काजू बादाम शेक के फायदे और नुकसान – Cashew Almond shake

9 Min Read
काजू बादाम शेक के फायदे और नुकसान

काजू बादाम शेक के फायदे और नुकसान (kaju badam shake ke fayde aur nuksan) : काजू बादाम शेक के फायदे और नुकसान बहुत हैं, ड्राई फ्रूट्स की बात की जाये तो काजू और बादाम का एक महत्वपूर्ण स्थान है। काजू और बादाम की न्यूट्रिशनल वैल्यू के कारण, लोग इनका अधिक सेवन करना पसंद करते हैं। काजू बादाम खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उसे कहीं ज्यादा यह हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते है।

बादाम में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है और काजू में एनर्जी से भरपूर प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। बात करें काजू बादाम शेक कि तो, इसमें मौजूद दूध में, कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में सहायक होती है। काजू बादाम शेक एक शक्तिशाली मिश्रण है, जो शरीर की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के साथ हमारी त्वचा, बालों और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

काजू बादाम शेक के फायदे (Benefits of Cashew Almond shake in hindi)

हृदय स्वास्थ्य के लिए – हृदय को स्वस्थ रखने के लिए काजू बादाम शेक का सेवन फायदेमंद होता है। काजू बादाम शेक में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जो हृदय को मजबूत बनाये रखने का कार्य करती है साथ ही काजू बादाम में बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रिएंट्स तत्व मौजूद होते है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। एक शोध के अनुसार बादाम का नियमित सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए – कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में काजू बादाम शेक का सेवन फायदेमंद होता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में काफी मदद करता है। काजू और बादाम में भी कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों के विकास के साथ उनको मजबूत बनाये रखने में सहायक होती है। काजू में मौजूद मैग्नीशियम ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाव करने में भी सहायक होता है।

कैंसर से बचाव के लिए – कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए, काजू बादाम शेक का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि काजू में पाए जाने वाला एनाकार्डिक एसिड, शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायक होता है और बादाम प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में सहायक होता है। इसलिए काजू बादाम शेक कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए – पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए काजू बादाम  शेक का सेवन लाभदायक होता है क्योंकि काजू और बादाम में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतरीन बनाये रखने के साथ कब्ज, अपच और अल्सर जैसी, पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है।

वजन को कम करने के लिए – काजू बादाम शेक का सेवन वजन को कम करने में सहायक हो सकता है। बादाम में कैलोरी की मात्रा कम पायी जाती है, जो वजन को बढ़ने से रोकती है और काजू में मौजूद मैग्नीशियम, मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है। काजू बादाम में फाइबर की मात्रा भी पायी जाती है, जो अनियमित भूख को नियमित कर, शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है। जो वजन को कम करने में काफी हद तक मदद कर सकता है।

मधुमेह को सामान्य रखने के लिए- मधुमेह रोगियों के लिए काजू बादाम शेक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। काजू बादाम शेक में, शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पायी जाती है, जो मधुमेह को सामान्य रखने में मदद करती है। काजू में मौजूद मैग्नीशियम, रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है, जो मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए – शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाये रखने के लिए काजू बादाम शेक का शक्तिशाली मिश्रण फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन डी, विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व मिलकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते है साथ ही इन पोषक तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो रोग से लड़ने की क्षमता प्रदान करने में मदद करते है।

स्वस्थ आंखों के लिए – आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए काजू बादाम शेक का सेवन लाभदायक हो सकता है। काजू बादाम में मौजूद राइबोफ्लेविन के साथ विटामिन ए और विटामिन डी पाया जाता है, जो मोतियाबिंद की समस्या को दूर करने में सहायक होती है।  विटामिन डी और विटामिन ई आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा स्वास्थ्य के लिए – त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए काजू बादाम शेक का सेवन लाभदायक होता है। काजू बादाम में विटामिन-डी और विटामिन-ई मौजूद होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन डी त्वचा को, सूर्य से आने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचता है और विटामिन ई त्वचा सौंदर्य को बढ़ावा देने के साथ बढ़ती उम्र के असर को कम करके, त्वचा को जवां बनाये रखने में सहायक होता है।

स्वस्थ बालों के लिए- काजू बादाम शेक में प्रोटीन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। काजू बादाम में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर सकते हैं, जो बालों को मज़बूती प्रदान करने के साथ झड़ने से रोकने में सहायक होते है।

स्वस्थ मसूड़े और दांतों के लिए –दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी काजू बादाम शेक फायदेमंद हो सकता है क्योंकि दांतों के विकास और उनको मजबूत बनाये रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है और काजू बादाम शेक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों के टूटने से लेकर दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए – गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए काजू बादाम शेक का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम गर्भवती महिला के स्वास्थ्य से लेकर भ्रूण के हड्डियों के विकास में सहायक होता है और मैग्नीशियम शिशु के वजन में होने वाली कमी को रोकने में मदद करता है।

जानें काजू भिगोकर खाने के फायदे

काजू बादाम शेक के नुकसान (Losses of Cashew Almond shake in hindi)

  • बादाम की तासीर गर्म होने के कारण, इसके अत्यधिक सेवन से पेट की समस्याएं हो सकती है। इसलिए काजू बादाम शेक का अत्यधिक मात्रा में सेवन न करें।
  • कुछ संवेदनशील लोगों को काजू ,बादाम और दूध के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है, वे लोग काजू बादाम शेक के सेवन से बचें।
  • काजू और बादाम में फाइबर की भरपूर मात्रा पाए जाने के कारण, शरीर में इसकी अधिक मात्रा दस्त, गैस जैसी अन्य पेट की समस्याओं का कारण बन सकती है।
  • काजू में कैलोरी की अधिक मात्रा पाए जाने के कारण, इसका अधिक सेवन वजन को बढ़ा सकता है।
  • काजू बादाम शेक में चीनी की मात्रा पाए जाने के कारण, इसका अधिक सेवन मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जानें भीगे हुए बादाम खाने के फायदे और नुकसान

Share this Article