जोजोबा ऑयल के फायदे और नुकसान – Jojoba Oil

6 Min Read
जोजोबा ऑयल के फायदे और नुकसान

जोजोबा ऑयल के फायदे और नुकसान ( Jojoba Oil ke fayde aur nuksan ) : जोजोबा ऑयल के फायदे और नुकसान कई होते हैं। जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) एक प्राकृतिक तेल है। जिसे जोजोबा के पौधे के बीजों से तैयार किया जाता है। जोजोबा के पौधे की खेती सबसे पहले उत्तर अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में की गयी थी जहाँ से इसे विश्व भर में लोकप्रियता मिली।

जोजोबा ऑयल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Jojoba oil in hindi)

जोजोबा के पौधे के बीजों के लगभग 50 प्रतिशत तक तेल होता है जिसे हजारों वर्षों से औषधि बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जोजोबा ऑयल त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है जिससे त्वचा में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।

जोजोबा ऑयल में  वाले गुण-

जोजोबा ऑयल में विटामिन E, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, फैटी एसिड आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जोजोबा ऑयल के उपयोग का तरीका-

जोजोबा ऑयल को त्वचा पर, नहाते समय शैंपू के साथ, होठों पर एवं मेकअप हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

जोजोबा ऑयल के फायदे (Benefits of Jojoba oil in hindi)

  • जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करने से कील-मुहांसों, डार्क सर्कल्स एवं दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। जोजोबा ऑयल में फैटी एसिड एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे कील-मुहांसों एवं उससे होने वाली सूजन की समस्या को घटाया जा सकता है। इसके अलावा जोजोबा ऑयल का उपयोग करने से त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में भी बहुत मदद मिलती है।
  • जोजोबा ऑयल के उपयोग से फंगल इंफेक्शन की समस्या से दूर रहा जा सकता है। जोजोबा ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल एवं एंटी-फंगल जैसे प्रभाव पाए जाते हैं। जिससे न केवल बैक्टीरियल संक्रमण को दूर करने में मदद मिलती है बल्कि कई प्रकार के फंगल इंफेक्शन की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • जोजोबा ऑयल के इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के अनचाहे प्रभावों की समस्या के रोकथाम में बहुत मदद मिलती है। जोजोबा ऑयल में एंटी-एजिंग प्रभाव पाए जाते हैं जिसकी मदद से त्वचा पर बढ़ती उम्र  के कारण होने वाले प्रभावों को कम किया जा सकता है।

जानें प्याज के तेल के फायदे और नुकसान

  • जोजोबा ऑयल के उपयोग से होठों को नर्म एवं मुलायम बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है। जोजोबा ऑयल में एमोलिएंट (नमी बनाये रखने वाला) गुण पाया जाता है जिससे होठों को नर्म व कोमल बनाये रखने में बहुत मदद मिलती है। जोजोबा ऑयल को एक प्राकृतिक लिप बाम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • जोजोबा ऑयल के इस्तेमाल से बालों का विकास बेहतर ढंग से होता है। जोजोबा ऑयल में हेयर ग्रोथ को उत्तेजित करने वाले गुण पाए जाते हैं जिससे बालों के विकास में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा जोजोबा ऑयल का नियमित रूप से उपयोग करने से बाल झड़ने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
  • जोजोबा ऑयल के इस्तेमाल से त्वचा के घाव को आसानी से भरा जा सकता है। जोजोबा ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट एवं विटामिन E की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जिससे त्वचा की नयी कोशिकाओं के निर्माण में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा जोजोबा ऑयल के उपयोग से घाव के क्षेत्रों में रक्त के प्रवाह में भी वृद्धि होती है जिससे त्वचा के घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं।
  • जोजोबा ऑयल का प्रयोग करने से त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स को हटाया जा सकता है। अक्सर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद अत्यधिक खिचाव के कारण स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जोजोबा ऑयल में गर्भावस्था के हार्मोनल एवं शारीरिक परिवर्तन के दौरान सूखी त्वचा को नमी प्रदान करने वाले गुण पाए जाते हैं जिससे त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलती है।

जानें कॉड लिवर ऑयल के फायदे और नुकसान

जोजोबा ऑयल के नुकसान (Losses of Jojoba oil in hindi)

  • संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों को जोजोबा ऑयल के इस्तेमाल से त्वचा पर जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • जोजोबा ऑयल को आंखों के आस-पास वाली जगहों पर सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए अन्यथा इससे आंखों में जलन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
  • जोजोबा ऑयल का अत्यधिक इस्तेमाल करने से मल में फैट का जमाव हो सकता है।
  • जोजोबा ऑयल को कभी भी आंतरिक रूप से सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा इससे शरीर में टॉक्सिक प्रभाव भी हो सकते हैं।

जानें कैनोला ऑयल के फायदे और नुकसान – Canola Oil

Share this Article