मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान – Sweet lemon Benefits

8 Min Read
मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान

मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान (mosambi juice ke fayde aur nuksan) : मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। मौसंबी जूस भारत का एक लोकप्रिय जूस है, जो सभी जगह आसानी से मिल जाता है। मौसंबी (Mosambi) जूस का स्वाद खट्टा और मीठा होने के कारण यह बहुत लोगों का पसंदीदा जूस है। गर्मियों के दिनों में मौसंबी जूस का सेवन करने से, शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। Advantages and disadvantages of drinking Sweet lemon juice in hindi.

मौसंबी जूस पीने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of drinking Sweet lemon juice in hindi)

मौसंबी का स्वाद खट्टा और मीठा होने के कारण इसे मीठा नींबू भी कहा जाता है। कच्चा मौसंबी फल हरे रंग का होता है और पकने पर इसका फल नारंगी या हल्के सुनहरे रंग का हो जाता है। मौसंबी फल का वैज्ञानिक नाम सिट्रस साइनेन्सिस (Citrus sinensis) है। मौसंबी फल को विश्व में अलग अलग नामों से जाना जाता है। मौसंबी को माल्टा (Malta), नारंगी (narangi), जुनार (Junar), मदुरा (Madura), मोसंबी (Mosambi) आदि नामों से भी जाना जाता है। Benefits and losses of Sweet lemon juice in hindi.

मौसंबी जूस के फायदे (Benefits of Sweet lemon juice in hindi)

  • हैजा को ठीक करने के लिए मौसंबी जूस लाभकारी होता है। हैजा दूषित पानी पीने या दूषित खाना खाने से होने वाली बीमारी है। आंतों में संक्रमण हो जाने पर हैजा बीमारी होती है। ऐसे में मौसंबी जूस का सेवन, हैजा को ठीक करने में मदद करता है। उल्टी, दस्त और पित्त की समस्या को ठीक करने के लिए मौसंबी जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मौसंबी जूस का सेवन बहुत लाभकारी होता है। प्रतिदिन मौसंबी जूस के सेवन से शरीर में होनी वाली कमजोरी को दूर किया जा सकता है। प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए मौसंबी जूस लाभकारी होता है।
  • मौसंबी जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो हमारी त्वचा, बालों, आंखों और नाखूनों के लिए बहुत लाभकारी होता है। विटामिन-सी हमारी त्वचा में चमक बनाये रखने में सहायक होता है। यह बालों को झड़ने से भी रोकता है और रुसी को कम कर, बालों को तेज़ी से बढ़ाने में सहायक होता है।
  • दांतों के दर्द को कम करने के लिए मौसंबी फल बहुत ही लाभदायक होता है। दांतों का दर्द एक आम बीमारी हो गयी है, ऐसे में मौसंबी का छिलका दांतों के दर्द को कम करने में सहायक होता है। मौसंबी फल के छिलके को पीसकर उसका लेप बना लें और इस लेप को जिन दांतो में दर्द हो रहा है ,वहां अच्छी तरह लगा लें। इस लेप से दांतों के दर्द में आराम मिलेगा।
  • कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मौसंबी जूस का सेवन बहुत लाभदायक होता है। मौसंबी में विटामिन-सी के साथ साथ अन्य पौष्टिक तत्व भी पाए जाते है। जो हमारे कोलेस्ट्रॉल को कम कर, दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं। ऐसे में मौसंबी फल या मौसंबी जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • वजन को कम करने के लिए मौसंबी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं, उन लोगों ने रोजाना नियमित रूप से गुनगुने पानी में मौसंबी रस की कुछ बुदें और शहद को मिलाकर सेवन करना चाहिए। ऐसे करते रहने से वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
  • पेट से जुड़ी समस्याओं में मौसंबी जूस का सेवन करना लाभदायक होता है। मौसंबी में पाए जाने वाला फाइबर हमारे पेट के लिए अच्छा होता है, जो कब्ज के लिए भी फायदेमंद होता है। कब्ज की परेशानी होने पर, मौसंबी जूस में नमक डालकर इसके सेवन से कब्ज की समस्या को ठीक किया जा सकता है।
  • भूख न लगने या कम भूख लगने की समस्या में भी मौसंबी का सेवन लाभदायक होता है। मौसंबी का जूस पीने से भूख खुलती है और हमारे शरीर को ऊर्जा भी प्रदान होती है। ऐसे में जिन लोगों को भूख नहीं लगती या कम लगती है, उन लोगों के लिए मौसंबी जूस का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
  • मौसंबी का सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की खपत को कम कर, कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है। मौसंबी फल का स्वाद खट्टा होने के कारण इसमें हैस्पेराइडिन (प्राकृतिक बायोफ्लेवनॉइड) होता है, जो कि एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है। जो स्तन कैंसर, लिवर कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और लंग कैंसर से बचाने में मदद करता है।
  • विटामिन-सी की कमी से होने वाले स्कर्वी रोग में, मौसंबी का सेवन करना फायदेमंद होता है क्योंकि मौसंबी में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो हमारे शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा कर, स्कर्वी रोग की खपत को कम करने में सहायक होती है। स्कर्वी में होने वाली मसूड़ों की परेशानियों में, मौसंबी के रस में थोड़ा पानी और काला नमक मिलाकर इस पेस्ट को मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।

जानें चीकू के फायदे और नुकसान – Chiku (Sapota) Benefits

मौसंबी जूस पीने के नुकसान (Losses of Sweet lemon juice in hindi)

  • मौसंबी के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी भी हो सकती है। ऐसा उन लोगों के साथ हो सकता है, जिन लोगों को सिट्रस एसिड से एलर्जी हो। ऐसे में उन लोगों को मौसंबी के सेवन से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों के दांत बहुत ज्यादा संवेदनशील होते है, उन लोगों के लिए मौसंबी और मौसंबी जूस का सेवन हानिकारक हो सकता है। मौसंबी का स्वाद खट्टा होने के कारण यह एक एसिडिक फल है, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है।
  • मौसंबी में साइट्रिक एसिड और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे में मौसंबी के अत्यधिक सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • मौसंबी का सेवन करने वालों लोगों को यह जाना भी जरुरी है कि, मौसंबी के अत्यधिक सेवन से हो सकती हैं, उल्टी और पेट दर्द की समस्या। ऐसा मौसंबी में पाए जाने वाले विटामिन-सी के कारण होता है। विटामिन-सी की अत्यधिक मात्रा उल्टी और पेट दर्द का कारण बनती है। इसलिए मौसंबी का सेवन अत्यधिक मात्रा में न करें।

जानें कालमेघ के फायदे और नुकसान – Kalmegh (Andrographis Paniculata)

Share this Article