाव पड़ना और आंखों में दर्द होना आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं, आंखों में जलन की समस्या को दूर करने के कई घरेलू उपाय हैं, जिसका उपयोग कर आप आंखों में होने वाली जलन की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से आंखों में जलन होने के कारण उपाय के बारे में।

आंखों में जलन के कारण (Causes of burning in eyes in hindi)

पर्यावरण कारक

पर्यावरण प्रदूषण, आंखों में जलन होने का सबसे आम कारण हैं। वायु प्रदूषण के कारण कई बीमारियां उत्पन्न होती है, जैसे सांस लेने में समस्या होना, त्वचा विकार और आंखों में गहरा दुष्प्रभाव पढ़ना आदि। हवा में फैली जहरीली व रसायन गैस आंखों को प्रभावित करती हैं। जिसके चलते आंखों में निरंतर जलन बनी रह सकती है।

थकान

थकान के कारण आंखों में जलन की समस्या पैदा हो सकती हैं। अत्यधिक काम करने के बाद शरीर के साथ आंखें भी थक जाती है। जिस कारण आंखों पर बहुत ज्यादा दबाव पढ़ने लगता हैं, जो आंखों में दर्द व जलन का कारण बन सकता है।

कंप्यूटर और मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल

यदि आप बहुत देर तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करते है या अधिक देर तक मोबाइल का इस्तेमाल करते है। इसके अलावा अधिक देर टीवी देखते हैं तो उतनी ही आपकी पलकें कम झपकती हैं, जिस कारण आंखों में अधिक दबाव पड़ता है जो आंखों की रोशनी को प्रभावित करने के साथ आंखों में दर्द, जलन व खुजली का कारण बनता है।

दवाओं का साइड इफेक्ट

कुछ विशेष प्रकार की दवाओं का साइड इफेक्ट, आंखों में जलन का कारण बन सकता है। इसके अलावा नींद का पूरा न होना भी आंखों में जलन का कारण बन सकता है।

आंखों के रोग या अन्य संक्रमण होना

आंख में चोट लगना या आंखों से जुड़े कई रोग भी आंखों में जलन का कारण बन सकते है। इसके अलावा बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण के कारण भी आंखों में जलन हो सकती है। कई बार यौन संचारित बीमारियों के चलते भी आंखों में जलन की समस्या पैदा हो सकती है।

आंखों में जलन होने के अन्य कारण

आंखों में जलन होने के और भी कई कारण हो सकते है जैसे ज्यादा गर्मी होना, सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आना, स्विमिंग पूल के क्लोरीन युक्त पानी में नहाना, शैम्पू व साबुन का आंखों में चला जाना और कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करना आदि आंखों में जलन का कारण बन सकते हैं।

आंखों में जलन की समस्या से बचाव के लिए इन बातों का विशेष ध्यान दें

  • सफर के दौरान ज्यादा धूल-कण व सूर्य की तेज़ किरणों से बचने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें।
  • विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • कई घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठने से बचें।
  • भोजन में हरी सब्जियों को शामिल करें।
  • दिन में कई बार आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें।
  • मोबाइल का अधिक देर तक इस्तेमाल करने से बचें।
  • ऐसी तेज रोशनी वाली लाइट से दूर रहें, जो आंखों को प्रभावित करती हो।
  • कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से बचें।

आंखों की जलन को दूर करने के घरेलू उपाय (Aankhon ki jalan ko dur karne ke gharelu upay)

ठंडा पानी

आंखों को ठंडे पानी से दिन में कई बार धोते रहना, आंखों में जलन को दूर करने का सब से आसान तरीका है। इसके अलावा आप सूती कपड़े को पानी में भिगोकर अपनी आंखों पर रख सकते हैं। अगर आप लगातार काम करते हैं तो अपनी आंखों को बीच-बीच में ठंडे पानी से धोते रहें।

खीरा

आंखों में जलन होने पर आप खीरे को गोल काटकर, अपनी आंखों पर रख सकते हैं। इसे आप कम से कम 15 से 20 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। यह आंखों को ठंडक प्रदान कर, थकान को दूर करता है और आंखों की जलन को दूर करने में मदद करता है। जानें खीरा खाने के फायदे और नुकसान

आलू

थकान के कारण होने वाली आंखों में जलन को दूर करने के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल घरेलू उपचार के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए आप रात को आलू को स्लाइस में काटकर फ्रिज में रख दें और दूसरी सुबह इन आलू की स्लाइस का उपयोग आंखों की जलन को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप आलू की स्लाइस को आंखों पर रख कर लेट जाएं। जानें आलू खाने के फायदे एवं नुकसान – Potato

ठंडा दूध

ठंडा दूध का उपयोग कर आंखों की जलन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप ठंडे दूध में रूई को डुबोकर आंखों के ऊपर रख दें। इस प्रक्रिया को आप सुबह और शाम दोनों समय कर सकते हैं।

गुलाब जल

धूल कणों के कारण होने वाली आंखों में जलन की समस्या को दूर करने के लिए, गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके लिए आप गुलाब जल की एक या दो बूंदों को आंखों में डाल सकते हैं। ऐसा करने से आंखों में मौजूद धूल-कण बहार निकल आएंगे और आंखों की जलन भी ठीक हो जाएगी। जानें गुलाब जल के फायदे (Benefits of Rose Water in Hindi)

एलोवेरा

आंखों की जलन दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा जलन में जल्द ही आराम दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसे एक कप ठंडे पानी में मिला दें। फिर इस पानी में रूई को डुबोकर अपनी आंखों पर रख दें। इस प्रक्रिया को आप दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं। जानें एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे और नुकसान – Aloe Vera

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को आंखों में जलन की गंभीर समस्या है, इन घरेलू उपाय के बाद भी आंखों में हफ़्तों तक जलन की समस्या बनी रहती है। तो वह व्यक्ति जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें बड़ी इलायची के फायदे और नुकसान – Black Cardamom

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article