पुदीना की चाय के फायदे और नुकसान – Peppermint Tea Benefits

9 Min Read
पुदीना की चाय के फायदे और नुकसान

पुदीना की चाय के फायदे और नुकसान (pudina ki chai ke fayde aur nuksan) : पुदीना की चाय के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। पुदीना एक प्रकार की जड़ी-बूटी है, जो पहाड़ी क्षेत्र में अधिक पाई जाती है। पुदीने को अंग्रेजी में मिंट (mint) कहा जाता है और पुदीने की तासीर गर्म होती है। पुदीने में औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए आयुर्वेद के अनुसार, पुदीना कई शारीरिक समस्या को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

पुदीना की चाय के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of peppermint tea in hindi)

बात करें पुदीने की चाय के फायदे की तो, पुदीने की चाय का सेवन अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। आइए विस्तार में जाने पुदीने की चाय के क्या फायदे और क्या नुकसान है।

पुदीने के अन्य भाषाओं में नाम –

पुदीने के हिंदी में पुदीना, संस्कृत में रोचिनी, पोदीनक, गुजराती में फूदीनो, नेपाली में बावरी, मराठी में पुदिना और पंजाबी में पहाड़ी पोदीना कहा जाता है।

पुदीने में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

पुदीने में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन के साथ बीटा कैरोटीन, फोलेट और राइबोफ्लेविन भी पाया जाता है।

पुदीने का सेवन –

पुदीने का सेवन चटनी, चाय, जूस और खाने के स्वाद को बढ़ाने के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा पुदीने का उपयोग टैबलेट, तेल और माउथ फ्रेशर आदि को बनाने के लिए भी किया जाता है।

पुदीना की चाय के फायदे (Benefits of peppermint tea in hindi)

  • मधुमेह रोगियों के लिए पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने में मौजूद फेनोलिक यौगिक के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण, रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक होते है। पुदीने की चाय का सेवन टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय से जुड़ी अन्य समस्याओं को जन्म देता है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पुदीने की चाय का सेवन, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर, हृदय के जोखिम को कम करने में सहायक होता है।
  • तनाव को दूर करने के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय में प्राकृतिक एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाए जाते है, जो तनाव को दूर कर करने में सहायक होते है। इसलिए तनाव को दूर कर, मन को शांति प्रदान करने के लिए एक कप पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • सिरदर्द की समस्या को दूर करने के लिए भी पुदीने के चाय का सेवन फायदेमंद होता है। कई बार सिरदर्द को कम करने के लिए, कई दवाइयों का इस्तेमाल करते है, जो कभी-कभी शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में सिरदर्द को कम करने के लिए, घरेलू इलाज के रूप में पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है।
  • रोग -प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाये रखने के लिए भी पुदीने के चाय का सेवन लाभदायक होता है। पुदीने में मौजूद विटामिन-बी, पोटेशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट, शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। इसलिए पुदीने की चाय का सेवन रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान कर, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
  • वजन को कम करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय की खुशबू भूख को कम करने सहायक होती है। इसके अलावा पुदीने की चाय अनियमित भूख को नियमित करती करती है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है।
  • मुंह की बदबू की समस्या को दूर करने के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय में मौजूद जीवाणुरोधी गुण, उन रोगाणुओं को खत्म करने में सहायक होते है, जो मुंह में बदबू की समस्या का पैदा कर सकते है। पुदीने की चाय सांसों में ताजगी को बनाये रखने में सहायक होती है।
  • मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए, पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने दर्द और ऐंठन की समस्या को कम करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व, त्वचा की कई समस्याओं जैसे – मुंहासे, झुर्रियों, दाग- धब्बों और त्वचा संक्रमण से बचाव करने में सहायक होता है। इसके अलावा पुदीने की चाय का नियमित सेवन त्वचा से मुंहासों को हटाने और नियंत्रित करने में सहायक होता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय बालों की स्केल्प को उत्तेजक करती है, जो बालों के विकास और उनको बढ़ावा देने में सहायक होता है। इसके अलावा पुदीने की चाय रक्त वाहिकाओं को शांत कर, बालों की जड़ों तक रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
  • अच्छी नींद के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय का सेवन तनाव को दूर मन को शांत करता है। इसके अलावा पुदीने की चाय का सेवन, थकान को दूर करता है और आराम दिलाने में सहायक होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय के साथ पुदीने के तेल का उपयोग भी पाचन के लिए फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ पेट की गैस की समस्या को ठीक करती है और पेट जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है।
  • उल्टी और मतली की समस्या को दूर करने के लिए भी पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। पुदीने की चाय में एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाए जाते है, जो उल्टी और मतली को कम करने में सहायक होते है। इसके अलावा यात्रा के दौरान उल्टी और मतली की समस्या में, पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। खांसी की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन फायदेमंद होता है।

पुदीने की चाय के नुकसान (Loss of mint tea in hindi)

  • पुदीने की चाय का अत्यधिक सेवन, सीने में जलन का कारण बन सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को पुदीने के चाय के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि पुदीने की चाय के अत्यधिक सेवन से गर्भपात का खतरा बना रहता है।
  • कुछ संवेदनशील लोगों को पुदीने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए उन लोगों को पुदीने के चाय से भी एलर्जी भी हो सकती है।
  • लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों के लिए पुदीने की चाय का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि पुदीने की चाय में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होते है।

जानें पुदीना के फायदे और नुकसान – Peppermint Benefits

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article